Friday, October 16, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
• मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन • सूत्रों से हवाले बड़ी खबर,अम्बाला छावनी में ‘‘आजादी की पहली लड़ाई का शहीद’’ स्मारक बनकर तैयार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 नवंबर को हरियाणा दिवस पर उद्घाटन कर सकते हैं • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वीडन दौरे के दूसरे दिन कई निवेशकों से की सीधी मुलाकात • पंजाब: सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर को भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी ने सभी जिम्मेदारियों से मुक्त किया • दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी, कल CJP ने किया है तिरंगा मार्च का ऐलान • मेरठ नीले ड्रम हत्याकांड में कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल को मौत की सजा • हरियाणा की मंडियों में फसल खरीद की स्थिति पर सरकार की पैनी नजर, किसानों को परेशानी न होने के सख्त निर्देश: खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री राजेश नागर • जनकपुर में सजा स्वयंवर, श्रीराम ने तोड़ा शिवधनुष; सीता स्वयंवर के मंचन ने मोहा मन
Haryana

हरियाणा में निकाय चुनाव 2 मार्च को, 10 दिन बाद नतीजे, आचार संहिता लागू; ट्रांसफर पर रोक, 8 निगम समेत 35 निकायों में चुनाव

February 04, 2025 05:08 PM

हरियाणा में निकाय चुनाव का ऐलान हो गया है। 2 मार्च को वोटिंग होगी, जबकि 12 मार्च को नतीजे आएंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी धनपत सिंह ने मंगलवार को चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि नामांकन 11 फरवरी से शुरू होगा, जो 17 फरवरी तक चलेगामुख्य निर्वाचन अधिकारी धनपत सिंह ने मंगलवार को चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि नामांकन 11 फरवरी से शुरू होगा, जो 17 फरवरी तक चलेगा।

उन्होंने कहा कि रिपोलिंग 9 मार्च को होगी। 12 मार्च को सुबह 8 बजे से काउंटिंग शुरू होगी। इस दौरान कोई भी ट्रांसफर नहीं हो पाएगा। यदि कोई ट्रांसफर जरूरी होगा तो उसके लिए आयोग से परमिशन लेनी होगी। आज से आचार संहिता लागू हो गई है। आचार संहिता वहां लागू होगी, जहां चुनाव होने हैं।

प्रदेश में 35 निकायों में चुनाव होने हैं। इनमें 8 नगर निगम, 4 नगर परिषद, 21 नगर पालिकाएं शामिल हैं। जबकि अंबाला और सोनीपत में मेयर के लिए उपचुनाव होगाअधिकारी धनपत सिंह ने कहा कि फरीदाबाद, गुरुग्राम, मानेसर, पानीपत, रोहतक, यमुनानगर, हिसार और करनाल में मेयर और सभी वार्डों के चुनाव होंगे। इसके अलावा दो उपचुनाव अंबाला और सोनीपत में होने हैं।

सोहना नगर परिषद में प्रेसिडेंट का चुनाव होना है। जींद के सफीदों में वार्ड नंबर 14 में उपचुनाव होना है। कुरुक्षेत्र में इस्माइलाबाद में प्रेसिडेंट का उपचुनाव होना है। 4 नगर परिषद पटौदी, जटोली मंडी, सिरसा और अंबाला सदर में चुनाव होगा। 21 नगर पालिकाएं हैं। यहां प्रेसिडेंट और वार्ड मेंबर के चुनाव होंगे। 5 फरवरी को सभी जिला उपायुक्त अपने ऑफिस में चुनाव की नोटिफिकेशन लगाएंगे।।चुनाव के लिए 25 हजार कर्मचारियों की जरूरत होगी। इसमें RO, ARO सहित दूसरा स्टाफ होगा। पुलिस प्रबंध के लिए डीजीपी से अनुरोध किया गया है।

सेंसिटिव और हाइपर सेंसिटिव बूथों के लिए अतिरिक्त पुलिस व्यवस्था की जाएगी। 4500 बूथों को वोटिंग के लिए बनाया जाएगा। बैलेट पेपर पर उम्मीदवारों के फोटो भी होंगे।

किस पद के लिए कितनी सिक्योरिटी

निगम में मेयर के लिए 10 हजार व मेंबर के लिए 3 हजार और नगर परिषद में चेयरमैन के लिए 5 हजार व मेंबर के लिए 1500 रुपए सिक्योरिटी रहेगी।

आचार संहिता लागू, नया टेंडर नहीं निकाला जाएगा

धनपत सिंह ने बताया कि सूबे में निकाय चुनाव को लेकर आचार संहिता लागू हो गई है। जहां विकास कार्य पहले से चल रहे हैं, वह जारी रहेंगे। इसके साथ कोई भी नया टेंडर नहीं निकाला जाएगा।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन
सूत्रों से हवाले बड़ी खबर,अम्बाला छावनी में ‘‘आजादी की पहली लड़ाई का शहीद’’ स्मारक बनकर तैयार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 नवंबर को हरियाणा दिवस पर उद्घाटन कर सकते हैं
हरियाणा की मंडियों में फसल खरीद की स्थिति पर सरकार की पैनी नजर, किसानों को परेशानी न होने के सख्त निर्देश: खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री राजेश नागर
हरियाणा में निवेश और औद्योगिक सहयोग बढ़ाने के लिए स्वीडन जाएंगे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, स्टॉकहोम में भारत-स्वीडन नवाचार दिवस पर हरियाणा की औद्योगिक क्षमता और निवेश संभावनाओं को रखेंगे सामने, आईकेईए, साब, एरिक्सन और ट्रूकॉलर सहित प्रमुख कंपनियों के साथ होंगी बैठकें
अम्बाला छावनी में ‘‘आजादी की पहली लड़ाई का शहीद’’ स्मारक बनकर तैयार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द करेंगे उद्घाटन- ऊर्जा मंत्री अनिल विज
अजय खुंडिया के नेतृत्व में बूथ स्तर तक मजबूत होगा भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा: नायब सैनी
फिल्म “हनुमान अंश” के अभिनेता मनीष चौधरी ने मंत्री अनिल विज से मुलाकात कर आर्शीवाद लिया
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नशा मुक्त हरियाणा के लिए दिए मुख्य 7 संकल्प, जागरूकता से लेकर इलाज, पुनर्वास और युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने पर विशेष फोकस
स्वच्छ एवं सुंदर परिवेश से ही संवर रहा है नौनिहालों का भविष्य- शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा किसानों की फसल रखने के लिए मंडियों के अलावा खुले स्थान भी किए जाएं चिन्हित : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी