Tuesday, July 07, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में विकास कार्यों एवं खरीद प्रस्तावों को मिली मंजूरीगांवों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाना राज्य सरकार की प्रतिबद्धता : आरती सिंह रावएचटेट परीक्षा-2025 की ड्राफ्ट उत्तरकुंजी बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध फायर एवं एमरजेंसी सेवाओं को मिलेगा नया बल : राजस्व मंत्री विपुल गोयलबाबा मक्खन शाह लबाना एवं बाबा लक्खी शाह बंजारा का जीवन त्याग, सेवा और समर्पण की अमर गाथा : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीमुख्यमंत्री ने 198 खिलाड़ियों को 20.59 करोड़ रुपये की नकद पुरस्कार राशि से किया सम्मानितग्रामीण विकास कार्यों में तेजी लाने और समयबद्ध क्रियान्वयन पर जोर,मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने की प्रगति की समीक्षाडिजिटल इकोसिस्टम में डेटा सुरक्षा और गोपनीयता हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता; शिक्षण तंत्र को भविष्य के लिए सुरक्षित बनाना है अनिवार्य- शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा
Haryana

एचटेट परीक्षा-2025 की ड्राफ्ट उत्तरकुंजी बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध

July 07, 2026 07:08 PM

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा 04 व 05  जुलाई, 2026 को संचालित करवाई गई हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा-2025   लेवल-1 (पीआरटी), लेवल-2 (टीजीटी) व लेवल-3 (पीजीटी) से संबंधित सभी विषयों की ड्राफ्ट उत्तरकुंजी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर 06 जुलाई, 2025 सायं 05:00 बजे से सार्वजनिक कर दी गई है।

 

बोर्ड अध्यक्ष श्री शंकर लाल धूपड़ ने बताया कि यदि किसी अभ्यर्थी को प्रश्र-पत्र बुकलेट में दिए गए किसी भी प्रश्र अथवा उत्तरकुंजी में दिए गए किसी भी प्रश्र के उत्तर (विकल्प) के बारे में कोई आपत्ति है, तो इस संबंध में पूर्ण तथ्यों/साक्ष्यों सहित 06 से 09 जुलाई, 2026 सायं 05:00 बजे तक निर्धारित शुल्क 100/- रूपये प्रति प्रश्र अनुसार जमा करवाते हुए अपनी आपत्ति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए गए पोर्टल पर ऑनलाइन दर्ज करवा सकते हैं।

 

उन्होंने आगे बताया कि यदि किसी प्रश्र के संबंध में दर्ज करवाई गई आपत्ति सही पाई जाती है तो ऐसी स्थिति में उस प्रश्र के लिए जमा करवाया गया शुल्क अभ्यर्थी को परीक्षा परिणाम घोषित होने से तीन मास के अन्दर-अन्दर अभ्यर्थी द्वारा उपलब्ध करवाए गए बैंक खाते में वापिस (Refund) कर दिया जाएगा।

 

उन्होंने बताया कि प्रश्र-पत्र व उत्तरकुंजी के संबंध में 09 जुलाई, 2026 सायं 05:00 बजे के पश्चात् किसी भी माध्यम से प्राप्त होने वाली आपत्ति पर कोई विचार नहीं किया जाएगा तथा इस बारे कोई पत्राचार नहीं किया जाएगा।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में विकास कार्यों एवं खरीद प्रस्तावों को मिली मंजूरी गांवों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाना राज्य सरकार की प्रतिबद्धता : आरती सिंह राव फायर एवं एमरजेंसी सेवाओं को मिलेगा नया बल : राजस्व मंत्री विपुल गोयल
बाबा मक्खन शाह लबाना एवं बाबा लक्खी शाह बंजारा का जीवन त्याग, सेवा और समर्पण की अमर गाथा : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
मुख्यमंत्री ने 198 खिलाड़ियों को 20.59 करोड़ रुपये की नकद पुरस्कार राशि से किया सम्मानित
ग्रामीण विकास कार्यों में तेजी लाने और समयबद्ध क्रियान्वयन पर जोर,मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने की प्रगति की समीक्षा
डिजिटल इकोसिस्टम में डेटा सुरक्षा और गोपनीयता हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता; शिक्षण तंत्र को भविष्य के लिए सुरक्षित बनाना है अनिवार्य- शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा
17 जुलाई को जींद बनेगा ऐतिहासिक उपलब्धियों का साक्षी, प्रधानमंत्री देंगे हरियाणा को विकास परियोजनाओं की सौगात डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्र सेवा, त्याग और सिद्धांतों का प्रेरणास्रोत : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
प्रधानमंत्री का सपना, हर गरीब परिवार का हो पक्का मकान- मनोहर लाल