Thursday, May 07, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
उकलाना में ट्रिपल इंजन सरकार से विकास को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीहरियाणा राज्य निर्वाचन आयोग स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव कराने के लिए प्रतिबद्ध – राज्य निर्वाचन आयुक्त हरियाणा सरकार स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत : आरती सिंह राववरिष्ठ नागरिकों से जुड़े मामलों में ज्यादा संवेदनशील बनें अधिकारी: मुख्य सचिवहरियाणा के राज्यपाल से मिले 2025 बैच के आईएएस प्रोबेशनर्सप्रो-केस मैनेजमेंट सिस्टम को हरियाणा के महाअधिवक्ता प्रविंद्रा सिंह चौहान ने किया लाइवहरियाणा में नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर 10 मई को वेतन सहित अवकाश आईआईएचएम से किसानों को वैश्विक स्तर पर अपने उत्पादों को बेचने का अवसर मिलेगा : श्री श्याम सिंह राणा
 
Haryana

आईआईएचएम से किसानों को वैश्विक स्तर पर अपने उत्पादों को बेचने का अवसर मिलेगा : श्री श्याम सिंह राणा

May 07, 2026 07:36 PM

हरियाणा के कृषि मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि इंडिया इंटरनेशनल हॉर्टिकल्चर मार्किट (आईआईएचएम) गनौर परियोजना राज्य में बागवानी क्षेत्र को नई दिशा देने वाली एक महत्वाकांक्षी पहल है, जिससे किसानों को बेहतर बाजार, आधुनिक सुविधाएं और वैश्विक स्तर पर अपने उत्पादों को बेचने का अवसर मिलेगा।

 

श्री राणा आज यहां हरियाणा निवास में हरियाणा इंटरनेशनल हॉर्टिकल्चर मार्केटिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड (HIHMCL) के निदेशक मंडल की 37वीं बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

 

बैठक में कृषि विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री विजयेंद्र कुमार, एचएसएएमबी के मुख्य प्रशासक श्री मुकेश कुमार आहूजा, बागवानी विभाग के महानिदेशक श्री रणबीर सिंह, कृषि विभाग के महानिदेशक श्री राजनारायण कौशिक, हरियाणा इंटरनेशनल हॉर्टिकल्चर मार्केटिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक श्री अनीश यादव, मुख्य अभियंता श्री मोहिंदर सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

 

बैठक के दौरान सोनीपत जिले के गनौर में स्थापित किए जा रहे इंडिया इंटरनेशनल हॉर्टिकल्चर मार्केट  के संचालन और विकास से जुड़े महत्वपूर्ण एजेंडा बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

 

बैठक में ट्रांजैक्शन एडवाइजर एवं कंसल्टेंट (TAC) के चयन से संबंधित प्रस्ताव पर भी विचार-विमर्श किया गया। बोर्ड ने आईआईएचएम गनौर के संचालन में सहायता हेतु एकीकृत परामर्श सेवाएं प्रदान करने के लिए आरएफपी  (Request for Proposal) को मंजूरी प्रदान की, ताकि आगे की प्रक्रिया को शीघ्रता से आगे बढ़ाया जा सके।

 

इसके अलावा, बोर्ड ने एम/एस ईआईएल (Authority Engineer) के अनुबंध को 31 दिसंबर 2026 तक बढ़ाने के प्रस्ताव को भी स्वीकृति दी, जिससे परियोजना से संबंधित गतिविधियों का सुचारू संचालन जारी रह सके।

 

बैठक में आईआईएचएम परियोजना में पेनल्टी स्थगित करने के अनुरोध पर भी विचार किया गया। विस्तृत चर्चा के बाद बोर्ड ने परियोजना के सुचारू क्रियान्वयन और संचालन को ध्यान में रखते हुए इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।

 

इसके साथ ही, बैठक में अन्य विविध विषयों पर भी चर्चा की गई और परियोजना के समयबद्ध और प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।

 

कृषि मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आईआईएचएम गनौर परियोजना को तय समय सीमा में पूरा करते हुए इसे किसानों और व्यापारियों के लिए एक आधुनिक और विश्वस्तरीय बाजार के रूप में विकसित किया जाए।

 
Have something to say? Post your comment
 
 
More Haryana News
उकलाना में ट्रिपल इंजन सरकार से विकास को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
हरियाणा राज्य निर्वाचन आयोग स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव कराने के लिए प्रतिबद्ध – राज्य निर्वाचन आयुक्त हरियाणा सरकार स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत : आरती सिंह राव वरिष्ठ नागरिकों से जुड़े मामलों में ज्यादा संवेदनशील बनें अधिकारी: मुख्य सचिव हरियाणा के राज्यपाल से मिले 2025 बैच के आईएएस प्रोबेशनर्स प्रो-केस मैनेजमेंट सिस्टम को हरियाणा के महाअधिवक्ता प्रविंद्रा सिंह चौहान ने किया लाइव हरियाणा में नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर 10 मई को वेतन सहित अवकाश तबादलों पर हरियाणा सरकार के नए निर्देश एक साल के अंदर रिटायर होने वाले कर्मचारियों को ही मिलेगी पाँच वर्ष से अधिक कार्यकाल की छूट चंडीगढ़:हरियाणा के सीएम नायब सैनी जाएंगे असम,10 मई को असम दौरे पर जाएंगे,तीन दिवसीय असम दौरे पर रहेंगे,असम के लिए सीएम नायब सैनी को बनाया गया है सह पर्यवेक्षक
पूरे भारत में मीडिया कर्मियों को फैमिली कैशलेस हेल्थ इंश्योरेंस देने वाली पहली संस्था बनी एमडब्ल्यूबी