Friday, November 06, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
• आजादी की पहली लड़ाई का शहीद स्मारक में लाइट एंड साउंड शो के दौरान सूचना जनंसंपर्क विभाग के आयुक्त के मकरंद पांडुरंग ऊर्जा मंत्री अनिल विज को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित करते हुए • कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने शहीदी स्मारक-1857 के ऐतिहासिक लोकार्पण समारोह में शहीदों को नमन करते हुए अंबाला छावनी जहां से क्रांति की शुरुआत हुई उस माटी को माथे पर लगाकर नमन किया। इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह व हरियाणा प्रदेश के अन्य मंत्रीगण मौजूद रहें। • अंबाला की धरती पर इतिहास, शौर्य और राष्ट्रीय गौरव का एक नया अध्याय लिखा गया-नायब सैनी, हरियाणा के मुख्यमंत्री • हरियाणा के अंबाला में बने 1857 की क्रांति के सबसे बड़े स्मारक का गुरुवार को गृहमंत्री अमित शाह ने लोकार्पण किया। • आज नारनौंद विधायक भाई जस्सी पेटवाड़ ने सोनीपत स्थित कांग्रेस भवन में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ चौपाल अभियान के सोनीपत जिला प्रभारी के रूप में प्रेस कॉन्फ्रेंस की • सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर , केंद्र सरकार में प्रतिनियुक्ति पर गए IAS राकेश गुप्ता केंद्र से जल्दी होंगें रिलीव, राकेश गुप्ता की केंद्र से रिलीविंग की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंची , जल्दी ही हरियाणा में राकेश गुप्ता की होगी वापिसी हरियाणा सरकार में राकेश गुप्ता को मिलेगी अहम जिम्मेदारी • एसवीएसयू के कुलगुरु और कुलसचिव ने की राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट • दिवाली पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हरियाणा पुलिस अलर्ट, पटाखों के अवैध भंडारण और बिक्री पर होगी सख्त कार्रवाई
Haryana

एमडीयू रोहतक में 12 को आयोजित होगा गौरवशाली युवा समारोह, तैयारियां जोरों पर

January 09, 2025 06:05 PM
स्वामी विवेकानंद जयंती पर हरियाणा में संविधान सम्मान का नया अध्याय लिखा जाएगा। संविधान के नाम पर जनादेश जुटाने का ढकोसला करने वाले विपक्ष को भी करारा जवाब दिया जाएगा। संविधान गौरव उत्सव समिति के तत्वाधान में 12 जनवरी को रोहतक स्थित एमडीयू में गौरवशाली युवा समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसकी तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। स्वामी विवेकानंद जयंती पर युवा शक्ति केंद्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी विकास मंत्री के समक्ष संविधान रक्षा का संकल्प लेगी।
महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक में संविधान गौरव उत्सव समिति के तत्वाधान में आयोजित होने वाले गौरवशाली युवा समारोह में प्रदेश भर के युवाओं से पूर्व मुख्यमंत्री तथा केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल सीधा संवाद करेंगे। समारोह में मनोहर लाल न केवल युवाओं को संविधान सम्मान का संकल्प दिलाएंगे, बल्कि उन्हें कौशल और आत्मनिर्भरता का मंत्र देंगे। यही नहीं, समारोह में युवा संविधान की प्रति हाथ में लेकर उसे आत्मसात करने का संकल्प भी लेंगे। 
युवाओं में गौरवशाली युवा समारोह को लेकर उत्साह है। खास बात यह है कि जिला स्तर पर संविधान गौरव उत्सव समिति की टीमें प्रचार की कमान संभाले हुए हैं। युवा, खिलाड़ी, युवा सरपंच, युवा उद्यमियों सहित युथ क्लब भी समारोह की तैयारियों में जुटे हुए हैं और शहर व गांवों में समारोह का न्यौता दिया जा रहा है। सम्मेलन का उद्देश्य युवाओं को संविधान के प्रति जागरूक करना और समाज निर्माण में उनकी भूमिका को सशक्त बनाना है। 
 
मिशन मेरिट के जनक मनोहर लाल के स्वागत के लिए तैयार युवा शक्ति 
गौरवशाली युवा समारोह के संयोजक और केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल के मुख्य मीडिया सलाहकार सुदेश कटारिया का कहना है कि गौरवशाली युवा समारोह उद्देश्य युवा शक्ति को एकजुट करने के साथ उनके विचारों को मंच प्रदान करना है।
एमडीयू के टैगोर सभागार में 12 जनवरी को सुबह 10 बजे गौरवशाली युवा समारोह में युवाओं के प्रेरणास्त्रोत केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। यह आयोजन युवाओं के व्यक्तित्व विकास और समाज निर्माण में उनकी भूमिका को सशक्त करेगा। समारोह में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल युवाओं को कौशल और आत्मनिर्भरता का मंत्र देंगे। क्योंकि बतौर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अंत्योदय उत्थान के तहत समाज के अंतिम पायदान पर खड़े युवाओं को मेरिट के आधार पर नौकरी देकर उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का काम किया था। मिशन मेरिट के जनक मनोहर लाल के स्वागत को लेकर हर युवा उत्साहित है।



Have something to say? Post your comment
More Haryana News
आजादी की पहली लड़ाई का शहीद स्मारक में लाइट एंड साउंड शो के दौरान सूचना जनंसंपर्क विभाग के आयुक्त के मकरंद पांडुरंग ऊर्जा मंत्री अनिल विज को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित करते हुए
कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने शहीदी स्मारक-1857 के ऐतिहासिक लोकार्पण समारोह में शहीदों को नमन करते हुए अंबाला छावनी जहां से क्रांति की शुरुआत हुई उस माटी को माथे पर लगाकर नमन किया। इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह व हरियाणा प्रदेश के अन्य मंत्रीगण मौजूद रहें।
अंबाला की धरती पर इतिहास, शौर्य और राष्ट्रीय गौरव का एक नया अध्याय लिखा गया-नायब सैनी, हरियाणा के मुख्यमंत्री हरियाणा के अंबाला में बने 1857 की क्रांति के सबसे बड़े स्मारक का गुरुवार को गृहमंत्री अमित शाह ने लोकार्पण किया।
आज नारनौंद विधायक भाई जस्सी पेटवाड़ ने सोनीपत स्थित कांग्रेस भवन में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ चौपाल अभियान के सोनीपत जिला प्रभारी के रूप में प्रेस कॉन्फ्रेंस की
सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर , केंद्र सरकार में प्रतिनियुक्ति पर गए IAS राकेश गुप्ता केंद्र से जल्दी होंगें रिलीव, राकेश गुप्ता की केंद्र से रिलीविंग की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंची , जल्दी ही हरियाणा में राकेश गुप्ता की होगी वापिसी हरियाणा सरकार में राकेश गुप्ता को मिलेगी अहम जिम्मेदारी
एसवीएसयू के कुलगुरु और कुलसचिव ने की राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट
दिवाली पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हरियाणा पुलिस अलर्ट, पटाखों के अवैध भंडारण और बिक्री पर होगी सख्त कार्रवाई
फ्रीस्टाइल कुश्ती की भारत की पहली महिला विश्व चैंपियन मनीषा भनवाला ने की मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात
अमित शाह के अंबाला आगमन की तैयारियों को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने ली महत्वपूर्ण बैठक, गांधी ग्राउंड का किया निरीक्षण