हरियाणा सरकार ने हिसार महानगर विकास प्राधिकरण (एचएमडीए), हिसार में प्रशासनिक कार्यों का सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के लिए मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के लिए लिंक अधिकारियों की नियुक्ति की है।
मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी द्वारा जारी आदेशों के अनुसार, हिसार महानगर विकास प्राधिकरण, हिसार के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के लिए सोनीपत महानगर विकास प्राधिकरण (एसएमडीए), सोनीपत के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को लिंक अधिकारी-1 नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार, हिसार के मंडल आयुक्त को लिंक अधिकारी-2 तथा रोहतक के मंडल आयुक्त को लिंक अधिकारी-3 नामित किया गया है।
निर्देशों के अनुसार, यदि संबंधित अधिकारी अवकाश, प्रशिक्षण, दौरे, चुनाव ड्यूटी अथवा किसी अन्य कारण से अनुपस्थित रहते हैं या सेवानिवृत्ति अथवा स्थानांतरण के कारण पद रिक्त हो जाता है, तो निर्धारित लिंक अधिकारी उनका कामकाज देखेंगे। साथ ही, संबंधित अधिकारी अवकाश, प्रशिक्षण, दौरे अथवा चुनाव ड्यूटी पर जाने से पूर्व निर्धारित लिंक अधिकारियों को इसकी सूचना देना भी सुनिश्चित करेंगे।