Monday, June 30, 2025
Follow us on
BREAKING NEWS
मथुरा: दिल्ली की CM रेखा गुप्ता ने बांके बिहारी मंदिर में पूजा-अर्चना कीउत्तराखंड: चारधाम यात्रा 24 घंटे के लिए स्थगित, मौसम विभाग ने भारी बारिश का रेड अलर्ट जारीदिल्ली समेत पूरे देश में मॉनसून ने दी दस्तक, IMD का ऐलानपुणे से हैदराबाद जा रही इंडिगो की 6E 6473 फ्लाइट विजयवाड़ा डायवर्टप्रधानमंत्री द्वारा देशहित में नागरिकों के अनुभवों को सांझा करने से अन्य लोगों को मिलती है प्रेरणा : मुख्यमंत्रीशहीद अग्निवीरों को एक करोड़ देगी हरियाणा सरकार, वीरता पुरस्कार में मिलेगा कैश, नोटिफिकेशन जारीदिल्ली सरकार ने 2025-26 के लिए मौजूदा शराब नीति को जारी रखने के प्रस्ताव को दी कैबिनेट से मंजूरी22 जनवरी, 2024 के बाद से अब तक अयोध्या में दर्शन करने पहुंचे 5.5 करोड़ राम भक्त
Haryana

प्रधानमंत्री द्वारा देशहित में नागरिकों के अनुभवों को सांझा करने से अन्य लोगों को मिलती है प्रेरणा : मुख्यमंत्री

June 29, 2025 03:47 PM

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रस्तुत मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का आज गुरुग्राम में सामूहिक श्रवण आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा, हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी और भाजपा हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष श्री मोहनलाल कौशिक, उद्योग एवं वाणिज्य, पर्यावरण मंत्री राव नरबीर सिंह उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ नेताओं ने बादशाहपुर विधानसभा के बूथ संख्या 4 में स्थित जीएनएच कन्वेंशन सेंटर में स्थानीय नागरिकों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर प्रधानमंत्री के विचारों को सुना और उस पर संवाद किया।

 

कार्यक्रम के उपरांत मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी मन की बात कार्यक्रम में अपनी स्वयं की मेहनत से देशहित में योगदान देने वाले नागरिकों के अनुभवों को सांझा करते हैं जिससे आमजन को प्रेरणा मिलती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कार्यक्रम से एक बड़ा लाभ हमारी आने वाली पीढ़ी व आमजन को मिलता है।

 

कार्यक्रम के उपरांत भाजपा नेताओं द्वारा आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत लाभान्वित पात्र नागरिकों को आयुष्मान कार्ड लाभ पत्र भी वितरित किए गए। इस पहल का उद्देश्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सुनिश्चित करना है। गुरुग्राम में आयोजित यह कार्यक्रम जनसंपर्क और जनविश्वास को और अधिक सुदृढ़ करने वाला रहा, जिसमें बड़ी संख्या में नागरिकों और कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

 

मुख्यमंत्री ने पौधारोपण कर आमजन से “एक पेड़ मां के नाम” अभियान में सक्रिय सहभागिता का किया आह्वान

 

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा, पर्यावरण मंत्री राव नरबीर सिंह के साथ वाटिका चौक के नजदीक वन विभाग द्वारा बादशाहपुर ड्रेन के ऊपर विकसित किए गए फॉरेस्ट कॉरिडोर पर पौधारोपण कर प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे पर्यावरण संरक्षण की दिशा में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें। मुख्यमंत्री ने कहा कि  “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के माध्यम से प्रत्येक नागरिक अपनी मां के नाम पर एक पौधा लगाकर उसे संरक्षित करने का संकल्प ले। यह प्रयास न केवल हरियाणा को हरा- भरा बनाने में सहायक होगा बल्कि जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने में भी योगदान देगा।

 

इस अवसर पर सोहना के विधायक तेजपाल तंवर, पटौदी की विधायक बिमला चौधरी, गुरुग्राम के विधायक मुकेश शर्मा, पूर्व सांसद एवं भाजपा के संसदीय बोर्ड की सदस्य डॉ सुधा यादव, डीसी अजय कुमार, निगमायुक्त प्रदीप दहिया, पूर्व विधायक संजय सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी, निगम पार्षद कुलदीप यादव सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
शहीद अग्निवीरों को एक करोड़ देगी हरियाणा सरकार, वीरता पुरस्कार में मिलेगा कैश, नोटिफिकेशन जारी हरियाणा की आईपीएस स्मिति चौधरी का बीमारी के कारण निधन। एंटी करप्शन ब्यूरो की एसपी थी स्मिति जल शक्ति मंन्त्री सी आर पाटिल ने हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी और पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान को लिखा पत्र,सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आगामी 10 जुलाई के आसपास दिल्ली में syl की मुद्दे पर पंजाब और हरियाणा के मुख्यमंत्रियों के साथ होगी बैठक
चंडीगढ़:हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण प्रेसवार्ता करते हुए
कलम कुछ कहती है.. हमने आपातकाल से क्या सबक सीखा? लेख: मनोहरलाल
गोहाना: श्री जगन्नाथ यात्रा में शामिल होंगे सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा, श्री सनातन धर्म मन्दिर से शुरू होगी यात्रा ,शहर के मुख्य मार्गों से निकाली जाएगी यात्रा दोपहर 3 बजे यात्रा में शामिल होंगे कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा
रिटायर्ड IRS देवेंद्र कल्याण को बनाया गया राज्य चुनाव आयुक्त
चंडीगढ़ :देवेंद्र कल्याण होंगे राज्य के चुनाव आयुक्त,देवेंद्र कल्याण की नियुक्ति के जल्द हो सकते है जारी - सूत्र
हरियाणा में सी एम द्वारा घोषित कैश लेस की सुविधा की नोटिफिकेशन शीघ्र जारी हो: धरणी
चंडीगढ़: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पहुंचे मंत्रिमंडल की बैठक में सचिवालय में हो रही है हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक