Thursday, May 01, 2025
Follow us on
BREAKING NEWS
हरियाणा सरकार के 2912 कर्मचारी आज को सेवानिवृत्त (रिटायर)होंगेआशिमा बराड़ को गुरुग्राम, पी.सी. मीणा को बनाया नूंह जिले का प्रभारी चंडीगढ़: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का बड़ा बयान,पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा जल वितरण के संबंध में दिए गए बयान को आश्चर्यजनक बतायापंजाब में अपनी राजनीति चमकाने के लिए तथ्यों को दरकिनार कर जनता को भ्रमित करने का यह प्रयास— नायब सिंह सैनीहरियाणा विस अध्यक्ष ने गठित की विधान सभा की 5 और कमेटियांआज अक्षय तृतिया के शुभ अवसर पर जिला बार एसोसिएशन पंचकूला के द्वारा भगवान श्री परशुराम जी का* *जन्मोत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया गयाहमने 1965, 1971 और 1999 में कारगिल युद्ध देखा, हम आज भी तैयार : अनिल विजकनाडा: जगमीत सिंह ने एनडीपी नेता के पद से दिया इस्तीफा
Haryana

हरियाणा के सहकारिता क्षेत्र को आत्मनिर्भर और आधुनिक बनाने की दिशा में नई पहल, हुकम सिंह भाटी का बुद्धिजीवियों व अधिवक्ताओं ने किया सम्मान

April 19, 2025 06:08 PM
हरियाणा के सहकारिता क्षेत्र को मजबूती देने और राज्य को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पंचकूला में "काम्प्रिहेन्सिव मल्टी-पर्पज एक्टिविटीज कोऑपरेटिव सोसाइटी" (सीएम-पैक्स ) की शुरुआत पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हरियाणा राज्य सहकारी एपेक्स बैंक (हरको बैक) के चेयरमैन हुकम सिंह भाटी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
 
संगोष्ठी में अधिवक्ताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं व बुद्धिजीवियों ने हिस्सा लिया और हरियाणा के सहकारी आंदोलन में भागीदारी को लेकर विचार-विमर्श किया। कार्यक्रम का आयोजन "रेडविशोप" में किया गया, जहाँ भाटी का भव्य स्वागत हुआ।
 
हुकम सिंह भाटी ने अपने संबोधन में कहा कि  सीएम पैक्स हरियाणा में सहकारी गतिविधियों को एक नया आयाम देंगे और राज्य के लोगों को रोजगार, आर्थिक स्वतंत्रता और सामाजिक उत्थान की दिशा में मार्गदर्शन मिलेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में यह योजना ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में विकास की गारंटी बनेगी।
 
सभी वक्ताओं ने  भाटी के प्रयासों की सराहना की और हरियाणा के सहकारी क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए उन्हें शुभकामनाएं दीं। साथ ही, मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी द्वारा सहकारी विकास को प्राथमिकता देने पर आभार व्यक्त किया गया। रणधीर सिंह बधरान ने कहा कि जल्द ही अधिवक्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मिलकर हरियाणा में अलग हाईकोर्ट की स्थापना की मांग उठाएगा ताकि आम जनता को सस्ता और शीघ्र न्याय मिल सके।
 
बैठक में बार एसोसिएशन पंचकूला के अध्यक्ष राकेश शर्मा, बार काउंसिल ऑफ पंजाब एवं हरियाणा के पूर्व अध्यक्ष रणधीर सिंह बधरान, डीबीए सचिव हरविंदर सैनी, बलदेव सिंह बधरान, यदविंदर सिंह श्योराण,  यशपाल सिंह राणा, जसबीर सिंह ठोल, सुरेंद्र बैरागी, विशेष शर्मा, दिनेश सैनी, अंकित चिनालिया,  राज कुमार सलूजा सहित कई अन्य अधिवक्ता व सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Have something to say? Post your comment
More Haryana News
हरियाणा सरकार के 2912 कर्मचारी आज को सेवानिवृत्त (रिटायर)होंगे आशिमा बराड़ को गुरुग्राम, पी.सी. मीणा को बनाया नूंह जिले का प्रभारी
चंडीगढ़: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का बड़ा बयान,पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा जल वितरण के संबंध में दिए गए बयान को आश्चर्यजनक बताया
पंजाब में अपनी राजनीति चमकाने के लिए तथ्यों को दरकिनार कर जनता को भ्रमित करने का यह प्रयास— नायब सिंह सैनी
हरियाणा विस अध्यक्ष ने गठित की विधान सभा की 5 और कमेटियां
आज अक्षय तृतिया के शुभ अवसर पर जिला बार एसोसिएशन पंचकूला के द्वारा भगवान श्री परशुराम जी का* *जन्मोत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया गया
हमने 1965, 1971 और 1999 में कारगिल युद्ध देखा, हम आज भी तैयार : अनिल विज
सिविल सेवा में चयनित अभ्यर्थियों का सम्मान, चयनित अभ्यर्थियों से मुख्यमंत्री का संवाद
चंडीगढ़:16वें वित्त आयोग के अध्यक्ष ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की
संत समाज, सभी खाप, सरपंचों और प्रदेशवासी दलगत राजनीति से ऊपर उठकर एकजुट होकर हरियाणा के युवा को सशक्त और मजबूत बनाने में दें योगदान – मुख्यमंत्री