Monday, October 20, 2025
Follow us on
BREAKING NEWS
पंचकूला में ड्यूटी के दौरान सड़क हादसे में कांस्टेबल दीपक की दुखद मृत्यु, आरोपी ट्रक चालक गिरफ्तारहरियाणा के डीजीपी ओपी सिंह का मानवीय पहलू: मिस्ड कॉल से शुरू हुई एक नई सामाजिक मुहिमMP के मैहर में पटाखों की दुकान में भीषण आगपर्थ वनडे: ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका, ट्रेविस हेड को अर्शदीप ने पवेलियन भेजाअयोध्या: कुछ ही देर में राम का प्रतीकात्मक राज्याभिषेक करेंगे सीएम योगीभारत की तन्वी शर्मा ने बैडमिंटन विश्व जूनियर चैंपियनशिप में जीता सिल्वर मेडलइजरायल-हमास जंग में अब तक 68000 फिलिस्तीनी नागरिकों की हुई मौतरिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार पंजाब के डीआईजी एच.एस भुल्लर सस्पेंड
 
Haryana

बिहार में फिर एक बार NDA सरकार बनेगी : गौरव गौतम ,खेल मंत्री

October 17, 2025 12:54 PM
बिहार विधानसभा चुनाव के लिए हरियाणा सरकार के तेज़-तर्रार मंत्री गौरव गौतम को विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई है।  वही बिहार के दरभंगा एयरपोर्ट पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने हरियाणा के खेल और कानून मंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया।
 
वे बिहार चुनाव में भाजपा की ओर से चुनाव लड़ रहे सभी प्रत्याशियों की जीत में अहम भूमिका निभाएंगे।
 
गौरव गौतम हरियाणा सरकार की उपलब्धियों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बिहार की जनता को बताएंगे। वे यह भी साझा करेंगे कि किस तरह हरियाणा सरकार ने विकास, सुशासन और पारदर्शिता के मॉडल पर काम करते हुए राज्य को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है।
 
गौरव गौतम ने कहा कि —
 
“प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास की दिशा में ऐतिहासिक कदम बढ़ाए हैं। हर घर तक उज्ज्वला योजना के तहत गैस, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान, जल जीवन मिशन के तहत हर घर जल और किसानों के हित में अनेक योजनाओं से जनता का जीवन बदल गया है। बिहार में भी अब यही विकास यात्रा और तेज़ी से आगे बढ़ेगी।”
 
उन्होंने आगे कहा कि हरियाणा सरकार का विजन और विकास मॉडल पूरे देश के लिए प्रेरणा बना है।
 
“हम बिहार के लोगों को बताएंगे कि कैसे हरियाणा में पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया, युवाओं के लिए खेल सुविधाओं का विस्तार, शिक्षा और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में अभूतपूर्व काम हुए हैं।”
 
गौरव गौतम ने यह भी कहा कि —
 
“बिहार में एक समय ऐसा था जब तेजस्वी यादव, लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी की सरकार के दौरान पूरा बिहार क्राइम, भ्रष्टाचार और लूट की नगरी बन चुका था। जनता भय और असुरक्षा के माहौल में जी रही थी।
लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में बनी एनडीए सरकार के बाद बिहार के लोगों ने अमन, विकास और चयन (शांति) की नई सुबह देखी है।”
 
गौरव गौतम बिहार के विभिन्न जिलों में जनसभाओं, संवाद कार्यक्रमों और बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं के साथ जुड़कर जनता को केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों से अवगत कराएंगे।
 
“बिहार की जनता अब विकास चाहती है, और विकास का पर्याय केवल एनडीए है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बिहार में फिर एक बार एनडीए की सरकार बनेगी,” — गौरव गौतम ने कहा।
Have something to say? Post your comment
More Haryana News
दीपावली के मौके पर गन्ना किसानों को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की सौगात हरियाणा सरकार ने बढ़ाया गन्ने का रेट पूरे देश में सबसे ज्यादा गन्ने का रेट किसानों को देने का हरियाणा सरकार ने किया फैसला अगेती क़िस्म का रेट 400 रूपए प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 415 रूपए प्रति क्विंटल किया गया पछेती किस्म का रेट भी 393 रूपए प्रति क्विंटल से बढ़कर 408 रूपए प्रति क्विंटल हुआ
पंचकूला में ड्यूटी के दौरान सड़क हादसे में कांस्टेबल दीपक की दुखद मृत्यु, आरोपी ट्रक चालक गिरफ्तार
हरियाणा के डीजीपी ओपी सिंह का मानवीय पहलू: मिस्ड कॉल से शुरू हुई एक नई सामाजिक मुहिम हरियाणा सरकार के तीसरे कार्यकाल का 1 साल पूरा होने पर पंचकूला में आयोजित हुआ राज्य स्तरीय कार्यक्रम
चंडीगढ़:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने बुढ़ापा पेंशन 3000 से बढ़ाकर 3200 रुपए की
नायब सरकार की पहली वर्षगांठ पर रोहतक आएंगे सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा जिला स्तरीय जन विश्वास-जन विकास समारोह में होंगे मुख्यातिथि जिला विकास सदन में होगा समारोह का आयोजन, विभिन्न योजनाओं के पात्रों को सौंपेंगे प्रमाण पत्र कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा करेंगे प्रेस कांफ्रेंस सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती की तैयारियों पर करेंगे चर्चा 17 अक्टूबर को सरकार के एक साल पूरा होने पर रहेगा प्रदेश भर में होंगे कार्यक्रम अम्बाला छावनी इंडस्ट्रियल एरिया के पम्प हाउस को बिजली की हॉटलाइन से जोड़ने की मंजूरी मिली - ऊर्जा मंत्री अनिल विज मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी वर्तमान हरियाणा सरकार के एक वर्ष पूरे होने पर पंचकूला में राज्य स्तरीय समारोह में करेंगे शिरकत कैबिनेट मंत्री श्री विपुल गोयल ने 28 सरकारी स्कूलों के बच्चों संग मनाई दीपावली