मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गेहूं खरीद, उठान और आवक पर की प्रेस वार्ता
रबी सीजन 2026 27 में प्रदेश की मंडियों में गेहूं की हुई बंपर आवक- मुख्यमंत्री
गत 24 अप्रैल तक मंडियों में 21 हजार 41 करोड रुपए मूल्य की 81 लाख 48 हजार मीट्रिक टन गेहूं की आवक हुई दर्ज
11 अप्रैल को एक ही दिन में 7 लाख 71 हजार मीट्रिक टन गेहूं की रिकॉर्ड आवक हुई
अब तक 5 लाख 80 हजार किसान अपनी उपज लेकर पहुंच चुके हैं मंडियों में- मुख्यमंत्री
79 लाख 14 हजार मीट्रिक टन गेहूं का बायोमेट्रिक सत्यापन हो चुका है जो लगभग 97 प्रतिशत
प्रदेश की मंडियों में 70 लाख 23 हजार मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हो चुकी पूरी, जिसमें से 59 लाख 77 हजार मीट्रिक टन गेहूं की सत्यापित खरीद हो चुकी
उठान की बात कर करें तो मंडियों से 34 लाख 56 हजार मीट्रिक टन गेहूं का उठान हो चुका और इस कार्य में और तेजी लाई जा रही है- मुख्यमंत्री
हरियाणा में फसल खरीद की पूरी व्यवस्था को किसान केंद्रित बनाया गया- मुख्यमंत्री
मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर इस वर्ष 10 लाख 7 हजार 657 किसान हुए पंजीकृत
ई खरीद पोर्टल और मोबाइल एप के माध्यम से डिजिटल गेट पास और एग्जिट पास की व्यवस्था लागू की गई
इस सीजन में अब तक 13 लाख 47 हजार डिजिटल गेट पास किए गए जारी- मुख्यमंत्री
फसल खरीद और उठान के बाद डिजिटल भुगतान के लिए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों की पीठ थपथपाई
मंडियों में बायोमेट्रिक सत्यापन, जिओ फेंसिंग, सीसीटीवी निगरानी जैसे सुधार भी किए गए- मुख्यमंत्री
फसल खरीद का पैसा 48 से 72 घंटे के बीच में किसानों के खातों में पहुंचाया जाएगा- मुख्यमंत्री
मंडियों को 24 घंटे खुला रखा गया ताकि दूर से आने वाले किसानों को रात में भी किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े
आढ़ती भाइयों का कमीशन 33 रुपए 75 पैसे प्रति क्विंटल से बढ़ा कर 55 रुपए प्रति क्विंटल किया गया- मुख्यमंत्री
गुणवत्ता मानकों में राहत देते हुए टूटे और सिकुडे दानों की सीमा 6 प्रतिशत से बढ़ा कर 15 प्रतिशत कर दी गई
हमारी सरकार का लक्ष्य की हर किसान को उसकी मेहनत का पूरा मूल्य समय पर और सम्मान के साथ मिले- मुख्यमंत्री
अगले सीजन से लांच किया जाएगा किसान ई खरीद एप- मुख्यमंत्री
अगले सीजन से धान मिलर के भुगतान को भी ई खरीद प्रणाली से जोड़ा जाएगा
एक सवाल के जवाब में बोले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
मैं राजा नहीं , किसान का बेटा हूँ- मुख्यमंत्री