Wednesday, November 12, 2025
Follow us on
BREAKING NEWS
बसों की संख्या का विस्तार, इंटरमीडिएट पब्लिक ट्रांसपोर्ट (आईपीटी) का इलेक्ट्रिफिकेशन, और लैंगिक समावेश शहरों में सतत आवागमन व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण कदम हैं: सीईईडब्ल्यू विशेषज्ञपंचकूला में हरियाणा पुलिस महानिदेशक ओ पी सिंह का दिल्ली ब्लास्ट पर बयान,दिल्ली ब्लास्ट के बाद हरियाणा में पुलिस अभी भी हाई अलर्ट परमुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिली विश्व चैम्पियन शेफाली वर्मा, हरियाणा सरकार की तरफ से 1.50 करोड़ का कैश अवार्ड और ग्रेड ए ग्रेडेशन सर्टिफिकेट दिया गयाएक्टर धर्मेंद्र को अस्पताल से मिली छुट्टी, स्वस्थ होकर लौटे घरअभिनेता गोविंदा की तबीयत बिगड़ी, बेहोश होकर गिरने के बाद अस्पताल में भर्तीसिर्फ़ खाकी हैं हम’,डिजिटल युग में जनता के साझेदार बने हरियाणा के नए डीजीपी, विश्वास और समर्पण की नई मिसालदिल्ली: ब्लास्ट में मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख की आर्थिक मदद देगी रेखा सरकार हरियाणा में खरीफ खरीद सीजन में अब तक 14336.92 करोड़ रुपये की अदायगी किसानों के बैंक खातों में स्थानांतरित
 
Haryana

पंचकूला में हरियाणा पुलिस महानिदेशक ओ पी सिंह का दिल्ली ब्लास्ट पर बयान,दिल्ली ब्लास्ट के बाद हरियाणा में पुलिस अभी भी हाई अलर्ट पर

November 12, 2025 01:46 PM
डीजीपी ओ पी सिंह ने कहा कि पुलिस जितने भी हाई डॉट्स , पार्किंग प्लेसस या अबेन्डेन्ट व्हीकल्स इत्यादि हैं वहां लगातार तलाशी अभियान में जुटी है। 
 
डीजीपी ने दुर्घटना को दुभगयपूर्ण बताते हुए कहा कि जिन लोगों ने घटना को अंजाम दिया उनको जांच एजंसियां पाताल से भी ढूंढ निकलेंगी। 
 
हलांकि हरियाणा के फरीदाबाद में विस्फोटक पदार्थ की बड़ी खेप पकड़े जाने के सवाल के जवाब में उंन्होने फरीदाबाद पुलिस कमीश्नर द्वारा दी गई जानकारी का हवाला ही दिया। 
 
डीजीपी ओ पी सिंह पंचकूला पुलिस द्वारा आयोजित एक ऐसे कार्यक्रम का हिस्सा बनने आए थे जिमसें पुलिस युवा और विद्यार्थियों में अपराध के प्रति जागरूकता लाने के लिए सकूलों के हेड बॉयज या हैड गर्ल्स के जरिये पहुंचने की कोशिश में है। 
 
पंचकूला में आयोजित "एक शाम GenAlpha के नाम"  कार्यक्रम में डीजीपी ओपी सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
 
यह कार्यक्रम डायल 112 परिसर में आयोजित किया गया।
 
डीजीपी ओ पी सिंह ने कहा कि उन्हें इस नई पहल के बेहतर परिणाम आने की उम्मीद है।
 
डीजीपी ओपी सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि कल की घटना हुई बहुत दुखद घटना थी।
 
जिन लोगों कि मृत्यु हुई है भगवान उनके परिजनों को शक्ति प्रदान करें - डीजीपी 
 
हमारे सभी जवान रात भर से अलर्ट पर है - डीजीपी 
 
हरियाणा प्रदेश कि पुलिस अलर्ट पर है।
 
डीजीपी ओपी सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें नशे से दूर रहना चाहिए और स्क्रीन पर अनावश्यक समय व्यतीत करने से बचना चाहिए। 
 
उन्होंने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य विद्यालयों के हेड बॉयज़ और हेड गर्ल्स की क्षमताओं को सही दिशा में उपयोग करना है। 
 
हरियाणा पुलिस चाहती है कि नई पीढ़ी, जिसे “जेन अल्फ़ा” कहा जा रहा है, अपनी सोच, ऊर्जा और रचनात्मकता का उपयोग समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए करे। 
 
पुलिस विभाग का उद्देश्य है कि इन युवा प्रतिनिधियों को समस्या समाधानकर्ता के रूप में तैयार किया जाए ताकि वे अपने साथियों को भी जागरूक कर सकें और स्कूलों को सुरक्षित, नशामुक्त और अनुशासित वातावरण प्रदान करने में योगदान दें।
Have something to say? Post your comment
More Haryana News
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिली विश्व चैम्पियन शेफाली वर्मा, हरियाणा सरकार की तरफ से 1.50 करोड़ का कैश अवार्ड और ग्रेड ए ग्रेडेशन सर्टिफिकेट दिया गया
सिर्फ़ खाकी हैं हम’,डिजिटल युग में जनता के साझेदार बने हरियाणा के नए डीजीपी, विश्वास और समर्पण की नई मिसाल
हरियाणा में खरीफ खरीद सीजन में अब तक 14336.92 करोड़ रुपये की अदायगी किसानों के बैंक खातों में स्थानांतरित भेड़-बकरी के दूध उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए स्थापित होंगे विशेष केंद्र: श्याम सिंह राणा हरियाणा में अग्निवीरों के लिए सरकारी नौकरियों में राहत, ग्रुप B और C पोस्ट्स के लिए उम्र में छूट
एम डब्लू बी ने केबिनेट मंत्री विपुल गोयल को ज्ञापन सौंपा
दिल्ली ब्लास्ट: हरियाणा नंबर की कार में हुआ था धमाका, स्पेशल सेल हरियाणा रवाना दिल्ली ब्लास्ट के बाद हरियाणा में सुरक्षा सख्त, सोनीपत समेत कई इलाकों में चेकिंग हरियाणा सरकार की तरफ से जनहित में जारी की गई गाइडलाइन,किसी भी गलत अफवाह पर ध्यान ना देने की अपील, कोई भी आपत्तिजनक सामान दिखने या आपातकालीन स्थिति में डायल 112 पर तुरंत सूचना दें नागरिक केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ने जनभागीदारी और डिजिटल अभियानों के साथ देश में राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम' के 150 वर्ष पूरे होने का जश्न मनाया