Tuesday, September 02, 2025
Follow us on
BREAKING NEWS
दिल्ली के यमुना बाजार कॉलोनी में घुसा बाढ़ का पानी, कई इलाकों में अलर्टगुरुग्राम में आज भी भारी बारिश के आसार, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्टभोपाल: मेडिकल उपकरण सप्लाई करने वाली फर्म पर IT का छापा, टैक्स चोरी की मिली थी शिकायतपंजाब: पुलिस हिरासत से फरार हुए AAP विधायक हरमीत पठानमाजरा, पुलिसकर्मी पर चढ़ाई कारदक्षिण-पूर्वी अफगानिस्तान में 6.2 तीव्रता का भूकंप, दिल्ली-NCR में भी महसूस हुए झटकेआज से शुरू होगा पश्चिम बंगाल विधानसभा का विशेष सत्रतियानजिन: एससीओ शिखर सम्मेलन को संबोधित कर रहे PM मोदीपंचकूला में आज सुबह से ही हो रही बारिश के चलते घग्गर नदी का जलस्तर चिंताजनक स्तर पर बढ़ा। रात 3 बजे घग्गर नदी में अचानक आया सैलाब, हरियाणा और पंजाब में तबाही मचा सकता है घग्गर नदी में आया यह सैलाब
 
Delhi

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन व श्रम मंत्री अनिल विज ने आज देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की मुलाकात

June 14, 2025 04:51 PM

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने आज दिल्ली में भारत के रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह से उनके निवास पर मुलाकात की। इस दौरान ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने अपने विधानसभा क्षेत्र अम्बाला छावनी के लिए तीन मांगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के समक्ष रखी। इनमें प्रमुख सिविल अस्पताल विस्तार हेतु सैन्य भूमि लेने, अम्बाला छावनी घरेलू हवाई अड्डा आने-जाने हेतु फोरलेन मार्ग बनाने तथा सैन्य क्षेत्र के साथ लगती सड़कों को चौड़ा करना शामिल है।

*सिविल अस्पताल विस्तार के लिए रक्षा मंत्री से सैन्य जमीन देने का किया आग्रह*

ऊर्जा, परिवहन व श्रम मंत्री अनिल विज ने अंबाला छावनी में सिविल व कैंसर अस्पताल विस्तार के लिए इसके साथ लगती सेना की जमीन हरियाणा सरकार को देने के लिए निवेदन किया। गौरतलब है कि सिविल अस्पताल परिसर में 9 मई 2022 में अटल कैंसर अस्पताल की शुरूआत की गई थी, अब यहां बड़ी संख्या में आसपास सात राज्यों के कैंसर मरीज ईलाज हेतु आ रहे हैं। मरीजों के साथ उनके तीमारदार होते हैं जिनके रहने के लिए कोई उपयुक्त जगह अभी नहीं है। श्री विज द्वारा तीमारदारों के लिए धर्मशाला बनाने की योजना है जिसके लिए जमीन चाहिए।

अम्बाला छावनी सिविल अस्पताल में क्रीटिकल केयर सेंटर भी स्थापित होना है और इसके लिए राज्य सरकार की ओर से राशि भी मंजूर हो चुकी है। इसी प्रकार सिविल अस्पताल में स्पाईनल इंजरी खोलने की योजना है जिसके लिए लगभग दो से तीन एकड़ भूमि चाहिए। इस सेंटर में रीड की हड्डी से संबंधित बीमारियों के मरीजों का उपचार होगा। सेंटर खोलने की मंजूरी पूर्व में मिल गई थी। सेंटर में मरीजों की रीड की हड्डी से संबंधित सभी बीमारियों के उपचार का व्यापक प्रबंधन भी होगा।

गौरतलब है कि अम्बाला छावनी का सिविल अस्पताल दशकों पहले बना था और तब अंबाला की जनसंख्या केवल 30 से 35 हजार थी जोकि अब लगभग ढाई लाख पहुंच चुकी है। इसी वजह से अस्पताल का विस्तार करने की अति आवश्यकता है और इसी वजह से ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने सैन्य जमीन लेने हेतु रक्षा मंत्री से आज निवेदन किया है।

*घरेलू हवाई अड्डे के लिए बीसी बाजार से जीटी रोड तक फोरलेन रोड बनाने का आग्रह*

इसी तरह, ऊर्जा व परिवहन मंत्री अनिल विज ने अम्बाला छावनी में बन चुके घरेलू हवाई अड्डे के समक्ष सेना के अधीन आने वाली रोड को फोरलेन बनाने का भी आग्रह रक्षा मंत्री से किया। बता दें कि पूर्व में ऊर्जा व परिवहन मंत्री अनिल विज ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से ही मुलाकात कर घरेलू हवाई अड्डा निर्माण के लिए जमीन सेना से राज्य सरकार को हस्तांतरित करवाई थी। राज्य सरकार ने रक्षा मंत्रालय को 20 एकड़ जमीन के बदले 133 करोड़ रुपए दिए थे। इसी जमीन पर घरेलू हवाई अड्डे का निर्माण हुआ है।  

*श्री विज ने सैन्य क्षेत्र के साथ लगती सड़कों को चौड़ा करने का भी किया निवेदन*

वहीं, कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने रक्षा मंत्री राजनाथ को अंबाला छावनी नगर परिषद और छावनी बोर्ड में कई स्थान पर जैसे बोह, बब्याल आदि की कम चौड़ी सड़कों को आगे पीछे की सड़कों के सामान चौड़ा करवाने के लिए भी कहा। दशकों पहले बनी इन सड़कों की चौड़ाई कम है जिन्हें अब चौड़ा किए जाने की जरुरत है।

Have something to say? Post your comment
More Delhi News
दिल्ली के यमुना बाजार कॉलोनी में घुसा बाढ़ का पानी, कई इलाकों में अलर्ट दक्षिण-पूर्वी अफगानिस्तान में 6.2 तीव्रता का भूकंप, दिल्ली-NCR में भी महसूस हुए झटके दिल्ली: रोहिणी की झुग्गियों में लगी आग, कोई हताहत नहीं 1988 बैच के IPS अफसर एसबीके सिंह को तिहाड़ का डीजी बनाया गया
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला, जन सुनवाई के दौरान शख्स ने मारा थप्पड़
कोटा-बूंदी एयरपोर्ट, कटक-भुवनेश्वर 6 लेन रिंग रोड को मंजूरी...मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले NDA के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार की हुई घोषणा, सांसदों से हुई मुलाकात दिल्ली: यमुना का जलस्तर थोड़ा घटा, लेकिन अभी खतरे के निशान से ऊपर दिल्ली में यमुना का जलस्तर बढ़ा, सरकार ने जारी की फ्लड एडवाइजरी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा की जनता की तरफ से सम्मान की पगड़ी पहनाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का किया अभिनंदन