Thursday, September 03, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
हरियाणा में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलाया जाएगा ‘सेवा संकल्प अभियान’सड़कों पर बेसहारा गौवंश नजर नहीं आना चाहिए, विशेष अभियान चलाकर की जाए प्रत्येक पशु की टैगिंग : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीविशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर पात्र मतदाताओं को चिंता की आवश्यकता नहीं सभी पात्र मतदाताओं के अधिकार सुरक्षितसिरतार संस्थान को राज्य का रोल मॉडल बनाया जाए- कृष्ण कुमार बेदीहरियाणा में सहकारिता क्षेत्र ने अपने नाम की कई उपलब्धियांहरियाणा में ‘रिफॉर्म उत्सव’ की तैयारियां जोरों पर नागरिकों के सुझावों को सुशासन सुधारों में बदलने पर रहेगा जोर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में किया नमो क्रिकेट लीग-2026 की ट्रॉफी का अनावरणहरियाणा सरकार ने 6 आईएएस और 6 HCS अधिकारियों का किया तबादला, आदेश जारी हुए
Haryana

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में किया नमो क्रिकेट लीग-2026 की ट्रॉफी का अनावरण

September 03, 2026 09:49 PM

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने वीरवार को पंचकूला के सेक्टर-5 में आयोजित समारोह में नमो क्रिकेट लीग-2026 की ट्रॉफी का अनावरण किया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए क्रिकेट में भी हाथ आजमाया। मुख्यमंत्री ने खेल प्रतिभाओं और कलाकारों को सम्मानस्वरूप क्रिकेट बैट और बॉल भेंट कर उनका हौसला बढ़ाया।

 

मुख्यमंत्री ने नमो क्रिकेट लीग की परिकल्पना और इसकी तैयारियों के लिए सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्ट को बधाई दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव श्री तरुण भंडारी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

 

नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने के उदेश्य से आयोजित की जा रही नमो क्रिकेट लीग में 5 राज्यों की 3 हजार से अधिक टीमें भाग लेंगी।  इतनी बड़ी संख्या में युवाओं की भागीदारी से नशामुक्ति का संदेश व्यापक स्तर पर जाएगा, क्योंकि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य ही नशे के विरूद्व जागरूकता फैलाना है। यह आयोजन इसलिए भी विशेष है, क्योंकि इसका शुभारंभ 17 सितंबर को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी  के जन्मदिन पर किया जा रहा है।

 

हरियाणा की मिट्टी में खेल और खिलाड़ी दोनों रचे-बसे हुए हैं। ओलंपिक हो, पैरालंपिक हो, एशियाई खेल हों, राष्ट्रमंडल खेल हों या अन्य अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताएं-हरियाणा के खिलाड़ियों ने बार-बार सिद्ध किया है कि छोटा प्रदेश होते हुए भी हमारा हौसला बहुत बड़ा है। यही हौसला हाल ही में ग्लासगो में हुए 23वें कॉमनवेल्थ गेम्स में देखने को मिला। इन खेलों में भारत ने 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य सहित कुल 39 पदक जीतकर पदक तालिका में चौथा स्थान प्राप्त किया। इनमें से हरियाणा के खिलाड़ियों ने 11 पदक जीते हैं। इनमें 7 स्वर्ण, 2 रजत और 2 कांस्य पदक शामिल हैं। इन खेल उपलब्धियों का श्रेय हमारे खिलाड़ियों की मेहनत और राज्य सरकार की खेल नीति को जाता है।

 

इस अवसर पर मेयर श्री श्याम लाल बंसल, हरियाणा अनुसूचित जाति आयोग की अध्यक्ष श्रीमती बंतो कटारिया, भाजपा नेता श्री संजय टंडन, मुख्यमंत्री के ओएसडी श्री भोपाल सिंह खदरी, मुख्यमंत्री के मीडिया सचिव श्री प्रवीण अत्रे और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
हरियाणा में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलाया जाएगा ‘सेवा संकल्प अभियान’ सड़कों पर बेसहारा गौवंश नजर नहीं आना चाहिए, विशेष अभियान चलाकर की जाए प्रत्येक पशु की टैगिंग : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर पात्र मतदाताओं को चिंता की आवश्यकता नहीं सभी पात्र मतदाताओं के अधिकार सुरक्षित सिरतार संस्थान को राज्य का रोल मॉडल बनाया जाए- कृष्ण कुमार बेदी हरियाणा में सहकारिता क्षेत्र ने अपने नाम की कई उपलब्धियां हरियाणा में ‘रिफॉर्म उत्सव’ की तैयारियां जोरों पर नागरिकों के सुझावों को सुशासन सुधारों में बदलने पर रहेगा जोर
हरियाणा सरकार ने 6 आईएएस और 6 HCS अधिकारियों का किया तबादला, आदेश जारी हुए
एसजीएसटी संग्रह में हरियाणा ने देशभर में दर्ज की सर्वाधिक वृद्धि
इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. अभय सिंह चौटाला एक महत्त्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए
हरियाणा विधानसभा मानसून सत्र 2026 के तृतीय दिन सदन की कार्यवाही जारी