Friday, July 17, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने कर-कमलों से रिमोट का बटन दबाकर ₹ 14,700+ करोड़ की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास कियादेश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा जींद-सोनीपत के बीच भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना कियाहरियाणा कैबिनेट की बैठक 28 तारीख को सुबह 11:00 बजे हरियाणा सचिवालय में होगीप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया के माध्यम से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन की तस्वीरें की साझा CET-II ग्रुप-20 भर्ती मामले में सुप्रीम कोर्ट से अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, याचिका खारिज; उच्च न्यायालय का निर्णय बरकरारबी.कॉम, बीबीए और बीसीए में जीजीडीएसडी कॉलेज का दबदबा, सबसे ऊंची कट-ऑफ ने फिर बनाया रिकार्डडॉ. बी.आर. अंबेडकर राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, सोनीपत दीक्षारंभ-2026 और प्रथम अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के साथ नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभहरियाणा में अनुसंधान और नवाचार को मिलेगी बड़ी गति, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 20 करोड़ रुपये के राज्य अनुसंधान कोष को दी मंजूरी
Haryana

भाजपा वार्ड से लेकर विधानसभा और पंचायत से लेकर पार्लियामेंट तक लोगों की पहली पसंद बन चुकी : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

March 12, 2025 09:43 PM
नगर निकाय चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने हरियाणा की जनता का आभार जताया है। अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है कि हरियाणा को सिर्फ मोदी जी पर विश्वास है। उन्होंने कहा कि हरियाणा विधानसभा में प्रचंड जीत के बाद नगर निगम और नगर निकाय चुनावों में भी भाजपा को अपना आशीर्वाद देने के लिए हरियाणा की जनता का बहुत-बहुत आभार। मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा, वार्ड से लेकर विधानसभा और पंचायत से लेकर पार्लियामेंट तक लोगों की पहली पसंद बन चुकी है।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने इस ऐतहासिक जीत के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली और सभी कार्यकर्ताओं को भी बधाई दी है। श्री शाह ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कुशल नेतृत्व में हरियाणा सफलता की ऊंचाइयों को छू रहा है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा विकसित हरियाणा बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। हरियाणा की जनता ने प्रदेश में ट्रिपल इंजन की सरकार बनाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के मिशन को साकार करने में अपना भरपूर आशीर्वाद दिया है। श्री शाह ने कहा कि हरियाणा के किसान, जवान और पहलवान भारत और हरियाणा का नाम विश्वभर में रोशन कर रहे हैं। हरियाणा में लगातार हो रही भाजपा की जीत पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने हरियाणा की जनता का आभार जताने के साथ-साथ पावन पर्व होली की भी शुभकामनाएं दी है।



Have something to say? Post your comment
More Haryana News
देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने कर-कमलों से रिमोट का बटन दबाकर ₹ 14,700+ करोड़ की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा जींद-सोनीपत के बीच भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
हरियाणा कैबिनेट की बैठक 28 तारीख को सुबह 11:00 बजे हरियाणा सचिवालय में होगी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया के माध्यम से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन की तस्वीरें की साझा
CET-II ग्रुप-20 भर्ती मामले में सुप्रीम कोर्ट से अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, याचिका खारिज; उच्च न्यायालय का निर्णय बरकरार
डॉ. बी.आर. अंबेडकर राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, सोनीपत दीक्षारंभ-2026 और प्रथम अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के साथ नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ
हरियाणा में अनुसंधान और नवाचार को मिलेगी बड़ी गति, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 20 करोड़ रुपये के राज्य अनुसंधान कोष को दी मंजूरी
महेंद्रगढ़ के डोंगरा अहीर में खुलेगा नया राजकीय नर्सिंग कॉलेज वैकल्पिक ऊर्जा स्रोत पर जाना आवश्यक, इसलिए प्रधानमंत्री सौर, वायु और हाइड्रोजन ऊर्जा को दे रहे प्रोत्साहन - ऊर्जा मंत्री अनिल विज हरियाणा में जलापूर्ति एवं सीवरेज व्यवस्था को मिलेगी नई मजबूती, 2,534.39 करोड़ रुपये की 712 परियोजनाओं को मंजूरी : कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा