Friday, May 09, 2025
Follow us on
Haryana

किसानों को कृषि में नवीनतम तकनीकों को अपनाना चाहिए : कृषि मंत्री

March 15, 2025 10:05 PM

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री  श्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि किसानों को कृषि में नवीनतम तकनीकों को अपनाना चाहिए।

वे आज यमुनानगर जिला के कृषि विज्ञान केन्द्र दामला एवं भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद - राष्ट्रीय पादप आनुवंशिक संसाधन ब्यूरो (आईसीएआर-एनबीपीजीआर)नई दिल्ली के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे। यह कार्यक्रम अनुसूचित जाति उप योजना के तहत पादप आनुवंशिक संसाधनों के प्रबंधन पर आयोजित किया गया था।

इस अवसर पर विधायक श्री घनश्यामदास अरोड़ा ,कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कुलपति श्री बी.आर. कंबोजविस्तार शिक्षा के निदेशक डॉ. बलवान सिंह भी उपस्थित थे।

श्री श्याम सिंह राणा ने किसानों को संबोधित करते हुए कृषि में नवीनतम तकनीकों को अपनाने पर बल दिया। उन्होंने सरकार द्वारा चलाई जा रही राष्ट्रीय कृषि विकास योजनाराष्ट्रीय सतत कृषि मिशन और प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना की जानकारी भी साझा की। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं का उद्देश्य किसानों को नवीनतम तकनीकों और जानकारी को प्रदान करना हैजिससे वे अपनी खेती में सुधार कर सकें। उन्होंने कृषि के महत्व पर प्रकाश डाला और कहा कि उत्तम खेती ही परंपरागत मुख्य व्यवसाय है। उन्होंने आगे कहा कि आज के रसायन युग ने खेती के स्वरूप को बदल दिया हैइसलिए किसानों को परंपरागत खेती की तरफ लौटकर जैविक और प्राकृतिक खेती को अपनाना चाहिए। इससे न केवल रसायन मुक्त भोजन प्राप्त होगाबल्कि वातावरण भी स्वच्छ रहेगा। उन्होंने यह भी बताया कि भूमि की उर्वरता को बनाए रखने के लिए हमें भूमि में उपस्थित मित्र जीवों को संरक्षित करना होगाजो खेती में अपना सहयोग करते हैं। उन्होंने किसानों से कम से कम स्वयं के लिए रसायन मुक्त खेती अपनाने का आग्रह कियाजिससे स्वास्थ्य लाभ के साथ-साथ खर्चे को भी कम किया जा सकेगा।इस अवसर पर कई कृषि वैज्ञानिक भी उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
पंचकुला में बंद रहेंगे सभी शिक्षण संस्थान, शुक्रवार और शनिवार को सभी शिक्षण रहेंगे बंद , प्रशासन की तरफ से जारी किए गए आदेश
हरियाणा सरकार ने 13 आईएएस अधिकारियों के किये तबादले
सरकार ने जो कदम उठाया...वो बिल्कुल सही', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले विनय नरवाल के पिता ऑपरेशन सिंदूर' के बाद PAK सीमा सटे सभी जिलों समेत हरियाणा-पंजाब के एयरबेस पर हाई अलर्ट
पंजाब के नेताओं को शर्म आनी चाहिए जो युद्ध जैसी परिस्थिति में एकता दिखाने के बजाए हरियाणा का पानी रोक रहे हैं : ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज
जब प्रधानमंत्री ने कह दिया कि सेना निर्णय लें कि कब और कहां हमला करना है तो यह सेना को ही करने देना चाहिए : ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज
पाकिस्तान कांग्रेस का बच्चा है, इसीलिए कांग्रेस पाकिस्तान के हक में हिंदुस्तान की फौजों का मनोबल गिराना चाहती है : ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज
लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के घर पहुंचे राहुल गांधी, पत्नी हिमांशी से करेंगे मुलाकात
हरियाणा सरकार ने 6 आईएएस अधिकारियों का किया तबादला
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी मंत्रीमंडल की बैठक में लिए गए निर्णयों के बारे में जानकारी देते हुए