Thursday, June 18, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप के विजेता खिलाड़ियों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से की मुलाकातहरियाणा में गृह विभाग की 33 सेवाएं राइट टू सर्विस के दायरे मेंस्वस्थ नारी-सशक्त परिवार’ पहल के तहत हरियाणा के आठ जिला अस्पतालों में लगेंगी मैमोग्राफी मशीनेंएग्रीस्टैक कार्यक्रम के तहत हरियाणा में 1.75 करोड़ कृषि भूखंडों की डिजिटल मैपिंग, 96 प्रतिशत गांव कवरहरियाणा सरकार ने दो अधिकारियों के कार्यभार में किया बदलावराज्यपाल एवं हरियाणा राज्य रेडक्रास सोसायटी के अध्यक्ष प्रो असीम कुमार घोष ने हरियाणा लोक भवन से 9 नई एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना कियाहिसार महानगर विकास प्राधिकरण के सीईओ के लिए लिंक अधिकारी नामितपात्र श्रमिकों को मिलेगा योजनाओं का लाभ, पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ होगा पंजीकरण - अनिल विज
 
Haryana

राज्यपाल एवं हरियाणा राज्य रेडक्रास सोसायटी के अध्यक्ष प्रो असीम कुमार घोष ने हरियाणा लोक भवन से 9 नई एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

June 18, 2026 08:33 PM

हरियाणा में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती देने की दिशा में माननीय राज्यपाल एवं हरियाणा राज्य रेड क्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष प्रो. असीम कुमार घोष द्वारा गुरुवार को हरियाणा लोक भवन चंडीगढ़ से 9 नई एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर लेडी गवर्नर श्रीमती मित्रा घोष भी मौजूद थीं।

 

गौरतलब है कि माननीय राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने अपने जन्मदिवस के उपलक्ष्य में मानवीय सेवाओं को और सशक्त बनाने के उद्देश्य से 9 नई एंबुलेंस हरियाणा राज्य रेडक्रॉस को भेंट करने की घोषणा की गई थी। उसी घोषणा के अनुरूप अब इन नई एंबुलेंस को हरियाणा लोक भवन से रवाना कर मानवीय सेवाओं हेतु समर्पित किया गया।  जिसका अनुमानित लागत मूल्य राशि 1 करोड़ रुपये है।

 

माननीय राज्यपाल ने कहा कि रेड क्रॉस की मानवीय गतिविधियां समाज के लिए प्रेरणादायक है और हर जिले में एंबुलेंस उपलब्ध कराने का प्रयास जरूरतमंदों को समय पर मदद देने की दिशा में महत्त्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा जरूरतमंद मरीजों तक समय पर चिकित्सा सहायता पहुंचाने में एंबुलेंस की अहम भूमिका होती है और रेडक्रॉस के माध्यम से यह सेवा समाज के लिए बडी राहत साबित होगी। हरियाणा के राज्यपाल के रूप में उनका सपना है कि राज्य के प्रत्येक जिले में रेडक्रास सोसायटी के पास कम से कम एक एंबुलेंस हो, ताकि हरियाणा रेडक्रास सोसायटी जरूरतमंद लोगों को सेवाएं और त्वरित सहायता उपलब्ध कराने में अग्रणी बन सके। इन एंबुलेंस का उपयोग राज्य के सभी जिलों में गरीब एवं जरूरतमंद लोगों के लिए निःशुल्क किया जायेगा।

 

उन्होंने हरियाणा राज्य रेडक्रास सोसायटी के वाइस चेयरमैन अंकुश मिगलानी की संस्था को अग्रणी बनाने के लिए महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाने पर प्रशंसा की। राज्यपाल द्वारा हरियाणा रेडक्रॉस को पूरे भारत में अपनी मानवीय गतिविधियों के लिए प्रथम स्थान पर लाने के लिए सभी का आहवान किया।

 

हरियाणा राज्य रेडक्रास सोसायटी के वाईस चेयरमैन अंकुश मिगलानी ने कहा कि नई एंबुलेंस मिलने से आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं का दायरा और मजबूत होगा तथा समय पर जरूरतमंद लोगों को आपातकालीन सुविधाएं आसानी से मिल सकेगी। इसके साथ ही वाईस चेयरमैन अंकुश मिगलानी ने माननीय राज्यपाल से अनुरोध किया कि हरियाणा राज्य के सभी जिला रेडक्रास शाखाओं में एक-एक शव-वाहन की आवश्यकता है।

 

माननीय राज्यपाल प्रो. घोष ने कहा रेडक्रास की सभी गतिविधियां निर्धारित नियमों और प्रक्रियाओं के अनुसार सख्ती से संचालित हो ताकि किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पडे। उन्होंने आश्वासन दिया कि लोक भवन ऐसे अभियानों को भावना और सक्रिय सहयोग के माध्यम से समर्थन देना जारी रखेगा।

 

इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव श्री विजयकुमार भाविकट्टी, राज्यपाल के एडीसी श्री धीरज सेतिया, राज्यपाल के ओएसडी डॉ सतीश कुमार, राज्यपाल के निजी सचिव श्री शंख चटर्जी, राज्यपाल के निजी सहायक श्री राहुल डागर एवं श्री राज शेखर लोढ, तथा हरियाणा लोक भवन और हरियाणा राज्य रेड क्रॉस मुख्यालय के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप के विजेता खिलाड़ियों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से की मुलाकात
हरियाणा में गृह विभाग की 33 सेवाएं राइट टू सर्विस के दायरे में स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार’ पहल के तहत हरियाणा के आठ जिला अस्पतालों में लगेंगी मैमोग्राफी मशीनें एग्रीस्टैक कार्यक्रम के तहत हरियाणा में 1.75 करोड़ कृषि भूखंडों की डिजिटल मैपिंग, 96 प्रतिशत गांव कवर हरियाणा सरकार ने दो अधिकारियों के कार्यभार में किया बदलाव हिसार महानगर विकास प्राधिकरण के सीईओ के लिए लिंक अधिकारी नामित
पात्र श्रमिकों को मिलेगा योजनाओं का लाभ, पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ होगा पंजीकरण - अनिल विज
श्री गुरु अर्जन देव जी का बलिदान सत्य, साहस और मानवता की रक्षा का अमर संदेश: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
हरियाणा में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को मिली गति, अब तक 33.69 प्रतिशत गणना फार्म वितरित जनसमस्याओं के समाधान और सिंचाई परियोजनाओं को लेकर सरकार गंभीर :- सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रुति चौधरी