Friday, July 24, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठकमुख्यमंत्री ने सिरसा के किन्नू को जीआई टैग मिलने पर दी बधाईहरियाणा के राज्यपाल से मिले केंद्रीय मंत्री प्रतापराव जाधव, स्वास्थ्य एवं आयुष क्षेत्र के विस्तार पर हुई चर्चाहरियाणा में निःशुल्क वायरल हेपेटाइटिस उपचार सेवाओं का होगा विस्तार, 10 नए उपचार केंद्र होंगे स्थापितसरकार पीड़ित परिवारों के साथ, हर संभव सहायता दी जाएगी : डॉ. अरविंद शर्माबच्चों को अंतर्राष्ट्रीय भ्रमण पर ले जाएगी हरियाणा सरकार- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीनीट मामले में युवाओं को गुमराह कर रहा है विपक्ष- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पूर्व विधायक बलराज कुंडू के पिता के निधन पर तथा प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ आदित्य बत्रा के निधन पर जताया शोक, व्यक्त की गहरी संवेदना
Haryana

सरकार पीड़ित परिवारों के साथ, हर संभव सहायता दी जाएगी : डॉ. अरविंद शर्मा

July 23, 2026 09:47 PM

हरियाणा के सहकारिता एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद कुमार शर्मा ने झज्जर जिला के गांव मुनीमपुर में कुएं में जहरीली गैस के कारण चार लोगों की हुई मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि यह हादसा बेहद दुखद और हृदय विदारक है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार और जिला प्रशासन इस कठिन समय में पूरी संवेदनशीलता के साथ पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं तथा प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

डॉ. अरविंद कुमार शर्मा गुरुवार को गांव मुनीमपुर पहुंचे और हादसे में जान गंवाने वाले ग्रामीणों के परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में सरकार की ओर से मिलने वाली सभी पात्र सहायता समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराई जाएगी।

गौरतलब है कि गांव मुनीमपुर में एक बछड़े को बचाने के प्रयास के दौरान कुएं में जहरीली गैस की चपेट में आने से चार लोगों की असामयिक मृत्यु हो गई थी।

सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद कुमार शर्मा ने कहा कि बंद कुओं, सीवर, टैंक अथवा अन्य संकरे स्थानों में बिना सुरक्षा उपकरणों और गैस परीक्षण के प्रवेश करना अत्यंत जोखिम भरा होता है। ऐसे स्थानों में जहरीली गैस की मौजूदगी कई बार दिखाई नहीं देती, लेकिन कुछ ही क्षणों में जानलेवा साबित हो सकती है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि यदि किसी कुएं, टैंक या सीवर में कोई व्यक्ति अथवा पशु फंस जाए तो बिना सुरक्षा उपाय अपनाए स्वयं अंदर उतरने का प्रयास न करें। ऐसी स्थिति में तुरंत प्रशासन, दमकल विभाग, पुलिस अथवा संबंधित बचाव एजेंसियों को सूचना दें, ताकि प्रशिक्षित टीम सुरक्षित तरीके से राहत एवं बचाव कार्य कर सके। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की दुखद घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था का ध्यान बेहद जरूरी है।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक मुख्यमंत्री ने सिरसा के किन्नू को जीआई टैग मिलने पर दी बधाई हरियाणा के राज्यपाल से मिले केंद्रीय मंत्री प्रतापराव जाधव, स्वास्थ्य एवं आयुष क्षेत्र के विस्तार पर हुई चर्चा हरियाणा में निःशुल्क वायरल हेपेटाइटिस उपचार सेवाओं का होगा विस्तार, 10 नए उपचार केंद्र होंगे स्थापित बच्चों को अंतर्राष्ट्रीय भ्रमण पर ले जाएगी हरियाणा सरकार- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी नीट मामले में युवाओं को गुमराह कर रहा है विपक्ष- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पूर्व विधायक बलराज कुंडू के पिता के निधन पर तथा प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ आदित्य बत्रा के निधन पर जताया शोक, व्यक्त की गहरी संवेदना HERC अध्यक्ष श्री नन्द लाल शर्मा पंचतत्व में विलीन
दादा लख्मीचंद हरियाणा की आत्मा और हमारी लोक संस्कृति के अमर स्वर :- मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी
हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग (HERC) के चेयरमैन नंदलाल शर्मा का हुआ निधन,आज अंतिम संस्कार,मनीमाजरा में होगा