Tuesday, December 02, 2025
Follow us on
BREAKING NEWS
मुख्यमंत्री ने युवाओं को खेलों के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए बलराम कुश्ती दंगल के रूप में दिया एक नया प्लेटफार्म - गौरव गौतमसुशासन दिवस तक सभी नागरिक सेवाओं को ऑटो अपील सिस्टम पर ऑनबोर्ड करना सुनिश्चित करें - मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीचंडीगढ़--- हरियाणा सरकार ने नए DGP के लिए UPSE को भेजने वाले सात IPS का पैनल तैयार कियामुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा विधानसभा द्वारा प्रकाशित पत्रिका ‘सदन संदेश’ का किया विमोचनविकसित भारत 2047 का लक्ष्य मजबूत विधायिका से ही संभव : विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याणहरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में आगामी 8 दिसंबर को दोपहर 12 बजे हरियाणा सिविल सचिवालय चंडीगढ़ की चौथी मंजिल पर स्थित मुख्य सभा कक्ष में हरियाणा मंत्रीपरिषद की बैठक होगी।विपक्ष आज संसद के मकर द्वार पर SIR के खिलाफ प्रदर्शन करेगाराजस्थान: पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रहे ISI एजेंट प्रकाश सिंह को पुलिस ने किया गिरफ्तार
 
Haryana

मुख्यमंत्री ने युवाओं को खेलों के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए बलराम कुश्ती दंगल के रूप में दिया एक नया प्लेटफार्म - गौरव गौतम

December 02, 2025 07:38 PM

हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने युवाओं को खेलों के क्षेत्र में आगे बढऩे के लिए बलराम कुश्ती दंगल के रूप में एक नया प्लेटफार्म दिया है। यहां से निकलने वाले खिलाड़ी एशियन, ओलम्पिक व अन्य अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देश का नाम रोशन करेंगे। प्रदेश के खिलाड़ियों की बदौलत हरियाणा का नाम विश्व के खेल मानचित्र पर चमक रहा है। प्रदेश में लगातार बढ़ रही खेल संस्कृति को देखते हुए सरकार ने खिलाड़ियों के प्रोत्साहन और कल्याण के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं को अमलीजामा पहनाने का काम किया गया है।

 

खेल मंत्री मंगलवार को कुरुक्षेत्र में हरियाणा खेल विभाग की तरफ से अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव पर आयोजित बलराम कुश्ती दंगल के समापन अवसर पर बोल रहे थे। इस अवसर पर पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा भी उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम के समापन पर खेल मंत्री ने विजेता पहलवानों को सम्मानित किया और उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी। खेल मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि वर्ष 2014 के बाद प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रीय स्तर पर खेल क्षेत्र में अनेक बदलाव हुए हैं।

 

हरियाणा देश का पहला राज्य है, जो पदक विजेता खिलाडिय़ों को सबसे अधिक नकद पुरस्कार देता है, खिलाडिय़ों के लिये ग्रुप-ए से ग्रुप-डी तक के पदों की सीधी भर्ती में आरक्षण का प्रावधान किया गया है। राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले तथा पदक जीतने वाले छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान की जा रही है।

बलराम कुश्ती दंगल के महिला व पुरुष वर्ग की विभिन्न वर्गों के विजेता पहलवानों को मुख्यातिथि ने 17 लाख रुपए की नकद पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
सुशासन दिवस तक सभी नागरिक सेवाओं को ऑटो अपील सिस्टम पर ऑनबोर्ड करना सुनिश्चित करें - मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़--- हरियाणा सरकार ने नए DGP के लिए UPSE को भेजने वाले सात IPS का पैनल तैयार किया
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा विधानसभा द्वारा प्रकाशित पत्रिका ‘सदन संदेश’ का किया विमोचन
विकसित भारत 2047 का लक्ष्य मजबूत विधायिका से ही संभव : विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण
हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में आगामी 8 दिसंबर को दोपहर 12 बजे हरियाणा सिविल सचिवालय चंडीगढ़ की चौथी मंजिल पर स्थित मुख्य सभा कक्ष में हरियाणा मंत्रीपरिषद की बैठक होगी।
अम्बाला छावनी में ईएसआईसी का 100 बिस्तरों के आधुनिक अस्पताल का जल्द होगा निर्माण - श्रम मंत्री अनिल विज एचआईवी एड्स को हराने के लिए जन-जन में जागरूकता फैलाना जरूरी - स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ईसीआई ने ‘ईसीआईनेट‘ डिजिटल प्लेटफॉर्म को और ज्यादा यूज़र-फ्रेंडली बनाने के लिए मांगे सुझाव मुख्यमंत्री 3 दिसंबर को राज्य के इंटीग्रेटेड होम डैशबोर्ड का उद्घाटन करेंगे – डॉ. सुमिता मिश्रा कुरुक्षेत्र को दुनिया का सबसे गौरवपूर्ण स्थान बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी