Thursday, May 07, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
उकलाना में ट्रिपल इंजन सरकार से विकास को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीहरियाणा राज्य निर्वाचन आयोग स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव कराने के लिए प्रतिबद्ध – राज्य निर्वाचन आयुक्त हरियाणा सरकार स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत : आरती सिंह राववरिष्ठ नागरिकों से जुड़े मामलों में ज्यादा संवेदनशील बनें अधिकारी: मुख्य सचिवहरियाणा के राज्यपाल से मिले 2025 बैच के आईएएस प्रोबेशनर्सप्रो-केस मैनेजमेंट सिस्टम को हरियाणा के महाअधिवक्ता प्रविंद्रा सिंह चौहान ने किया लाइवहरियाणा में नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर 10 मई को वेतन सहित अवकाश आईआईएचएम से किसानों को वैश्विक स्तर पर अपने उत्पादों को बेचने का अवसर मिलेगा : श्री श्याम सिंह राणा
 
Haryana

हरियाणा के राज्यपाल से मिले 2025 बैच के आईएएस प्रोबेशनर्स

May 07, 2026 07:38 PM

वर्ष 2025 बैच के छह आईएएस प्रोबेशनर्स, जिन्हें हरियाणा कैडर आवंटित किया गया है, ने आज यहां लोक भवन में हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष से शिष्टाचार भेंट की।

 

प्रोबेशनर्स अधिकारियों के साथ बातचीत करते हुए राज्यपाल ने उन्हें अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण भाव से करने तथा अपनी सेवा के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रेरित किया।

 

प्रो. असीम कुमार घोष ने युवा अधिकारियों को लोक प्रशासन में सत्यनिष्ठा, पारदर्शिता और जवाबदेही के उच्चतम मानकों को बनाए रखने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि अधिकारी सुशासन सुनिश्चित करने, जनसेवाओं की प्रभावी एवं समयबद्ध डिलीवरी सुनिश्चित करने तथा कल्याणकारी एवं विकास योजनाओं को आमजन तक उनकी वास्तविक भावना के अनुरूप पहुंचाने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य करें।

 

राज्यपाल ने आईएएस प्रोबेशनर्स को सार्वजनिक सेवा के दौरान मानवीय और संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाने के लिए भी प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद वे जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।

 

उन्होंने सभी अधिकारियों को उज्ज्वल एवं सफल प्रशासनिक करियर के लिए अपनी शुभकामनाएं भी दीं।

 

इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव विजय कुमार भाविकट्टी, कार्मिक, प्रशिक्षण एवं संसदीय कार्य विभाग के सचिव पंकज तथा आईएएस प्रोबेशनर्स अमिततेज पांगटे, मुस्कान श्रीवास्तव, शिवानी पांचाल, सोहम शैलेंद्र, विशाल सिंह और विवेक यादव उपस्थित थे।

 
Have something to say? Post your comment
 
 
More Haryana News
उकलाना में ट्रिपल इंजन सरकार से विकास को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
हरियाणा राज्य निर्वाचन आयोग स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव कराने के लिए प्रतिबद्ध – राज्य निर्वाचन आयुक्त हरियाणा सरकार स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत : आरती सिंह राव वरिष्ठ नागरिकों से जुड़े मामलों में ज्यादा संवेदनशील बनें अधिकारी: मुख्य सचिव प्रो-केस मैनेजमेंट सिस्टम को हरियाणा के महाअधिवक्ता प्रविंद्रा सिंह चौहान ने किया लाइव हरियाणा में नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर 10 मई को वेतन सहित अवकाश आईआईएचएम से किसानों को वैश्विक स्तर पर अपने उत्पादों को बेचने का अवसर मिलेगा : श्री श्याम सिंह राणा तबादलों पर हरियाणा सरकार के नए निर्देश एक साल के अंदर रिटायर होने वाले कर्मचारियों को ही मिलेगी पाँच वर्ष से अधिक कार्यकाल की छूट चंडीगढ़:हरियाणा के सीएम नायब सैनी जाएंगे असम,10 मई को असम दौरे पर जाएंगे,तीन दिवसीय असम दौरे पर रहेंगे,असम के लिए सीएम नायब सैनी को बनाया गया है सह पर्यवेक्षक
पूरे भारत में मीडिया कर्मियों को फैमिली कैशलेस हेल्थ इंश्योरेंस देने वाली पहली संस्था बनी एमडब्ल्यूबी