Sunday, October 18, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
• 22-23 अक्टूबर को पंचकमल में प्रवास करेंगी प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी, विभिन्न संगठनात्मक बैठकों में होंगी शामिल:डॉ.अर्चना गुप्ता • हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सरकार के तीसरे कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रेस वार्ता करते हुए • धान-बाजरे की खरीद में देरी से किसानों की मेहनत पर फिरा पानी, लाखों टन फसल भीगी- हुड्डा • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन • सूत्रों से हवाले बड़ी खबर,अम्बाला छावनी में ‘‘आजादी की पहली लड़ाई का शहीद’’ स्मारक बनकर तैयार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 नवंबर को हरियाणा दिवस पर उद्घाटन कर सकते हैं • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वीडन दौरे के दूसरे दिन कई निवेशकों से की सीधी मुलाकात • पंजाब: सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर को भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी ने सभी जिम्मेदारियों से मुक्त किया • दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी, कल CJP ने किया है तिरंगा मार्च का ऐलान
Haryana

हरियाणा परिवहन विभाग द्वारा राज्य के प्रत्येक जिला से प्रयागराज में आयोजित किए जा रहे कुंभ के लिए बस सेवा शुरू की जाएगी" - परिवहन मंत्री अनिल विज

February 04, 2025 06:06 PM
हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि "हरियाणा परिवहन विभाग द्वारा राज्य के प्रत्येक जिला से प्रयागराज में आयोजित किए जा रहे कुंभ के लिए बस सेवा शुरू की जाएगी"। 
 
श्री विज आज मीडिया कर्मियों के सवालों का जवाब दे रहे थे। 
 
उन्होंने कहा कि हर जिले से एक बस कुंभ के लिए संचालित की जाएगी और यह बस सेवा हर जिले से प्रतिदिन चलेंगीं। श्री विज ने कहा कि कल से यह बस सेवा ही जिला से आरंभ कर दी जाएगी और इस प्रकार से हरियाणा रोडवेज की 22 बसे रोजाना कुंभ के लिए संचालित होगी। 
 
दिल्ली चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि दिल्ली के चुनाव के नतीजे 8 तारीख को आने हैं और यह तारीख वही तारीख है जब 8 तारीख को हरियाणा के भी चुनाव के नतीजे आए थे और इन नतीजों की तरह ही दिल्ली के नतीजे भी होंगे। 
 
*दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी विजय पताका फहराएगी और भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी - विज*
 
उन्होंने कहा कि दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी विजय पताका फहराएगी और भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी।  उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी को कोई वोट देने वाला नहीं है और भारतीय जनता पार्टी पूरे दमख़म के साथ सरकार बनाएगी। 
 
विज ने कहा कि आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार में संलिप्त है और उनके नेताओं के ऊपर आज भी भ्रष्टाचार के मामले चल रहे हैं और उनके नेता जेल में रहकर आए हैं। उन्होंने  कहा कि उनके (आप पार्टी नेता) ऊपर भ्रष्टाचार के मामलों में जमानत हुई है और वह बरी नहीं हुए हैं। विज ने कहा कि दिल्ली की समझदार जनता किसी भी हालत में आम आदमी पार्टी के हाथ में सत्ता नहीं सौंपेगी।
Have something to say? Post your comment
More Haryana News
22-23 अक्टूबर को पंचकमल में प्रवास करेंगी प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी, विभिन्न संगठनात्मक बैठकों में होंगी शामिल:डॉ.अर्चना गुप्ता
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सरकार के तीसरे कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रेस वार्ता करते हुए
धान-बाजरे की खरीद में देरी से किसानों की मेहनत पर फिरा पानी, लाखों टन फसल भीगी- हुड्डा
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन
सूत्रों से हवाले बड़ी खबर,अम्बाला छावनी में ‘‘आजादी की पहली लड़ाई का शहीद’’ स्मारक बनकर तैयार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 नवंबर को हरियाणा दिवस पर उद्घाटन कर सकते हैं
हरियाणा की मंडियों में फसल खरीद की स्थिति पर सरकार की पैनी नजर, किसानों को परेशानी न होने के सख्त निर्देश: खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री राजेश नागर
हरियाणा में निवेश और औद्योगिक सहयोग बढ़ाने के लिए स्वीडन जाएंगे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, स्टॉकहोम में भारत-स्वीडन नवाचार दिवस पर हरियाणा की औद्योगिक क्षमता और निवेश संभावनाओं को रखेंगे सामने, आईकेईए, साब, एरिक्सन और ट्रूकॉलर सहित प्रमुख कंपनियों के साथ होंगी बैठकें
अम्बाला छावनी में ‘‘आजादी की पहली लड़ाई का शहीद’’ स्मारक बनकर तैयार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द करेंगे उद्घाटन- ऊर्जा मंत्री अनिल विज
अजय खुंडिया के नेतृत्व में बूथ स्तर तक मजबूत होगा भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा: नायब सैनी
फिल्म “हनुमान अंश” के अभिनेता मनीष चौधरी ने मंत्री अनिल विज से मुलाकात कर आर्शीवाद लिया