Sunday, October 18, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
• टाइगर श्रॉफ पर हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप ने ली • एक्टर ट्राइगर श्रॉफ पर फायरिंग, मुंबई के जुहू इलाके में हुई फायरिंग • ऊर्जा मंत्री अनिल विज की कार्यशैली से प्रभावित होकर वार्ड छह के पार्षद संदीप शर्मा व आशुतोष सहित सैकड़ों लोगों ने भाजपा का दामन थामा • 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे शुभारंभ • संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी • भाजपा लोकतंत्र को कमजोर करना चाहती है या जनता की आवाज दबाना चाहती है?बैलेट पेपर से चुनाव कराने की हिम्मत दिखाए सरकार, जनता के फैसले का कांग्रेस करेगी स्वागत : संजय दत्त • 22-23 अक्टूबर को पंचकमल में प्रवास करेंगी प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी, विभिन्न संगठनात्मक बैठकों में होंगी शामिल:डॉ.अर्चना गुप्ता • हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सरकार के तीसरे कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रेस वार्ता करते हुए
Haryana

पलवल जिले को स्वच्छता और सौंदर्यीकरण के मामले में देश के अग्रणी जिलों में शामिल किया जाएगा : राज्य मंत्री गौरव गौतम

February 03, 2025 08:12 PM

हरियाणा के युवा आधिकारिता एवं उद्यमिता, खेल और कानून एवं विधायी राज्यमंत्री श्री गौरव गौतम ने कहा कि पलवल जिले को स्वच्छता और सौन्दर्यकरण के मामले में देश के अग्रणी जिलों में शामिल किया जाएगा। खेल मंत्री श्री गौरव गौतम ने सोमवार को पलवल के बस स्टैंड से स्वच्छता अभियान की शुरुआत की।

 

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सौंदर्यीकरण को लेकर पलवल के चौक - चौराहों सहित ओवरब्रिज पर वॉल पेंटिंग का कार्य चल रहा है। नगर परिषद के सौजन्य से बस स्टैंड से शुरू किए गए स्वच्छता अभियान के दौरान स्वयं मंत्री श्री गौतम ने कचरे को एकत्रित कर ट्रैक्टर - ट्रॉलियों में रखवा कर आमजन को स्वच्छता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि जिले में तिरंगा लाइट लगाने का कार्य भी जल्द शुरू किया जाएगा।

 

खेल मंत्री ने कहा कि साफ़ सफाई को लेकर लगातार समय - समय पर स्वच्छता अभियान चलाए जा रहे हैं। इसके अलावा नगर परिषद के कर्मचारियों को भी सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए है। वहीं शहर से कूड़ा उठाने के लिए 80 रिक्शा, 10 ट्रैक्टर-ट्रॉली व 2 जेसीबी नगर परिषद को उपलब्ध करवाई गई हैं।आगरा चौक ओवरब्रिज पर महापुरुषों और ऐतिहासिक धरोहरों की चित्रकारी की जा रही है।

 

राज्यमंत्री श्री गौतम ने कहा कि शहर में 'हमारा पलवल' नाम से आकर्षक सैल्फी प्वाइंट बनाए गए हैं। सेक्टर-2 स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक पर बनाया गया क्लॉक टॉवर बेहद खूबसूरत नज़र आता है।

 

उन्होंने कहा कि शहर में आधुनिक सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने देश को साफ - सफाई और स्वच्छता के मामले में आगे ले जाने के उद्देश्य से सफाई अभियान की शुरुआत की थी, जो देशभर में चलाया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश में भी साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

 

इस अवसर पर उनके साथ पलवल के उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ व अतिरिक्त उपायुक्त अखिल पिलानी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
ऊर्जा मंत्री अनिल विज की कार्यशैली से प्रभावित होकर वार्ड छह के पार्षद संदीप शर्मा व आशुतोष सहित सैकड़ों लोगों ने भाजपा का दामन थामा
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे शुभारंभ
संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
भाजपा लोकतंत्र को कमजोर करना चाहती है या जनता की आवाज दबाना चाहती है?बैलेट पेपर से चुनाव कराने की हिम्मत दिखाए सरकार, जनता के फैसले का कांग्रेस करेगी स्वागत : संजय दत्त
22-23 अक्टूबर को पंचकमल में प्रवास करेंगी प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी, विभिन्न संगठनात्मक बैठकों में होंगी शामिल:डॉ.अर्चना गुप्ता
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सरकार के तीसरे कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रेस वार्ता करते हुए
धान-बाजरे की खरीद में देरी से किसानों की मेहनत पर फिरा पानी, लाखों टन फसल भीगी- हुड्डा
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन
सूत्रों से हवाले बड़ी खबर,अम्बाला छावनी में ‘‘आजादी की पहली लड़ाई का शहीद’’ स्मारक बनकर तैयार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 नवंबर को हरियाणा दिवस पर उद्घाटन कर सकते हैं
हरियाणा की मंडियों में फसल खरीद की स्थिति पर सरकार की पैनी नजर, किसानों को परेशानी न होने के सख्त निर्देश: खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री राजेश नागर