Saturday, June 06, 2026
Follow us on
 
Entertainment

पंजाबी मशहूर कॉमेडियन जसविंदर भल्ला का निधन

August 22, 2025 08:37 AM

पंजाब के मशहूर कॉमेडियन डॉ. जसविंदर भल्ला का आज देहांत हो गया है। वह करीब 1 महीने से बीमार चल रहे थे। उनका अंतिम संस्कार कल (23 अगस्त) को मोहाली में किया जाएगा। यह जानकारी मोहाली के डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी ने दी है।

जसविंदर भल्ला के करीबी दोस्त बाल मुकुंद शर्मा ने कहा कि यह घाटा कभी पूरा नहीं हो सकता। हमारा चालीस साल पुराना साथ था। उन्होंने मुझे भाई का दर्जा दिया था। उन्होंने कभी यह महसूस नहीं होने दिया कि हम दो अलग माताओं से पैदा हुए हैं। वह पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के पितामह थे। वह करीब एक महीने से बीमार चल रहे थे।

जसविंदर भल्ला का जन्म 4 मई 1960 को लुधियाना के दोराहा में हुआ था। वह प्रोफेसर भी रहे। उन्होंने 1988 में "छनकटा 88" से कॉमेडियन के रूप में करियर की शुरुआत की और फिल्म "दुल्ला भट्टी" से एक्टर बने।

Have something to say? Post your comment
More Entertainment News
प्रसिद्ध फोटोग्राफर रघु राय का निधन मुंबई : रिया चक्रवर्ती के बैंक खाते अनफ्रीज किए गए एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही का निधन, यूपी में घर पर ही हर्ट अटैक की सूचना
मुंबई: मशहूर गायिका आशा भोसले का ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन
मुंबई: फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग, बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात गौरव खन्ना ने जीता बिग बॉस-19 का खिताब महान कलाकर का जाना दुखद’, एक्ट्रर धर्मेंद्र के निधन पर अजय देवगन ने कहा धर्मेंद्र का जाना एक युग का अंत’, मशहूर एक्टर के निधन पर PM मोदी ने दुख जताया
एक्टर धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन, पत्नी हेमा, बेटी ईशा विले पार्ले श्मशान घाट पहुंचे, अमिताभबच्चन-अभिषेक और आमिर खान भी मौजूद
एक्टर धर्मेंद्र को अस्पताल से मिली छुट्टी, स्वस्थ होकर लौटे घर