Sunday, July 20, 2025
Follow us on
BREAKING NEWS
ब्रिटेन में ट्रेड डील पर साइन करेंगे PM मोदी, मालदीव की भी करेंगे यात्राहिमाचल प्रदेश: लैंडस्लाइड से शालखर और समदो के बीच नेशनल हाईवे-5 बंद हुआमथुरा: यमुना एक्सप्रेसवे पर दो बड़े हादसे, 6 की मौत, 10 लोग घायलप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत बना चौथी आर्थिक महाशक्ति- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीहरियाणा सरकार का दूरदर्शी कदम: भविष्य की नींव के लिए स्थापित किया ‘फ्यूचर विभाग’गन्ना उत्पादक किसानों के एरियर का जल्द भुगतान किया जाए: श्री श्याम सिंह राणाअम्बाला छावनी सिविल अस्पताल में 100 बिस्तर के भवन का निर्माण कार्य शुरू: अनिल विजहरियाणा के नवनियुक्त राज्यपाल असीम कुमार घोष,कल 19 जुलाई को शाम 4 बजे हरियाणा राजभवन पहुंचेंगे,मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और कैबिनेट के सभी मंत्री स्वागत करेंगे
 
Haryana

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत बना चौथी आर्थिक महाशक्ति- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

July 19, 2025 03:22 PM

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के अंत्योदय के सिद्धांत और विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत एक विकसित राष्ट्र की दिशा में तीव्र गति से अग्रसर है। 2014 के बाद भारत ने विकास की नई ऊंचाइयों को छुआ है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 'विकसित भारत' संकल्प में हरियाणा अग्रणी भूमिका निभाते हुए केंद्र के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढेगा।

 

मुख्यमंत्री आज जिला जींद में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले, मुख्यमंत्री ने अग्रसेन धर्मशाला का उद्घाटन तथा नंदी एवं कामधेनु गौशाला का भूमि पूजन किया। उन्होंने धर्मशाला के लिए 31 लाख रुपये देने की घोषणा की। कार्यक्रम में दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता, विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।

 

श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने वैश्विक स्तर पर अपनी एक सशक्त पहचान बनाई है। प्रधानमंत्री का यह दृढ़ विश्वास रहा है कि भारत एक दिन आर्थिक महाशक्ति बनेगा, और आज हम गर्व से कह सकते हैं कि भारत की अर्थव्यवस्था 11वें स्थान से चौथे स्थान पर पहुंच गई है, विकास की यह यात्रा प्रधानमंत्री के नेतृत्व में ही संभव हो सकी है और आने वाले समय में निश्चित तौर पर भारत तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा।

 

पूर्ववर्ती सरकारों का देश के विकास के लिए नहीं था कोई स्पष्ट एजेंडा

 

मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले की सरकारों के पास देश के विकास का कोई स्पष्ट एजेंडा नहीं था, वे कुछ और ही एजेंडे पर काम करते थे। जबकि आज की सरकार का एकमात्र लक्ष्य 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 'विकसित भारत' संकल्प में पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ योगदान करेगा।

महाराजा अग्रसेन को नमन करते हुए श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि अग्रसेन धर्मशाला का निर्माण केवल सीमेंट-कंकरीट से बनी एक इमारत नहीं है, यह महाराजा अग्रसेन जी के उन महान आदर्शों और सिद्धांतों का जीता-जागता प्रतीक है, जिन्होंने हजारों वर्ष पूर्व समाज को एक नई दिशा दी थी। महाराजा अग्रसेन जी धर्म, सेवा व समरसता के सच्चे ध्वजवाहक थे। उन्होने 'एक ईंट और एक रुपया' का जो सिद्धांत दिया, वह समाजवाद और सामाजिक समरसता का दुनिया का सबसे पहला और सबसे सफल सूत्र था। उन्होंने सिखाया कि समाज किसी एक व्यक्ति से नहीं, बल्कि सबके सहयोग और सबके साथ से बनता है। उन्होंने हमें सिखाया कि समाज के सबसे अंतिम व्यक्ति की चिंता करना ही सच्चा राजधर्म है।

 

उन्होंने कहा कि यह धर्मशाला सर्व समाज की धरोहर है और यह सामाजिक समरसता का केंद्र बनेगी। उन्होंने अग्रवाल समाज के सभी दानदाताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ता को साधुवाद देते हुए कहा कि आपकी यह सेवा भावना आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी।

 

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की विचारधारा के साथ जुड़कर  दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता जनसेवा का कार्य कर रही

 

श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा की बेटी, श्रीमती रेखा गुप्ता, दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने के बाद आज पहली बार अपने जन्म दिवस के अवसर पर अपने पैतृक गांव नंदगढ़ आई हैं, वे पूरे हरियाणावासियों की ओर से उन्हें जन्म दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हैं। उन्होंने दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता की प्रशंसा करते हुए कहा कि श्रीमती रेखा गुप्ता साधारण परिवार से संबंध रखती हैं, और पंडित दीनदयाल उपाध्याय की विचारधारा के साथ जुड़कर जनसेवा का कार्य कर रही हैं। उनका पूरा जीवन राष्ट्र को समर्पित रहा है और राष्ट्र के लिए इन्होंने लगातार काम किया है। श्रीमती रेखा गुप्ता की सोच, उनकी नीति और नियत यही है कि दिल्ली विकास की नई ऊंचाइयों को छुए। उन्होंने विश्वास दिलाया कि 'विकसित भारत' की यात्रा में हरियाणा और दिल्ली सरकारें मजबूती से आगे बढ़ेंगी।

 

विकसित भारत के संकल्प में दिल्ली और हरियाणा निभाएंगे अहम भूमिका – मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

 

दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली उनकी कर्मभूमि है और हरियाणा उनकी जन्मभूमि। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा सौंपे गए उत्तरदायित्व का वे पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगी और नागरिकों की सेवा में 24 घंटे कार्य करेंगी।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि विकसित भारत की दिशा में दिल्ली और हरियाणा की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह भारतीय जनता पार्टी की नीतियों और प्रधानमंत्री के नेतृत्व का परिणाम है कि आज दिल्ली और हरियाणा जैसे राज्यों के शीर्ष पदों पर साधारण परिवारों से आने वाले लोग दायित्व निभा रहे हैं और समाज सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रहे हैं।

 

श्रीमती रेखा गुप्ता ने उनके जुलानावासियों को सौगात देने के लिए मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी का धन्यवाद किया।

 

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदी, विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा, विधायक श्री रामकुमार गौतम, श्री रणधीर पनिहार, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्री मोहन लाल कौशिक सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
हरियाणा सरकार का दूरदर्शी कदम: भविष्य की नींव के लिए स्थापित किया ‘फ्यूचर विभाग’ गन्ना उत्पादक किसानों के एरियर का जल्द भुगतान किया जाए: श्री श्याम सिंह राणा अम्बाला छावनी सिविल अस्पताल में 100 बिस्तर के भवन का निर्माण कार्य शुरू: अनिल विज हरियाणा के नवनियुक्त राज्यपाल असीम कुमार घोष,कल 19 जुलाई को शाम 4 बजे हरियाणा राजभवन पहुंचेंगे,मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और कैबिनेट के सभी मंत्री स्वागत करेंगे
हरियाणा सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल,लिस्ट देखें
अव्यवस्थाओं की मार झेलता बलदेव नगर चौक: मास्टर महेंद्र वैद
राज्य-चिह्न का दुरुपयोग करने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई: डॉ. सुमिता मिश्रा
देवेन्द्र सिंह बने शहरी विकास सलाहकार हरियाणा ने बढ़ाई 100 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की गति कमजोर व वंचित वर्ग के हितों की रक्षक बनी नायब सरकार : कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा