Friday, July 24, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठकमुख्यमंत्री ने सिरसा के किन्नू को जीआई टैग मिलने पर दी बधाईहरियाणा के राज्यपाल से मिले केंद्रीय मंत्री प्रतापराव जाधव, स्वास्थ्य एवं आयुष क्षेत्र के विस्तार पर हुई चर्चाहरियाणा में निःशुल्क वायरल हेपेटाइटिस उपचार सेवाओं का होगा विस्तार, 10 नए उपचार केंद्र होंगे स्थापितसरकार पीड़ित परिवारों के साथ, हर संभव सहायता दी जाएगी : डॉ. अरविंद शर्माबच्चों को अंतर्राष्ट्रीय भ्रमण पर ले जाएगी हरियाणा सरकार- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीनीट मामले में युवाओं को गुमराह कर रहा है विपक्ष- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पूर्व विधायक बलराज कुंडू के पिता के निधन पर तथा प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ आदित्य बत्रा के निधन पर जताया शोक, व्यक्त की गहरी संवेदना
Haryana

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पूर्व विधायक बलराज कुंडू के पिता के निधन पर तथा प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ आदित्य बत्रा के निधन पर जताया शोक, व्यक्त की गहरी संवेदना

July 23, 2026 09:44 PM

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने महम के पूर्व विधायक श्री बलराज कुंडू के पिता स्वर्गीय श्री जिले सिंह कुंडू के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री वीरवार को रोहतक के सेक्टर-14 स्थित श्री बलराज कुंडू के आवास पर पहुंचे और दिवंगत को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

 

मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय श्री जिले सिंह कुंडू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और शोकाकुल परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

 

इसके उपरांत मुख्यमंत्री ने रोहतक के प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ आदित्य बत्रा के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने डॉक्टर बत्रा के परिवार से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया।

 

श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा, पूर्व मंत्री श्री मनीष ग्रोवर शामिल रहे।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक मुख्यमंत्री ने सिरसा के किन्नू को जीआई टैग मिलने पर दी बधाई हरियाणा के राज्यपाल से मिले केंद्रीय मंत्री प्रतापराव जाधव, स्वास्थ्य एवं आयुष क्षेत्र के विस्तार पर हुई चर्चा हरियाणा में निःशुल्क वायरल हेपेटाइटिस उपचार सेवाओं का होगा विस्तार, 10 नए उपचार केंद्र होंगे स्थापित सरकार पीड़ित परिवारों के साथ, हर संभव सहायता दी जाएगी : डॉ. अरविंद शर्मा बच्चों को अंतर्राष्ट्रीय भ्रमण पर ले जाएगी हरियाणा सरकार- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी नीट मामले में युवाओं को गुमराह कर रहा है विपक्ष- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी HERC अध्यक्ष श्री नन्द लाल शर्मा पंचतत्व में विलीन
दादा लख्मीचंद हरियाणा की आत्मा और हमारी लोक संस्कृति के अमर स्वर :- मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी
हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग (HERC) के चेयरमैन नंदलाल शर्मा का हुआ निधन,आज अंतिम संस्कार,मनीमाजरा में होगा