Saturday, May 17, 2025
Follow us on
BREAKING NEWS
गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद के जन्मदिवस पर आयोजित उत्सव में मुख्यमंत्री ने लिया संतजनों से आशीर्वादमानवता को एक सूत्र में पिरोने सहित शांति व भाईचारे का संदेश दे रहा है विश्व शांति केंद्र : मुख्यमंत्रीआज से गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भुज एयरबेस का करेंगे दौरारक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दिल्ली से भुज एयरफोर्स स्टेशन के लिए रवाना, वायुसेना प्रमुख भी साथ मौजूदभारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर 18 मई तक के लिए बढ़ाया गयासुरेश कुमार व अन्य पदोन्नत हो मंत्री के सैक्ट्री बनेजस्टिस बीआर गवई ने ली CJI की शपथजम्मू-कश्मीर: PAK गोलीबारी में प्रभावित हुए उरी के सलामाबाद पहुंचे CM उमर अब्दुल्ला
Haryana

गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद के जन्मदिवस पर आयोजित उत्सव में मुख्यमंत्री ने लिया संतजनों से आशीर्वाद

May 16, 2025 02:31 PM

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि मोबाइल और सोशल मीडिया के दौर में आज हमारी युवा पीढ़ी को आधुनिकता की दौड़ में अपनी संस्कृति से दूर नहीं होना चाहिए। युवाओं को जीवन में संतुलन स्थापित करने के लिए आध्यात्मिक ज्ञान और भगवान श्री कृष्ण के कर्म के संदेश को अपनाना चाहिए।

 

मुख्यमंत्री वीरवार को देर शाम गुरुग्राम के सेक्टर 29 स्थित लेज़र वैली पार्किंग में गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानन्द के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित श्री कृष्ण कृपा प्रेरणा उत्सव को सम्बोधित कर रहे थे।

श्री नायब सिंह सैनी ने कार्यक्रम में गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी और उनका आशीर्वाद लिया। श्री कृष्ण कृपा प्रेरणा उत्सव में दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता व देशभर से संत समाज और भजन गायकों ने भी शिरकत की।

 

जब भी समय मिलेगीता के दो श्लोक जरूर पढ़ें

 

मुख्यमंत्री ने देश भर से पहुंचे संत समाज, हरियाणा की बेटी व दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता का प्रदेश में आगमन पर स्वागत किया। उन्होंने अपने संबोधन में युवाओं से आह्वान करते हुए कहा कि चाहे आप डॉक्टर, इंजीनियर या उद्यमी बनें, लेकिन जीवन में प्रेम और त्याग की भावना को ज़रूर रखें। जब भी समय मिले, गीता के दो श्लोक अवश्य पढ़ें। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि आने वाली पीढ़ियां भारतीय संस्कृति को केवल पुस्तकों में नहीं, जीवन में भी आत्मसात करें।

 

ऑपरेशन सिंदूर राष्ट्रीय गरिमा का प्रतीक

 

श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि गुरुग्राम की भूमि केवल एक आधुनिक शहर नहीं है, यह महाभारत काल से लेकर आज तक सांस्कृतिक चेतना की भूमि रही है। यहीं से गुरु द्रोणाचार्य ने शिष्यों को धर्म और युद्ध की शिक्षा दी। संतों ने हमेशा अहिंसा का मार्ग दिखाया, लेकिन कई बार हमारी सहनशीलता को हमारी कमजोरी समझ लिया गया। जिसका जवाब हमने रौद्र रूप धारण कर भी दिया। बीते दिनों पहलगाम में कायराना हरकत हुई तो हमारी सेनाओं ने ऑपरेशन सिंदूर के रूप में आतंकियों का सीमा पार जाकर नाश किया। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह सैन्य अभियान राष्ट्रीय गरिमा का प्रतीक बन गया।

 

भौतिक विकास के साथ आध्यात्मिक चेतना का भी उत्थान

 

गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद को साधुवाद देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके प्रयासों से आज दुनिया भर में श्रीमद्भागवत गीता के ज्ञान की धारा अविरल बह रही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार केवल विकास के भौतिक आयामों तक सीमित नहीं है। हम चाहते हैं कि हरियाणा में आध्यात्मिक चेतना का भी उत्थान हो। इसी उद्देश्य से कुरुक्षेत्र को धर्मनगरी के रूप में वैश्विक पहचान देने हेतु “गीता महोत्सव” को अंतर्राष्ट्रीय स्वरूप दिया गया है। तीर्थ दर्शन योजना के माध्यम से वृद्धजनों को तीर्थयात्रा की सुविधा दी जा रही है।

 

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व उनकी टीम का सहयोग के लिए आभार : रेखा गुप्ता

 

दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने अपने सम्बोधन में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी व उनकी टीम से मिले सहयोग को लेकर आभार जताया। उन्होंने गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी और कहा कि आपका जीवन भारतीय संस्कृति, सनातन मूल्यों और भगवद्गीता के सार्वकालिक संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के लिए समर्पित है। आपकी वाणी में केवल शब्द नहीं, अपितु आध्यात्मिक ऊर्जा, संतुलन और जीवन-दर्शन प्रवाहित होता है, जो आज की पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्त्रोत है।

 

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री श्याम सिंह राणा, श्री कृष्ण कुमार बेदी, राज्य मंत्री श्री राजेश नागर और श्री गौरव गौतम, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष श्री मोहन लाल कौशिक, विधायक श्रीमती बिमला चौधरी, श्री तेजपाल तंवर, हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन श्रीमती रेनू भाटिया सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित थे।

 

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
मानवता को एक सूत्र में पिरोने सहित शांति व भाईचारे का संदेश दे रहा है विश्व शांति केंद्र : मुख्यमंत्री
सुरेश कुमार व अन्य पदोन्नत हो मंत्री के सैक्ट्री बने
हरियाणा में 12वीं बोर्ड रिजल्ट, 85.66% स्टूडेंट्स पासः टॉपर के 497/500 नंबर, 3 सब्जेक्ट 100/100; टॉप थ्री में 3 कॉमर्स, एक आर्ट्स स्टूडेंट,मुख्यमंत्री ने शुभकामनाएं दी हरियाणा: अंबाला कैंट में अंबाला डोमेस्टिक एयरपोर्ट के पास सुरक्षा सख्त चंडीगढ़: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ले रहे हैं विशेष बैठक बैठक में मुख्य सचिव, गृह सचिव सहित तमाम आला अधिकारी है मौजूद प्रदेश के सभी कमिश्नर, डीसी, एसपी भी वीडियो कांफ्रेंसिंग के साथ जुड़े बैठक में वर्तमान माहौल को देखते हुए खास पहलुओं पर हो रहा हैं मंथन मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी दें रहे हैं खास निर्देश
महाराणा प्रताप जयंती के उपलक्ष्य पर जिला बार एसोसिएशन में कार्यक्रम का किया गया आयोजन
पंचकुला में बंद रहेंगे सभी शिक्षण संस्थान, शुक्रवार और शनिवार को सभी शिक्षण रहेंगे बंद , प्रशासन की तरफ से जारी किए गए आदेश
हरियाणा सरकार ने 13 आईएएस अधिकारियों के किये तबादले
सरकार ने जो कदम उठाया...वो बिल्कुल सही', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले विनय नरवाल के पिता ऑपरेशन सिंदूर' के बाद PAK सीमा सटे सभी जिलों समेत हरियाणा-पंजाब के एयरबेस पर हाई अलर्ट