Thursday, February 19, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
9 से 23 फरवरी तक मनाया जा रहा है स्मार्ट मीटर पखवाड़ापहली डिजिटल जनगणना के लिए हरियाणा तैयार, प्रदेश में जनगणना-2027 की बड़े पैमाने पर तैयारियां , मुख्य सचिव ने की एक दिवसीय सम्मेलन की अध्यक्षताभारत नई टेक्नोलॉजी बनाता भी है और उसे अपनाता भी है', AI समिट में बोले PM मोदीAI समिट 2026 में अपना संबोधन खत्म करते हुए मैक्रों ने लगाया 'जय हो' का नारादिल्ली, मुंबई समेत कई एयरपोर्ट पर Navitaire सर्वर डाउन, यात्री परेशानछत्तीसगढ़: कर्रेगुट्टा इलाके में सुरक्षा बलों के ऑपरेशन में पांच माओवादी मारे गएसाउथ ईरान में जबरदस्त भूकंप, रिक्टर स्केल पर 5.5 रही तीव्रताचंडीगढ़ स्थित पंजाब सचिवालय और चंडीगढ़ कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली
 
Haryana

9 से 23 फरवरी तक मनाया जा रहा है स्मार्ट मीटर पखवाड़ा

February 19, 2026 05:20 PM

स्मार्ट मीटरिंग को बढ़ावा देने और इसके प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय द्वारा 9 फरवरी से 23 फरवरी 2026 तक सभी राज्यों में ‘स्मार्ट मीटर पखवाड़ा’ मनाया जा रहा है।

 

इस संबंध में जानकारी देते हुए उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम लिमिटेड (यूएचबीवीएनएल) के प्रवक्ता ने बताया कि अब तक यूएचबीवीएन के तीन शहरों करनाल, पानीपत और पंचकूला में लगभग पांच लाख स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। इन शहरों के उपभोक्ता अपने कनेक्शन को पोस्टपेड से प्रीपेड बिलिंग मोड में परिवर्तित कर बिजली शुल्क पर 5 प्रतिशत की छूट का लाभ उठा सकते हैं।

 

‘स्मार्ट मीटर यूएचबीवीएन’ मोबाइल एप्लिकेशन गूगल प्ले स्टोर और एप्पल आईओएस स्टोर, दोनों पर उपलब्ध है। इस ऐप के माध्यम से उपभोक्ता अपनी दैनिक बिजली खपत पर निगरानी रख सकते हैं, प्रीपेड बिलिंग की स्थिति में क्रेडिट बैलेंस से संबंधित दैनिक अलर्ट प्राप्त कर सकते हैं तथा स्मार्ट मीटर से संबंधित शिकायतें दर्ज कर सकते हैं। वर्तमान में यूएचबीवीएन में लगभग 31,600 उपभोक्ता मोबाइल एप्लिकेशन का उपयोग कर रहे हैं।

 

प्रवक्ता ने बताया कि किसी भी सहायता के लिए उपभोक्ता हेल्पलाइन नंबर 1912 या 1800-180-1550 पर संपर्क कर सकते हैं, । यूएचबीवीएनएल ने उपभोक्ताओं से प्रीपेड बिलिंग अपनाने और अपने बिजली उपयोग के बेहतर नियंत्रण तथा प्रभावी प्रबंधन के लिए मोबाइल एप्लिकेशन डाउनलोड करने की अपील की है।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
पहली डिजिटल जनगणना के लिए हरियाणा तैयार, प्रदेश में जनगणना-2027 की बड़े पैमाने पर तैयारियां , मुख्य सचिव ने की एक दिवसीय सम्मेलन की अध्यक्षता
हरियाणा की कानून-व्यवस्था को देश में एक मॉडल के रूप में स्थापित करना सरकार का संकल्प-मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
40 से अधिक विभागों की खरीद प्रक्रियाओं को दिया गया अंतिम रूप, विकास परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार अधिकारियों को गर्मी से पहले जल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश-जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा हरियाणा में 40 करोड़ से अधिक राजस्व अभिलेखों का डिजिटलीकरण हरसमय पोर्टल पर लापता व्यक्तियों के पंजीकरण की सुविधा शुरू
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पूर्व बजट प्रेस वार्ता को किया संबोधित
हरियाणा का बजट 2 मार्च को पेश होगाः विधानसभा सेशन का शेड्यूल जारी, 17 दिन चलेगी कार्यवाही मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने नल्हड़ेश्वर मंदिर नूंह में किया जलाभिषेक, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की प्रदेशवासियों को दी महाशिवरात्रि पर्व की बधाई धनपत सिंह सांगी स्मृति में आगामी 23 से 27 फरवरी तक कुरुक्षेत्र में आयोजित होगा सांग महोत्सव-2026