Tuesday, March 31, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
महानिदेशक के. मकरंद पांडुरंग ने अंबाला में बन रहे अंतर्राष्ट्रीय - स्तरीय शहीद स्मारक के चल रहे कार्यों की समीक्षा कीमुख्यमंत्री ने 107 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यासकांग्रेस की घोषणाएं ‘डस्टबिन’ में जाती थीं, बीजेपी निभा रही हर वायदा: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीहरियाणा के माननीय राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने सिसवां झील और वन अभ्यारण्य का दौरा कियामुख्यमंत्री ने उन्नत सिंचाई उत्सव 2026 में की अनेक घोषणाएंजीवनशैली रोगों के प्रभावी समाधान में आयुर्वेद सबसे टिकाऊ विकल्प : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीएलपीजी शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई, लघु सचिवालय में 24×7 कंट्रोल रूम शुरूचयनित ग्रुप-डी उम्मीदवारों का होगा बायोमीट्रिक सत्यापन
 
Haryana

एलपीजी शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई, लघु सचिवालय में 24×7 कंट्रोल रूम शुरू

March 31, 2026 08:09 PM
डीसी अजय कुमार ने बताया कि जिले में एलपीजी की कालाबाजारी, जमाखोरी और अवैध डायवर्जन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जिला प्रशासन लगातार सख्त कदम उठा रहा है। इस दिशा में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में सघन अभियान चलाया जा रहा है, ताकि आम उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े और गैस की आपूर्ति पारदर्शी व व्यवस्थित बनी रहे।
 
डीसी ने कहा कि शिकायत निवारण प्रणाली को और अधिक सशक्त बनाते हुए लघु सचिवालय के सेकंड फ्लोर स्थित एनआईसी रूम में एलपीजी सेवाओं से संबंधित एक समर्पित 24×7 कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। यहां आमजन गैस सिलेंडर की अनुपलब्धता, आपूर्ति में देरी, कालाबाजारी या अवैध भंडारण जैसी समस्याओं की शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। प्रशासन का उद्देश्य है कि हर शिकायत का त्वरित संज्ञान लेकर समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए।
 
 
डीएफएससी डॉ. अशोक रावत ने बताया कि कंट्रोल रूम के लैंडलाइन नंबर 0124-2868930 पर प्राप्त सभी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निवारण किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि कालाबाजारी और अवैध भंडारण से जुड़ी शिकायतों पर संबंधित अधिकारी तत्काल जांच कर कार्रवाई करेंगे। आमजन से अपील की गई है कि यदि कहीं भी एलपीजी से जुड़ी कोई अनियमितता नजर आए तो तुरंत प्रशासन को सूचित करें, ताकि समय रहते सख्त कार्रवाई की जा सके।
 
*एलपीजी का पर्याप्त स्टॉक, नियमित निगरानी से स्थिति नियंत्रण में*
 
डीएफएससी ने बताया कि डीसी अजय कुमार के दिशा-निर्देशन में जिले में एलपीजी गैस की कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए रोजाना 6 टीमें फील्ड में सक्रिय हैं, जो गैस एजेंसियों, गोदामों और संदिग्ध स्थानों पर लगातार निरीक्षण कर रही हैं। इससे किसी भी प्रकार की अनियमितता को तुरंत चिन्हित कर कार्रवाई संभव हो पा रही है। उन्होंने आश्वस्त किया कि जिले में एलपीजी का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और उपभोक्ताओं को घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है। वर्तमान में 58 गैस एजेंसियों के पास कुल 15,311 सिलेंडर का भंडारण मौजूद है, जिससे आपूर्ति निर्बाध रूप से जारी है। विभाग द्वारा आपूर्ति एवं वितरण की दैनिक आधार पर निगरानी की जा रही है, ताकि भविष्य में भी किसी प्रकार की किल्लत उत्पन्न न हो।
Have something to say? Post your comment
More Haryana News
महानिदेशक के. मकरंद पांडुरंग ने अंबाला में बन रहे अंतर्राष्ट्रीय - स्तरीय शहीद स्मारक के चल रहे कार्यों की समीक्षा की
मुख्यमंत्री ने 107 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास
कांग्रेस की घोषणाएं ‘डस्टबिन’ में जाती थीं, बीजेपी निभा रही हर वायदा: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
हरियाणा के माननीय राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने सिसवां झील और वन अभ्यारण्य का दौरा किया
मुख्यमंत्री ने उन्नत सिंचाई उत्सव 2026 में की अनेक घोषणाएं
जीवनशैली रोगों के प्रभावी समाधान में आयुर्वेद सबसे टिकाऊ विकल्प : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
चयनित ग्रुप-डी उम्मीदवारों का होगा बायोमीट्रिक सत्यापन मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य सेवाओं की विस्तृत समीक्षा कर दिए निर्देश हरियाणा में वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम के लिए जगह तलाशी जाएं, सभी सरकारी विभागों में भी इन्हें चालू किया जाएं: मुख्यमंत्री
28 वर्ष 4 माह की उत्कृष्ट सेवाओं के बाद रणबीर सिंह सांगवान सेवानिवृत्त