Thursday, May 01, 2025
Follow us on
BREAKING NEWS
भाखड़ा नंगल डैम पर पंजाब पुलिस की बढ़ी तादाद, DIG की अगवाई में लगाई गई पुलिस,पंजाब सीएम भगवंत मान ने कहा हमें फैसला मंजूर नहीं , पानी हम नहीं जाने देंगे भाखड़ा डैम पर पंजाब पुलिस तैनात, केंद्र ने BBMB का डायरेक्टर बदला, हरियाणा कोटे का अफसर लगायाकांग्रेस ने देश के लिए कुछ भी नहीं किया:नायब सैनी, हरियाणा के मुख्यमंत्रीकांग्रेस का ध्यान सिर्फ कुर्सी बचाने पड़ता - नायब सैनी,मुख्यमंत्रीपहलगाम आतंकी हमले से जुड़े मामले में दायर अर्जी पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज प्रधानमंत्री मोदी आज मुंबई में वेव्स शिखर सम्मेलन का उद्घाटन करेंगेजम्मू-कश्मीर के पहलगाम पहुंचे NIA के DG सदानंद दातेपाकिस्तानी नागरिकों को भारत ने दी राहत, देश छोड़ने के लिए बढ़ाई गई समय सीमा
Haryana

कांग्रेस पार्टी में निर्णय लेने की क्षमता नहीं रही, यदि क्षमता होती तो यह अब तक अपना विपक्ष का नेता तय कर लेते : ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज

April 22, 2025 01:39 PM

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेताओं से हरियाणा के विधायक की नाराजगी व दिल्ली में इसी मसले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी में अब निर्णय लेने की क्षमता नहीं रही है।

पत्रकारों से आज बातचीत के दौरान श्री विज ने कहा कि यदि कांग्रेस में अगर निर्णय लेने की क्षमता होती तो सात महीने में यह अपना विपक्ष का नेता तय कर लेते। मगर, यह कोई फैसला नहीं कर पा रहे हैं और यही कारण है कि इस बार बजट सत्र भी बिना नेता प्रतिपक्ष के चला है। यही कारण हो सकता है कि सभी विधायक नाराज हो लेकिन अगर देखा जाए तो पूरे हिंदुस्तान में ही कांग्रेस फैसले नहीं कर पा रही है ।

वक्फ कानून का विरोध कर रहे लोगों पर कैबिनेट मंत्री अनिल विज बोले, “यह वही लोग हैं जिनका न संविधान में विश्वास है और न ही देश की संसद में और न ही अदालत में”

वक्फ कानून के विरोध में आज दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में बड़ा प्रदर्शन हो रहा है जिसपर प्रतिक्रिया देते हुए कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा वही लोग विरोध कर रहे हैं जिनका न संविधान में विश्वास है और न ही देश की संसद में और न ही कोर्ट में। उन्होंने कहा जब कोर्ट में केस चल रहा है तो उन्हें कोर्ट के फैसले को देखना चाहिए। उन्होंने कहा संसद में कानून बनाने का अधिकार है और विधिवत तरीके से कानून बनाया भी गया है, जिसमें सभी को बोलने का मौका भी मिला है और जितना यह बोल सकते थे यह वहां बोले भी हैं। कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा इन्हें मान लेना चाहिए की डेमोक्रेसी में जिसके साथ मेजोरिटी होगी राजनीति उसी की है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी देश की धरती को अपनी धरती नहीं मानते, अपने आप को भारत माता का सपूत नहीं मानते और खुद को विदेशी मानते हैं : कैबिनेट मंत्री अनिल विज

अमेरिका गए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने देश की चुनावी प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं उसपर भी ऊर्जा व परिवहन मंत्री अनिल विज ने तीखी प्रतिक्रिया दी और कहा की हमें तकलीफ इस बात की नहीं है कि राहुल गांधी क्या बोलते हैं क्योंकि हमें उनके ज्ञान का पता है। उन्होंने कहा हमें तकलीफ इस बात की है कि वह देश से बाहर जाकर देश की संस्थाओं पर प्रश्न चिन्ह लगाते हैं, देश की बुराई करते हैं, यह बहुत गंभीर बात है। यह बात देश में भी वो कह सकते थे।

कैबिनेट मंत्री विज ने कहा जो बात राहुल गांधी विदेश जाकर कह रहे हैं वह बात राहुल यहां हिंदुस्तान की संसद में भी कह सकते थे जहां उन्हें इसका जवाब भी दिया जाता। मगर वो इस धरती को अपनी धरती नहीं मानते, अपने आप को भारत माता का सपूत नहीं मानते और खुद को विदेशी मानते हैं। इसलिए भारत की धरती पर न बोल विदेश में जाकर बोलना, इसे एक भी हिंदुस्तानी बर्दाश्त नहीं करेगा।

निर्माण श्रमिकों के सत्यापन का मामला गंभीर, इसलिए हमने जांच कमेटी का गठन किया : श्रम मंत्री अनिल विज  

श्रम मंत्री अनिल विज द्वारा निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड की बैठक में निर्माण श्रमिकों के सत्यापन में अनियमितताएं पाए जाने के मामले में श्रम मंत्री अनिल विज ने बताया कि बैठक में यह सामने आया कि जिन श्रमिकों की वेरिफिकेशन होती है उनकी वेरिफिकेशन करने के लिए एक आदमी ने एक लाख लोगों की वेरिफिकेशन कर दी तो दूसरे ने 90 हजार लोगों की वेरिफिकेशन कर दी, जो की सोचने वाली बात है। उन्होंने कहा मामला गंभीर था इसलिए इस मुद्दे पर हमने जांच कमेटी बना दी जिसमें एक नुमाइंदा सरकार का एक नुमाइंदा कर्मचारियों का और एक नुमाइंदा इम्प्लॉयर का रखा है ।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
भाखड़ा डैम पर पंजाब पुलिस तैनात, केंद्र ने BBMB का डायरेक्टर बदला, हरियाणा कोटे का अफसर लगाया
कांग्रेस ने देश के लिए कुछ भी नहीं किया:नायब सैनी, हरियाणा के मुख्यमंत्री
कांग्रेस का ध्यान सिर्फ कुर्सी बचाने पड़ता - नायब सैनी,मुख्यमंत्री पंचकूला - वक़्फ सुधार जन जागरण अभियान सम्मेलन* कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्यमंत्री को पगड़ी पहनकर किया गया सम्मानित भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली मौजूद विधायक शक्ति रानी शर्मा भी कार्यक्रम में मौजूद मुस्लिम समुदाय और अन्य लोग भी कार्यक्रम में मौजूद वक्र संशोधन पर की जाएगी चर्चा हरियाणा सरकार के 2912 कर्मचारी आज को सेवानिवृत्त (रिटायर)होंगे आशिमा बराड़ को गुरुग्राम, पी.सी. मीणा को बनाया नूंह जिले का प्रभारी
चंडीगढ़: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का बड़ा बयान,पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा जल वितरण के संबंध में दिए गए बयान को आश्चर्यजनक बताया
पंजाब में अपनी राजनीति चमकाने के लिए तथ्यों को दरकिनार कर जनता को भ्रमित करने का यह प्रयास— नायब सिंह सैनी
हरियाणा विस अध्यक्ष ने गठित की विधान सभा की 5 और कमेटियां
आज अक्षय तृतिया के शुभ अवसर पर जिला बार एसोसिएशन पंचकूला के द्वारा भगवान श्री परशुराम जी का* *जन्मोत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया गया