Tuesday, March 31, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
महानिदेशक के. मकरंद पांडुरंग ने अंबाला में बन रहे अंतर्राष्ट्रीय - स्तरीय शहीद स्मारक के चल रहे कार्यों की समीक्षा कीमुख्यमंत्री ने 107 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यासकांग्रेस की घोषणाएं ‘डस्टबिन’ में जाती थीं, बीजेपी निभा रही हर वायदा: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीहरियाणा के माननीय राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने सिसवां झील और वन अभ्यारण्य का दौरा कियामुख्यमंत्री ने उन्नत सिंचाई उत्सव 2026 में की अनेक घोषणाएंजीवनशैली रोगों के प्रभावी समाधान में आयुर्वेद सबसे टिकाऊ विकल्प : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीएलपीजी शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई, लघु सचिवालय में 24×7 कंट्रोल रूम शुरूचयनित ग्रुप-डी उम्मीदवारों का होगा बायोमीट्रिक सत्यापन
 
Haryana

मुख्यमंत्री ने 107 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास

March 31, 2026 08:16 PM

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को जिला भिवानी के तोशाम में आयोजित उन्नत सिंचाई उत्सव-2026 के दौरान क्षेत्र के समग्र विकास को गति देते हुए 107 करोड़ रुपये से अधिक लागत की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इनमें 13 करोड़ 99 लाख रुपये की लागत से पूर्ण दो परियोजनाओं का उद्घाटन तथा 93 करोड़ 62 लाख रुपये की लागत से चार  नई परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है। इन परियोजनाओं का उद्देश्य बिजली आपूर्ति को सुदृढ़ करना, शिक्षा सुविधाओं का विस्तार करना तथा ग्रामीण आधारभूत संरचना को मजबूत बनाना है।

 

मुख्यमंत्री द्वारा जिन दो परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया इनमें बिडोला में 33 केवी सब स्टेशन का निर्माण 712.54 लाख रुपये की लागत से तथा ढिघावा जाटान में स्कूल भवन का निर्माण 685.99 लाख रुपये की लागत से शामिल है। इसके अतिरिक्त, मुख्यमंत्री द्वारा जिन चार नई परियोजनाओं का शिलान्यास किया इनमें 33 केवी सब स्टेशन लोहारू का निर्माण 811.61 लाख रुपये की लागत से, 33 केवी सब स्टेशन लोहारू इशरवाल का निर्माण 319.49 लाख रुपये की लागत से, 33 केवी सब स्टेशन भाकड़ा का निर्माण 607.26 लाख रुपये की लागत से तथा गरवा गांव में एक्वा पार्क का निर्माण 7,623.90 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है और किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति सुदृढ़ होगी, शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी और स्थानीय स्तर पर विकास को नई गति प्राप्त होगी।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
महानिदेशक के. मकरंद पांडुरंग ने अंबाला में बन रहे अंतर्राष्ट्रीय - स्तरीय शहीद स्मारक के चल रहे कार्यों की समीक्षा की
कांग्रेस की घोषणाएं ‘डस्टबिन’ में जाती थीं, बीजेपी निभा रही हर वायदा: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
हरियाणा के माननीय राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने सिसवां झील और वन अभ्यारण्य का दौरा किया
मुख्यमंत्री ने उन्नत सिंचाई उत्सव 2026 में की अनेक घोषणाएं
जीवनशैली रोगों के प्रभावी समाधान में आयुर्वेद सबसे टिकाऊ विकल्प : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
एलपीजी शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई, लघु सचिवालय में 24×7 कंट्रोल रूम शुरू
चयनित ग्रुप-डी उम्मीदवारों का होगा बायोमीट्रिक सत्यापन मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य सेवाओं की विस्तृत समीक्षा कर दिए निर्देश हरियाणा में वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम के लिए जगह तलाशी जाएं, सभी सरकारी विभागों में भी इन्हें चालू किया जाएं: मुख्यमंत्री
28 वर्ष 4 माह की उत्कृष्ट सेवाओं के बाद रणबीर सिंह सांगवान सेवानिवृत्त