मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल
*पंचकूला में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का संबोधन*
आज का यह अवसर भारत के अन्नदाता के सम्मान, स्वाभिमान और समृद्धि का उत्सव- मुख्यमंत्री
आज पश्चिम बंगाल के ऐतिहासिक और अध्यात्मिक नगर तारकेश्वर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त की जारी
हमारे शास्त्रों में भी कहा गया है की कृषि केवल जीविका का साधन नहीं बल्कि जीवन का आधार- मुख्यमंत्री
हमारे किसानों ने भारत को खाद्यान्न संकट से निकाल कर दुनिया के सबसे बड़े कृषि उत्पादक देशों में किया खड़ा
आजादी के बाद जब देश में अन्न की कमी थी तब हमारे वैज्ञानिकों और किसानों ने मिलकर हरित क्रांति का रचा इतिहास
आज भी जब भारत के कृषि विकास की होती है चर्चा तब हरियाणा के किसान का परिश्रम और योगदान गर्व के साथ किया जाता है याद
आज देश के 9 करोड़ 44 लाख किसानों के खातों में 18880 करोड रुपए सीधे डाले जा रहे हैं
इनमें हरियाणा के 15 लाख 95 हजार 644 किसानों के खातों में 319 करोड़ 13 लाख रुपए शामिल- मुख्यमंत्री
आज की इस राशि को मिलाकर हरियाणा के किसानों को 23 किस्तों में कुल 7881 करोड़ 60 लाख रुपए दिए जा चुके हैं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विशेष रूप से आभार जिन्होंने किसान कल्याण को शासन की प्राथमिकता बनाया
हरियाणा सरकार भी इस दिशा में कर रही है गति से काम- मुख्यमंत्री
हमारी सरकार किसानों की आय बढ़ाने, सिंचाई सुविधाओं का विस्तार करने, प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने, फसल विविधीकरण को प्रोत्साहित करने और कृषि तकनीक से जोड़ने के लिए है प्रतिबद्ध
आइये हम जल संरक्षण, आधुनिक तकनीक को अपनाना, प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा और कृषि को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का लें संकल्प- मुख्यमंत्री