Thursday, May 21, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई शिक्षा विभाग की बैठक में बड़ा फैसला ,25 मई से 30 जून तक रहेगा हरियाणा के स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाशहरियाणा के श्रम मंत्री अनिल विज ने हरियाणा डिजिटल लेबर चौक श्रममित्र ऐप का शुभारंभ कियामुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विश्व मधुमक्खी दिवस पर हरियाणा के मधुमक्खी पालकों को प्रोत्साहन राशि की वितरितहरियाणा सरकार ने 1 आईएएस और 1 HCS अधिकारी का किया 5तबादलाचंडीगढ़:हरियाणा के विरासत व पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुएIDFC फर्स्ट बैंक घोटाले के बाद का बड़ा फैसला,प्रदेश सरकार के पैनल में रहेंगे 24 बैंक,केवल एफडी में रखा जाएगा पैसा और बचत खाते में पैसा रखने पर रोक लगाई , सरकार ने विभिन्न विभागों के वित्तीय लेनदेन को लेकर जारी किए दिशा निर्देशहरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी का शुक्रवार को दिल्ली दौरा, गुरुवार देर रात शताब्दी ट्रेन से चंडीगढ़ से आएंगे दिल्ली, शुक्रवार सुबह 10.30 बजे दिल्ली के ताज होटल में इंडिया-जापान कॉनक्लेव में होंगे शामिल, दोपहर 12 बजे से हरियाणा भवन में कई अधिकारियों के साथ अलग अलग बैठक करेंगे मुख्यमंत्री,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने साइकिल से किया सफर
 
Entertainment

“जानलेवा इश्क़” का ट्रेलर रिलीज़ – प्यार, रहस्य और मर्डर की दास्तान है फिल्म

August 18, 2025 01:19 PM

स्टेज ऐप हरियाणवी सिनेमा में एक बार फिर बड़ा धमाका करने जा रहा है। “जानलेवा इश्क़”, एक ऐसी फिल्म जो प्यार और अपराध की सीमाओं को धुंधला कर देती है, का ट्रेलर अब रिलीज़ हो चुका है। इस ट्रेलर ने दर्शकों में रोमांच और उत्सुकता दोनों को दोगुना कर दिया है। ट्रेलर को दर्शकों कि तरफ से खूब प्यार मिल रहा है। ट्रेलर देखकर दर्शकों का कहना है कि यह फिल्म दृश्यम और हसीन दिलरूबा जैसी बॉलीवुड की फिल्मों को टक्कर देगी। फिल्म 22 अगस्त को STAGE OTT ऐप पर रिलीज  होगी। फिल्म में बॉलीवुड के स्टार एक्टर महेश बलराज, हरियाणा सिंगर और एक्टर विक्रम मलिक से लेकर ईशवरा आर्य और अर्चना राव जैसे कलाकारों ने काम किया है। फिल्म को जाने-माने निर्देशक हेमंत आर प्रदीप ने डायेक्टर किया है। फिल्म को लेकर डायरेक्टर का कहना है कि हरियाणा में अब तक तरह की रोमांस थ्रिलर और क्राइम सस्पेंस से भरी फिल्म नहीं आई है। यह फिल्म हरियाणा के दर्शकों को अलग दिखाएगी कि कैसे हरियाणवी इंडस्ट्री में भी अब नए अंदाज के धमाकेदार कंटेंट बन रहे हैं।

 कहानी – प्यार, शक़ और एक मर्डर की गुत्थी :

“जानलेवा इश्क़” की कहानी एक गुमशुदगी से शुरू होती है। पुलिस जब केस की तहकीकात करती है तो धीरे-धीरे खुलते हैं रिश्तों के राज़, झूठ और अनकहे किस्से। हर किरदार किसी न किसी शक़ के घेरे में आता है, और इसी बीच सामने आता है एक मर्डर, जो इस कहानी को और पेचीदा बना देता है।

फिल्म यह सवाल खड़ा करती है —

  • क्या प्यार इंसान को अपराध की ओर धकेल सकता है?

  • क्या सच और झूठ के बीच कोई रेखा बचती है?

  • और क्या हर रिश्ता उतना ही पाक होता है जितना वह दिखता है?

स्टारकास्ट – दमदार चेहरे और किरदार

फिल्म में हरियाणवी इंडस्ट्री के नामचीन चेहरे एक साथ दिखाई देंगे।

  • विक्रम मालिक – एक ऐसा शख़्स जिसकी जद्दोजहद पूरी कहानी की धुरी बनती है।

  • इश्वर आर्या – एक रहस्यमय किरदार, जिसकी मौजूदगी हर पल नए सवाल खड़े करती है।

  • महेश बलराज – गहरी अदाकारी के लिए मशहूर, इस बार नज़र आएंगे एक अहम रोल में।

  • अर्चना राव – स्त्री किरदारों की मजबूती और संवेदनशीलता को परदे पर सजीव करती हुईं।

हर कलाकार अपनी परफॉर्मेंस से फिल्म के इमोशनल और थ्रिलिंग टोन को और गहराई देते हैं।

 निर्देशन – हेमंत आर प्रदीप की नई पेशकश

इस फिल्म का निर्देशन किया है हेमंत आर प्रदीप ने, जिन्होंने हरियाणवी सिनेमा में एक नई शैली और भाषा को गढ़ने की कोशिश की है। क्राइम, लव और थ्रिलर के मेल को उन्होंने एक सिनेमैटिक पैकेज में पिरोया है।

 

सोशल मीडिया पर ट्रेलर का जलवा

ट्रेलर रिलीज़ के कुछ घंटों में ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर दर्शकों ने इसे “हरियाणवी इंडस्ट्री की अब तक की सबसे इंटेंस थ्रिलर” कहा। गानों और बैकग्राउंड स्कोर ने भी दर्शकों का ध्यान खींचा है। दर्शक फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। ट्रेलर पर दर्शकों के जो कमेंट आ रहे हैं उनमें कहा जा रहा है कि यह हरियाणा की बड़ी सुपरहिट साबित होगी।

हरियाणवी सिनेमा की नई पहचान :

“जानलेवा इश्क़” सिर्फ़ एक फिल्म नहीं बल्कि हरियाणवी इंडस्ट्री के लिए नई दिशा है। STAGE ऐप लगातार लोकल कहानियों को असली अंदाज़ में पेश कर रहा है और जानलेवा इश्क़ उसी का एक सशक्त उदाहरण है। हरियाणवी इंडस्ट्री लगातार आगे बढ़ रही है और जिस तरह के नए कंटेंट अब STAGE ऐप पर आ रहे हैं, उससे लगता है कि जल्द ही हरियाणवी फिल्म इंडस्ट्री पंजाबी इंडस्ट्री से भी आगे निकल जाएगी।

ट्रेलर लिंक - https://youtu.be/m9kvOSN1scg

 
Have something to say? Post your comment
 
 
More Entertainment News
प्रसिद्ध फोटोग्राफर रघु राय का निधन मुंबई : रिया चक्रवर्ती के बैंक खाते अनफ्रीज किए गए एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही का निधन, यूपी में घर पर ही हर्ट अटैक की सूचना
मुंबई: मशहूर गायिका आशा भोसले का ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन
मुंबई: फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग, बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात गौरव खन्ना ने जीता बिग बॉस-19 का खिताब महान कलाकर का जाना दुखद’, एक्ट्रर धर्मेंद्र के निधन पर अजय देवगन ने कहा धर्मेंद्र का जाना एक युग का अंत’, मशहूर एक्टर के निधन पर PM मोदी ने दुख जताया
एक्टर धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन, पत्नी हेमा, बेटी ईशा विले पार्ले श्मशान घाट पहुंचे, अमिताभबच्चन-अभिषेक और आमिर खान भी मौजूद
एक्टर धर्मेंद्र को अस्पताल से मिली छुट्टी, स्वस्थ होकर लौटे घर