Wednesday, July 22, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
चंडीगढ़- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिले फ़रीदाबाद के पंशुल बंसल , पंशुल ने NEET UG 2026 में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 2 किया है प्राप्त,मुख्यमंत्री ने ऐतिहासिक उपलब्धि पर दी बधाई एवं शुभकामनाएं,पंशुल की यह सफलता हरियाणा समेत पूरे देश के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत- मुख्यमंत्रीलखनऊ: जवाहर भवन में लगी भीषण आगजहां तर्क होते हैं... तथ्य होते हैं, वहां तूफान की जरूरत नहीं', बोले पीएम मोदीदेश रिफॉर्म एक्सप्रेस पर सवार: मॉनसून सत्र से पहले बोले पीएम मोदीमॉनसून और संसद सत्र दोनों लाभकारी होंगे: पीएम मोदीचंडीगढ़: भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद के पिता का आकस्मिक हुआ निधन दोपहर 3:00 बजे सेक्टर 25 में होगा संस्कार हरियाणा ने रचा नया बिजली खपत का रिकॉर्ड, यूएचबीवीएन और डीएचबीवीएन ने संभाला बढ़ते लोड का दबाव - अनिल विजलोगों को सुलभ, किफायती और त्वरित न्याय देने के लिए हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की अनूठी पहल
Himachal

एम डब्ल्यू बी देगा हिमाचल के पत्रकारों को दस-दस लाख रुपये की मुफ्त एक्सीडेंटल पॉलिसी का तोहफा लॉन्चिंग एवं वितरण समारोह 9 जून को शिमला में

June 06, 2026 09:30 PM
मीडिया वेलबीइंग एसोसिएशन उत्तर भारत की हिमाचल प्रदेश यूनिट द्वारा 9 जून को शिमला में पत्रकार कल्याण, सुरक्षा एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा।एम डबल्यू बी उत्तर भारत के अध्यक्ष चंद्र शेखर धरणी, महासचिव सुरेंद्र मेहता के अनुसार देवभूमि हिमाचल प्रदेश के पत्रकारों को दस-दस लाख रुपये की मुफ्त एक्सीडेंटल पॉलिसी लॉन्चिंग एवं वितरण समारोह 9 जून को होगा। इस समारोह में मुख्यातिथि शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया एडवाइजर नरेश चौहान करेंगे। गेस्ट ऑफ ऑनर मेयर नगर निगम शिमला सुरेंद्र चौहान होंगे जबकि सम्माननीय अतिथि हरीश जनारथा शिमला शहरी विधायक होंगे।
 
चन्द्र शेखर धरणी ने बताया कि एम डब्ल्यू बी उत्तर भारत के वरिष्ठ उपाध्यक्ष व हिमाचल प्रदेश के प्रभारी संजय भूटानी की पहल पर हिमाचल प्रदेश के पत्रकारों की लिए एम डब्ल्यू बी दस दस लाख की मुफ्त एक्सीडेंटियल पॉलिसी की लांचिंग 9 करवाने जा रही है। हिमाचल प्रदेश के एम डब्ल्यू बी के अध्यक्ष विशाल सूद इस आयोजन के लिए संयोजक बनाए गए है। कार्यक्रम में एम डब्ल्यू बी उत्तर भारत के महासचिव सुरेन्द्र मेहता, कोषाध्यक्ष तरुण कपूर, उपाध्यक्ष पवन चोपड़ा व संगठन मंत्री मेवा सिंह राणा
 
प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्होंने बताया कि संगठन पिछले पांच वर्षों से पत्रकारों और उनके परिवारों की सुरक्षा के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। इसी कड़ी में हरियाणा सहित विभिन्न क्षेत्रों के सैकड़ों पत्रकारों को 10-10 लाख रुपये की टर्म इंश्योरेंस तथा 10-10 लाख रुपये की एक्सीडेंटल इंश्योरेंस पॉलिसी निःशुल्क उपलब्ध करवाई जा रही है। टर्म इंश्योरेंस असामयिक मृत्यु की स्थिति में परिवार को आर्थिक सहारा प्रदान करती है, जबकि एक्सीडेंटल पॉलिसी दुर्घटना की स्थिति में सुरक्षा कवच का कार्य करती है। उन्होंने बताया कि एमडब्ल्यूबी की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यह पत्रकारों को बिना किसी शुल्क के सदस्यता, कैशलेस मेडिकल सुविधा, टर्म इंश्योरेंस और एक्सीडेंटल इंश्योरेंस जैसी सुविधाएं उपलब्ध करवा रहा है। यही कारण है कि संगठन उत्तर भारत में पत्रकारों के हितों के लिए कार्य करने वाला एक प्रभावशाली मंच बनकर उभरा है।
Have something to say? Post your comment
More Himachal News
मीडिया वैलबीइंग एसोसिएशन ने शिमला में समारोह कर पत्रकारों को वितरित कीं एक्सीडेंटल इंशोरेंस पॉलिसियां
हिमाचल: कांगड़ा जिले में भूकंप के तेज झटके हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में बस पलटी, 40 यात्री घायल हिमाचल: बब्बर खालसा ने ली नालागढ़ ब्लास्ट की जिम्मेदारी, FIR दर्ज शिमला के संजौली मस्जिद विवाद पर गठित संयुक्त समिति की आज होगी बैठक हिमाचल प्रदेश: कुल्लू के झनियार गांव में भीषण आग, 5 से 7 घर जलकर राख हुए हिमाचल बस हादसे में 15 की मौत, राष्ट्रपति ने जताया दुख SC ने हिमाचल में पर्यावरण को हुए नुकसान पर लिया स्वत: संज्ञान, राज्य व केंद्र से मांगा जवाब हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का कहर, 24 घंटे में 11 लोगों की मौत सोलन, शिमला, बिलासपुर, कुल्लू में भारी बारिश के चलते सभी स्कूल-कॉलेज 1 सितंबर को बंद रहेंगे