Friday, May 09, 2025
Follow us on
BREAKING NEWS
महाराणा प्रताप जयंती के उपलक्ष्य पर जिला बार एसोसिएशन में कार्यक्रम का किया गया आयोजनMEA प्रेस कॉन्फ्रेंस: पूंछ में PAK हमले में 2 छात्रों की मौत- विदेश सचिवPM मोदी से मुलाकात के बाद वरिष्ठ सैन्य अधिकारी प्रधानमंत्री आवास से रवानाजम्मू-कश्मीर के उरी में सीमा पार से फिर गोलाबारी शुरूवित्त मंत्री सीतारमण ने साइबर सुरक्षा पर बैंकों से मुलाकात कर तैयारी जानीPAK ने भारत के एयर स्टेशन को निशाना बनाने की कोशिश की- विदेश सचिव मिसरीजम्मू के सतवारी में आसमान में देखी गई हलचल, इंडिया ने फ्लाइंग ऑब्जेक्ट पर किया फायरभारतीय नौसेना ने कराची पोर्ट को किया तबाह, समुद्र से किए ताबड़तोड़ हमले
Haryana

हरियाणा में भाजपा की लहर, अंबाला छावनी में बड़ी जीत – केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल

March 15, 2025 10:05 PM

केंद्रीय शहरी विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता हर समय चुनाव के लिए  तैयार रहते हैं उन्होंने अंबाला छावनी में निकाय चुनाव विजेताओं को शुभकामनाएं देते हुए जनहित में कार्य करने का आह्वान किया।  होली के अवसर पर उन्होंने अंबाला छावनी के केंद्रीय चुनाव कार्यालय में हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन और श्रम मंत्री श्री   अनिल विज एवं भाजपा पदाधिकारियों के संग फूलों की होली खेली और शुभकामनाएं दीं।

            केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हरियाणा में भाजपा की लहर है, जिसे जनता का व्यापक समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में स्थानीय निकाय चुनाव में अम्बाला छावनी, अम्बाला शहर व पूरे हरियाणा में भाजपा बड़े अंतर से विजयी हुई है। भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों के चलते कांग्रेस और अन्य दल कमजोर हो चुके हैं। उन्होंने 2014 से अब तक भाजपा की लोकसभा, विधानसभा, निकाय और ग्रामीण चुनावों में लगातार जीत का उल्लेख किया।

क्रमांक 2025

*सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी ने विभिन्न परियोजनाओं के लिए लगभग 140 करोड़ की राशि मंजूर करने पर मुख्यमंत्री का जताया आभार*

*हरियाणा राज्य सूखा राहत एवं बाढ़ नियंत्रण बोर्ड की बैठक में मिली मंजूरी*

चंडीगढ़, 15 मार्च- सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रीमती श्रुति चौधरी ने मुख्यमंत्री नायब सैनी का आभार जताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित हुई हरियाणा राज्य सूखा राहत एवं बाढ़ नियंत्रण बोर्ड की 56वीं बैठक में भिवानी के लिए विभिन्न गांवों  की 17 परियोजनाओं के लिए लगभग 52 करोड़ रुपये की राशि मंजूर करवाई गई है।दादरी जिले की 28 परियोजनाओं के लिए लगभग 44 करोड़ की राशि तथा महेंद्रगढ़ के लिए 9 परियोजनाओं के लिए लगभग 44 करोड़  रुपये की राशि मंजूर करवाई गई । बैठक में बोर्ड में 55 वीं बैठक तक पास की गई परियोजनाओं का अवलोकन किया गया और जो परियोजनाए लंबित हैं या कार्य पूरा नहीं हुआ है उन कार्यों के विषय में सख्त निर्देश दिए गए है।

            श्रीमती श्रुति चौधरी ने बताया कि भिवानी जिले के लिए धनाना, रामु पुरा बलियाली, गुसकानी, प्रेमनगर, दांगकला, दांगखुर्द, बापोड़ा, दिनोद, कैरु, लक्ष्मणपुरा, लेघा भानान, लाडियावाली, राजपूरा खरकड़ी, सूई, गुजरानी, मिताथल आदि गांवों में सिंचाई परियोजनाएं क्रियान्वित की जाएंगी। इन गांवों में जल भराव नियंत्रण की परियोजनाएं लागू की जाएंगी।दादरी के गांव ईमलोटा, भागवी, स्वरूपगढ़, सान्तौर, मोरवाला, बिगोवा, नीमली, रावलधी, कमोद, बौन्द कलां, बौन्दखुर्द, छपार, कलियाना, खेड़ी बुरा, बीड़भैरवी, घसौला, कादमा, जयश्री मालकौश, निमड़ी, अखत्यारपूरा, डोटकी पाँड़वान, कन्हेरी, लोहरवाडा, समसपुर, कलियाना व दादरी शहर के लिए  जल भराव नियंत्रण की विभिन्न परियोजनाएं लागू की जाएगी।वहीं महेंद्रगढ़ के गांव अटेली में कृश्णावली नहर के लिए, गांव सतनाली, गड़ानिया, जाटुवा, बौचैली, मालड़ा, बसई, अकोदा, खेड़ी, खेड़ा, खातोद, बवानिया, मालड़ा, बास, गड़ी, खेडकी, जीरपुर, बौसामपुर राजावास की जलभराव की समस्या का विशेष उल्लेख किया और मुख्यमंत्री से अनुरोध किया की दादरी के सतगामा, बोंद व बापोड़ा में जल भराव निन्त्रण के कार्य विशेष तौर पर किए जाये।

            श्रीमती श्रुति चौधरी ने कहा कि हरियाणा सरकार जल संरक्षण और आपदा प्रबंधन को प्राथमिकता देते हुए ठोस कदम उठा रही है। सिंचाई मंत्री ने विभाग के अधिकारियों को इन परियोजनाओं को मई,2025 के अन्त तक पूरा करने के निर्देश दिये।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
महाराणा प्रताप जयंती के उपलक्ष्य पर जिला बार एसोसिएशन में कार्यक्रम का किया गया आयोजन
पंचकुला में बंद रहेंगे सभी शिक्षण संस्थान, शुक्रवार और शनिवार को सभी शिक्षण रहेंगे बंद , प्रशासन की तरफ से जारी किए गए आदेश
हरियाणा सरकार ने 13 आईएएस अधिकारियों के किये तबादले
सरकार ने जो कदम उठाया...वो बिल्कुल सही', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले विनय नरवाल के पिता ऑपरेशन सिंदूर' के बाद PAK सीमा सटे सभी जिलों समेत हरियाणा-पंजाब के एयरबेस पर हाई अलर्ट
पंजाब के नेताओं को शर्म आनी चाहिए जो युद्ध जैसी परिस्थिति में एकता दिखाने के बजाए हरियाणा का पानी रोक रहे हैं : ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज
जब प्रधानमंत्री ने कह दिया कि सेना निर्णय लें कि कब और कहां हमला करना है तो यह सेना को ही करने देना चाहिए : ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज
पाकिस्तान कांग्रेस का बच्चा है, इसीलिए कांग्रेस पाकिस्तान के हक में हिंदुस्तान की फौजों का मनोबल गिराना चाहती है : ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज
लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के घर पहुंचे राहुल गांधी, पत्नी हिमांशी से करेंगे मुलाकात
हरियाणा सरकार ने 6 आईएएस अधिकारियों का किया तबादला