Tuesday, June 30, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
धन्यौड़ा बोरवेल हादसा: रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा लेने देर शाम पहुंचे ऊर्जा मंत्री अनिल विज, बोले - "बच्चे की जान बचाना पहली प्राथमिकताहरियाणा में पहली बार होगा राज्य स्तरीय फिल्म फेस्टिवल, 12 से 15 नवंबर तक सजेगा 'हरियाणा फिल्म फेस्टिवल-2026'अनुराग रस्तोगी को मिला 6 महीने का एक्सटेंशन,बतौर चीफ सेक्रेटरी लगातार दूसरा एक्सटेंशन मिला* *31 दिसंबर तक बने रहेंगे पद परअंबाला में 7 घंटे से बोरवेल में फंसा बच्चा: कैमरे में हाथ नजर आया; बारिश की वजह से रेस्क्यू में दिक्कत, सेना ने टेंट लगायाराम मंदिर से चढ़ावे की चोरी निंदनीय, राजनीति करना ठीक नहीं- मायावतीजम्मू कश्मीरः कठुआ से एक ओवर ग्राउंड वर्कर गिरफ्तार, आतंकियों की मदद का आरोपचंडीगढ़: पुलिस विभाग में फिर हुआ बड़ा फेरबदल, कई जिलों के बदले इंस्पेक्टर लिस्ट जारीमुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिल्ली के थोक व्यापारियों से किया सीधा संवाद, हरियाणा में विश्वस्तरीय मार्केट बनाने का दिया भरोसा
Delhi

यमुना जल परियोजना को लेकर हरियाणा और राजस्थान के बीच हुआ एमओयू

June 29, 2026 08:25 PM

केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह की अध्यक्षता में सोमवार को यमुना जल परियोजना को लेकर हरियाणा और राजस्थान के बीच समझौता हुआ। इस दौरान केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सीआर पाटिल, हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी और राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा मौजूद रहे।

 

इस दौरान संबोधित करते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि यमुना जल परियोजना को लेकर केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सीआर पाटिल की अध्यक्षता में लगातार हरियाणा और राजस्थान के बीच बैठकें हुई। आज इस एमओयू के अंतर्गत हरियाणा में जुलाई और अक्तूबर के बीच जो वर्षा का सरप्लश पानी होता है, राजस्थान उसे पाइपलाइन के माध्यम से ले जाकर पेय जल के लिए उपयोग करेगा। इस परियोजना को आगे बढ़ाने के लिए आज एमओयू हुआ है। इसके अंतर्गत हथनीकुंड बैराज से राजस्थान तक पाइपलाइन बिछाई जाएगी और सरप्लश पानी का इस्तेमाल किया जाएगा।

 

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि यह बड़ी खुशी की बात है क्योंकि प्यासे तक पानी पहुंचाने की हम सभी की सांझी जिम्मदारी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि हरियाणा इसमें पूरा सहयोग करेगा। इस परियोजना में कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। इस एमओयू से पहले केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सीआर पाटिल की अध्यक्षता में इस परियोजना को लेकर अलग-अलग पहलूओं पर विस्तार से परिचर्चा की गई। इसके उपरांत ही एमओयू साइन हो रहा है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने इस एमओयू को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सीआर पाटिल और राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा का धन्यवाद किया।

 

बैठक में हरियाणा के मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी व अन्य गणमान्य मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
More Delhi News
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिल्ली के थोक व्यापारियों से किया सीधा संवाद, हरियाणा में विश्वस्तरीय मार्केट बनाने का दिया भरोसा
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह की उपस्थिति में यमुना जल परियोजना के निर्माण और कार्यान्वयन के संबंध में आज हरियाणा सरकार और राजस्थान सरकार के बीच एक महत्वपूर्ण समझौते पर हस्ताक्षर
एनसीआर के एरिया में नहीं होगा कोई बदलाव : श्री नायब सिंह सैनी, मुख्यमंत्री, हरियाणा
दिल्ली के तुगलकाबाद इलाके में एक बिल्डिंग में लगी भीषण आग, तीन की मौत
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से सांसद कंगना रनौत ने की मुलाकात, दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में की शिष्टाचार भेंट
कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके आज जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट करेंगे दिल्ली: पुष्प विहार इलाके में मुठभेड़ के बाद तीन बदमाश गिरफ्तार दिल्ली: मालवीय नगर एक रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, 20 लोगों की मौत बिहार CM सम्राट चौधरी का दिल्ली दौरा, आज बीजेपी के शीर्ष नेताओं से मुलाकात संभव दिल्ली: जंतर-मंतर प्रोटेस्ट 2024 के दौरान हमले के मामले में अलका लांबा दोषी करार