Saturday, October 31, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
• मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की बड़ी घोषणा , प्रदेश में 2 वर्षों के लिए गन्ने के भाव को बढ़ाने की मुख्यमंत्री ने की घोषणा • 1 नवंबर की दिल्ली महारैली में हरियाणा से व्यापक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए फरीदाबाद, पलवल, नूंह और गुरुग्राम में वरिष्ठ नेताओं एवं जिला पदाधिकारियों की बैठकें आयोजित • 1 नवंबर की इंडिया गठबंधन महारैली को सफल बनाने के लिए हरियाणा कांग्रेस ने तेज की तैयारियां, पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारियां • *हरियाणा में बिजली निजीकरण पर ब्रेक, गुरुग्राम-नूंह में प्राइवेट कंपनी को दिया लाइसेंस रद्द* • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन्मभूमि गुजरात बनेगी हरियाणा की विकास गाथा की सारथी • मिलीभगत करके उत्तर प्रदेश से सस्ता धान लाकर सरेआम मंडियों में बेचा जा रहा है: चौधरी अभय सिंह चौटाला • प्रदर्शन के नाम पर हिंसा, अभद्र भाषा और अराजकता फैलाना स्वीकार्य नहीं: कृष्णपाल गुर्जर • आजादी की पहली लड़ाई को समर्पित शहीद स्मारक का उद्घाटन 5 नवंबर को गृह मंत्री अमित शाह करेंगे : ऊर्जा मंत्री अनिल विज
Sports

हरिकेन्स” तूफान में उड़ी टीम “ स्मैशर्स “ पवन कुमार की तूफानी पारी से ‘हरिकेन्स’ ने जीता पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट क्रिकेट टूर्नामेंट 2025, लगातार दूसरी बार बनी चैंपियन

April 22, 2025 07:40 AM
चंडीगढ़।
पंजाब एवं हरियाणा एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा आयोजित इन्ट्रा हाईकोर्ट क्रिकेट टूर्नामेंट 2025 का फाइनल मुकाबला ‘हरिकेन्स ’ और ‘स्मैशर्स’ के बीच खेला गया। इस फाइनल में ‘हरिकेन्स ’ ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए लगातार दूसरी बार खिताब अपने नाम किया।
 
मुख्य अतिथि माननीय श्री जस्टिस विनोद भारद्वाज ने इस अवसर पर उपस्थित रहकर विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी व पुरस्कार प्रदान किए। उन्होंने कहा कि “खेल जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं। अच्छी सेहत और मानसिक विकास के लिए खेलों में सक्रिय भागीदारी बेहद जरूरी है।”इस अवसर पर पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट एम्प्लॉयीज वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान विनोद धत्तरवाल ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ दी और कहा कि जूडिशीएरी में काम की अधिकता का दबाव रहता है ऐसे में खेल ही एक मात्र तरीका है जो इस तनाव को कम कर सकता है और मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रख सकता है।
 
मुकाबले का रोमांच:
टॉस जीतकर ‘हरिकेन्स’ के कप्तान पवन कुमार ने पहले बल्लेबाज़ी का निर्णय लिया। हालांकि शुरुआती झटकों से टीम 54 रनों पर 4 विकेट गंवा चुकी थी, लेकिन इसके बाद पवन कुमार ने अपने 50 रन मात्र 12 गेंदों में पूरे करते हुए सिर्फ 13 गेंदों में नाबाद 54 रनों की तूफानी पारी खेली। पवन कुमार ने अपनी पारी में 7 आतिशी छक्के उड़ाए । राहुल शर्मा ने भी 4 छक्कों की मदद से 30 रनों का अहम योगदान दिया। टीम ने निर्धारित ओवरों में कुल 137 रन बनाए।
‘स्मैशर्स’ की ओर से रंजीत सिंह और कमल शर्मा ने दो-दो विकेट लिए।
 
लक्ष्य का पीछा करने उतरी ‘स्मैशर्स’ की टीम महज़ 79 रन ही बना पायी ।अमनदीप गोसाईं ने सर्वाधिक 23 रन बनाए। ‘हरिकेन्स’ की ओर से दीपक धुरन ने 3 और कप्तान पवन कुमार ने 2 विकेट लेकर मैच पर पूरी तरह कब्ज़ा जमाया। शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए पवन कुमार को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
 
वही दूसरी और महिला वर्ग के फाइनल में चंडीगढ़ वॉरियर्स ने अपने दमदार प्रदर्शन से ट्रॉफी अपने नाम की। हरिकेन्स वूमेन टीम रनर-अप रही। फाइनल में पिंकी सजवाण की बेहतरीन 38 रनों की पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।
 
अन्य पुरस्कार विजेता खिलाड़ी:
 
पुरुष वर्ग:
•प्लेयर ऑफ द सीरीज: दीपक धुरन
•बेस्ट बैटर: अमनदीप
•बेस्ट बॉलर: रंजीत सिंह
•बेस्ट फील्डर: आशीष बुटोला
 
महिला वर्ग:
•प्लेयर ऑफ द सीरीज: रजनी सहोता
•बेस्ट बैटर: पिंकी सजवाण
•बेस्ट बॉलर: रजनी सहोता
•बेस्ट फील्डर: रितु गुप्ता
Have something to say? Post your comment
More Sports News
राज्य स्तरीय खिलाड़ी सम्मान समारोह में सम्मानित होंगे एशियाई और पैरा-एशियाई खेलों के पदक विजेता खिलाड़ी : खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम एशियन गेम्स में जोरदार प्रदर्शन करके लौटे हरियाणा के खिलाड़ियों का हरियाणा के खेल मंत्री ने किया जोरदार स्वागत 10 मीटर एयर राइफ़ल निजी इवेंट में भी जीता रजत पदक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हिमांशु को जीत पर दी बधाई , मेसी ने इंटरनेशनल फुटबॉल से लिया संन्यास, अर्जेंटीना के लिए अब नहीं खेलेंगे FIFA 2026: ईरान की फुटबॉल टीम वर्ल्डकप के लिए पहली बार पहुंची अमेरिका आयरलैंड के साथ सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, वैभव सूर्यवंशी को मिली टीम में जगह कर्नाटक: हूबली में RCB की जीत का जोरदार जश्न, चिन्नम्मा सर्कल पर उमड़े फैंस IPL: DC ने RR को सात विकेटों से हराया हरियाणा का मिशन ओलंपिक-2036 ‘विजयी भवः’ से मैडल पर निशाना IND vs NZ: भारत ने फाइनल में कीवियों को हराया