Saturday, June 20, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप के विजेता खिलाड़ियों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से की मुलाकातहरियाणा में गृह विभाग की 33 सेवाएं राइट टू सर्विस के दायरे मेंस्वस्थ नारी-सशक्त परिवार’ पहल के तहत हरियाणा के आठ जिला अस्पतालों में लगेंगी मैमोग्राफी मशीनेंएग्रीस्टैक कार्यक्रम के तहत हरियाणा में 1.75 करोड़ कृषि भूखंडों की डिजिटल मैपिंग, 96 प्रतिशत गांव कवरहरियाणा सरकार ने दो अधिकारियों के कार्यभार में किया बदलावराज्यपाल एवं हरियाणा राज्य रेडक्रास सोसायटी के अध्यक्ष प्रो असीम कुमार घोष ने हरियाणा लोक भवन से 9 नई एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना कियाहिसार महानगर विकास प्राधिकरण के सीईओ के लिए लिंक अधिकारी नामितपात्र श्रमिकों को मिलेगा योजनाओं का लाभ, पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ होगा पंजीकरण - अनिल विज
 
Haryana

हरियाणा की प्राचीन संस्कृति सांग को फिर जीवंत कर रही सरकार -कृष्ण कुमार बेदी

June 19, 2026 10:12 PM

हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि सरकार हरियाणा की प्राचीन संस्कृति सांग को फिर से जीवंत करने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि एसआईआर मतदाता सूची की शुद्धिकरण के लिए होता है, जो पहले से भी होता रहा है। विपक्ष के पास केवल आरोप लगाने के सिवाय और कुछ नहीं है।

 

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री शुक्रवार को भिवानी के गांव उमरावत स्थित सूर्य कवि दादा लख्मीचंद आश्रम में प्रसिद्ध दिवंगत लोक कलाकारों की प्रतिमा स्थापना पर हरियाणा कला परिषद और म्हारी संस्कृति-म्हारा स्वाभिमान के तत्वाधान में आयोजित पांच दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव के समापन समारोह में बोल रहे थे।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने सांग उत्सव में प्रदेशभर से आए लोक कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान सेठ ताराचंद के सांग का मंचन किया गया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने हरियाणा कला परिषद के माध्यम से भी कलाकारों को प्रोत्साहित करने का काम किया है। इससे कलाकारों का मनोबल बढ़ा है। सूर्य कवि दादा लख्मीचंद ने हरियाणवी संस्कृति को नई पहचान देने का कार्य किया था और आज उनकी तीसरी एवं चौथी पीढ़ी उसी विरासत को आगे बढ़ा रही है। प्रदेशभर से आए कलाकारों द्वारा रागनी, सांग और लोकगीतों की प्रस्तुति हरियाणा की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक हैं।

इस दौरान पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि एसआईआर केवल बीएलओ द्वारा ही नहीं किया जा रहा, बल्कि सभी राजनीतिक दलों ने अपने बीएलए-2 नियुक्त किए गए हैं। सरकार द्वारा एसआर का कार्य पारदर्शिता के साथ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जो लोग देश या प्रदेश छोडक़र कहीं बाहर चले गए, या जिनकी मृत्यु हो चुकी है, उनका नाम मतदाता सूची से हटाना जरूरी है।

उन्होंने कहा कि 18 वर्ष आयु पूरी कर चुके युवाओं के वोट बनाना जरूरी है। इससे मतदाताओं का लोकतांत्रिक व्यवस्था में विश्वास और अधिक मजबूत होगा। एसआईआर केवल और केवल मतदाता सूची के शुद्धिकरण के लिए होता है, जो पहले भी होता आया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष एसआईआर पर जनता को गुमराह कर रही है। मतदाता सूची शुद्धिकरण का उद्देश्य लोकतंत्र को मजबूत करना है।

विपक्ष के पास आरोप लगाने के सिवाय कुछ नहीं बचा

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री बेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी नीतियों और लोकप्रियता से प्रभावित होकर विभिन्न विपक्षी दलों के नेता भाजपा की ओर आकर्षित हो रहे हैं। आने वाले समय में भाजपा का जनाधार और अधिक मजबूत होगा।

जी-7 सम्मेलन को लेकर पूछे गए सवाल पर बेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के प्रभावशाली प्रस्तुतीकरण से अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है। जी-7 सम्मेलन में प्रधानमंत्री का कद, पद और स्तर और अधिक मजबूत हुआ है, जिससे वैश्विक स्तर पर भारत की साख को बढ़ी है।

उन्होंने कहा कि विपक्ष हमेशा गलत आंकड़े प्रस्तुत कर लोगों को गुमराह करने का प्रयास करता है, लेकिन देश की जागरूक जनता को सच्चाई का पता है।   विपक्षी दलों के नेता सदनों में तथयों और आंकड़ों पर चर्चा से बचते हैं तथा विदेशों में जाकर देश के खिलाफ बयानबाजी करते हैं।

 

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
अधिकारी आमजन की शिकायतों का निवारण प्राथमिकता के आधार पर करें सुनिश्चित: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्यमंत्री ने सिरसा में किया जनकल्याण शिविर का अवलोकन आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव में खिलेगा कमल: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना से युवाओं को मिलेगा सशक्त भविष्य : राव नरबीर सिंह शहर की सुंदरता और सुविधाओं पर पीएमडीए का विशेष फोकस — के मकरंद पांडुरंग
प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप के विजेता खिलाड़ियों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से की मुलाकात
हरियाणा में गृह विभाग की 33 सेवाएं राइट टू सर्विस के दायरे में स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार’ पहल के तहत हरियाणा के आठ जिला अस्पतालों में लगेंगी मैमोग्राफी मशीनें एग्रीस्टैक कार्यक्रम के तहत हरियाणा में 1.75 करोड़ कृषि भूखंडों की डिजिटल मैपिंग, 96 प्रतिशत गांव कवर हरियाणा सरकार ने दो अधिकारियों के कार्यभार में किया बदलाव