Wednesday, November 12, 2025
Follow us on
BREAKING NEWS
हरियाणा में सड़क सुरक्षा को लेकर डीजीपी ओ.पी. सिंह की पहल — राज्यभर के ब्लैक स्पॉट्स के त्वरित सुधार हेतु केंद्र व राज्य सरकार को लिखा पत्रहरियाणा पुलिस की बड़ी सफलता: इनामी गैंगस्टर और भगोड़ा अपराधी ‘ऑपरेशन ट्रैकडाउन’ में शिकंजे मेंबसों की संख्या का विस्तार, इंटरमीडिएट पब्लिक ट्रांसपोर्ट (आईपीटी) का इलेक्ट्रिफिकेशन, और लैंगिक समावेश शहरों में सतत आवागमन व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण कदम हैं: सीईईडब्ल्यू विशेषज्ञपंचकूला में हरियाणा पुलिस महानिदेशक ओ पी सिंह का दिल्ली ब्लास्ट पर बयान,दिल्ली ब्लास्ट के बाद हरियाणा में पुलिस अभी भी हाई अलर्ट परमुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिली विश्व चैम्पियन शेफाली वर्मा, हरियाणा सरकार की तरफ से 1.50 करोड़ का कैश अवार्ड और ग्रेड ए ग्रेडेशन सर्टिफिकेट दिया गयाएक्टर धर्मेंद्र को अस्पताल से मिली छुट्टी, स्वस्थ होकर लौटे घरअभिनेता गोविंदा की तबीयत बिगड़ी, बेहोश होकर गिरने के बाद अस्पताल में भर्तीसिर्फ़ खाकी हैं हम’,डिजिटल युग में जनता के साझेदार बने हरियाणा के नए डीजीपी, विश्वास और समर्पण की नई मिसाल
 
Haryana

हरियाणा पुलिस की बड़ी सफलता: इनामी गैंगस्टर और भगोड़ा अपराधी ‘ऑपरेशन ट्रैकडाउन’ में शिकंजे में

November 12, 2025 04:42 PM

हरियाणा पुलिस द्वारा अपराधियों के खिलाफ की जा रही सख्त कार्रवाई के तहत, पुलिस ने दो जिलों—सोनीपत और कैथल—में गंभीर आपराधिक मामलों में वांछित अपराधियों को गिरफ्तार कर एक और बड़ी सफलता दर्ज की है।

राज्यभर में चलाया जा रहा “ऑपरेशन ट्रैकडाउन” संगठित अपराध और फरार अपराधियों के खिलाफ हरियाणा पुलिस का विशेष अभियान है, जिसके अंतर्गत लगातार बड़ी कार्रवाई की जा रही है।

सोनीपत पुलिस की बड़ी कामयाबी — CRPF जवान हत्याकांड के दो इनामी आरोपी गिरफ्तार

सोनीपत जिले में 27 जुलाई 2025 की रात को छुट्टी पर आए CRPF जवान कृष्ण की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस सनसनीखेज मामले में सदर गोहाना थाना पुलिस ने ₹5,000-₹5,000 के इनामी दो मुख्य आरोपी—निशांत पुत्र राजसिंह और अजय पुत्र वजीर, दोनों निवासी खेड़ी दमकन—को गिरफ्तार किया है।

यह वारदात पुरानी रंजिश से जुड़ी थी, जिसकी शुरुआत कांवड़ यात्रा के दौरान हुई कहासुनी से हुई थी। पुलिस ने बताया कि इस केस में पहले ही तीन आरोपी पकड़े जा चुके हैं।

गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति के हैं, जिनके विरुद्ध हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट सहित कई गंभीर मामले दर्ज हैं। न्यायालय में पेश कर इन्हें तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है, ताकि घटना से जुड़े सभी पहलुओं की गहराई से जांच की जा सके।

कैथल पुलिस ने ‘ऑपरेशन ट्रैकडाउन’ में दबोचा 15 मुकदमों वाला भगोड़ा अपराधी

कैथल पुलिस ने ‘ऑपरेशन ट्रैकडाउन’ के तहत विशेष टीम पीओ पकड़ो स्टाफ द्वारा वर्ष 2017 के छेड़खानी मामले में फरार चल रहे उद्घोषित अपराधी हंसराज (निवासी सेरधा) को गिरफ्तार किया है।

हंसराज को 6 अगस्त 2025 को अदालत द्वारा प्रोक्लेम्ड ऑफेंडर (PO) घोषित किया गया था, क्योंकि वह जमानत मिलने के बाद अदालत में पेश नहीं हुआ था और भूमिगत हो गया था।

जांच में पता चला है कि आरोपी पर कैथल, पानीपत, जींद, हिसार समेत हरियाणा के विभिन्न जिलों में चोरी, महिला से छेड़खानी, हत्या, लूट, डकैती और आर्म्स एक्ट जैसे 15 से अधिक गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

पुलिस की इस कार्रवाई से स्पष्ट है कि प्रदेश में भगोड़ों और संगठित अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है और कानून का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है।

ऑपरेशन ट्रैकडाउन: अपराधियों पर हरियाणा पुलिस का लगातार कसता शिकंजा

“ऑपरेशन ट्रैकडाउन” अपराध और अपराधियों के खिलाफ हरियाणा पुलिस की निर्णायक मुहिम बन चुका है। इस अभियान के तहत अब तक 262 कुख्यात अपराधी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

केवल छठे दिन में ही पुलिस ने 53 कुख्यात अपराधियों को पकड़ा है, जबकि 225 अन्य अपराधियों को भी गिरफ्तार किया गया है। कुल मिलाकर पिछले छह दिनों में पुलिस ने 262 कुख्यात और 1398 अन्य आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुँचाया है।

इस सघन अभियान ने प्रदेश में संगठित अपराध के नेटवर्क को कमजोर किया है और आम जनता का पुलिस पर विश्वास पहले से अधिक मजबूत हुआ है।

 

हरियाणा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि “ऑपरेशन ट्रैकडाउन” आगे भी जारी रहेगा, जब तक राज्य से अपराध की जड़ें पूरी तरह समाप्त नहीं हो जातीं।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
हरियाणा में सड़क सुरक्षा को लेकर डीजीपी ओ.पी. सिंह की पहल — राज्यभर के ब्लैक स्पॉट्स के त्वरित सुधार हेतु केंद्र व राज्य सरकार को लिखा पत्र
पंचकूला में हरियाणा पुलिस महानिदेशक ओ पी सिंह का दिल्ली ब्लास्ट पर बयान,दिल्ली ब्लास्ट के बाद हरियाणा में पुलिस अभी भी हाई अलर्ट पर
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिली विश्व चैम्पियन शेफाली वर्मा, हरियाणा सरकार की तरफ से 1.50 करोड़ का कैश अवार्ड और ग्रेड ए ग्रेडेशन सर्टिफिकेट दिया गया
सिर्फ़ खाकी हैं हम’,डिजिटल युग में जनता के साझेदार बने हरियाणा के नए डीजीपी, विश्वास और समर्पण की नई मिसाल
हरियाणा में खरीफ खरीद सीजन में अब तक 14336.92 करोड़ रुपये की अदायगी किसानों के बैंक खातों में स्थानांतरित भेड़-बकरी के दूध उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए स्थापित होंगे विशेष केंद्र: श्याम सिंह राणा हरियाणा में अग्निवीरों के लिए सरकारी नौकरियों में राहत, ग्रुप B और C पोस्ट्स के लिए उम्र में छूट
एम डब्लू बी ने केबिनेट मंत्री विपुल गोयल को ज्ञापन सौंपा
दिल्ली ब्लास्ट: हरियाणा नंबर की कार में हुआ था धमाका, स्पेशल सेल हरियाणा रवाना दिल्ली ब्लास्ट के बाद हरियाणा में सुरक्षा सख्त, सोनीपत समेत कई इलाकों में चेकिंग