Thursday, November 05, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
• कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने शहीदी स्मारक-1857 के ऐतिहासिक लोकार्पण समारोह में शहीदों को नमन करते हुए अंबाला छावनी जहां से क्रांति की शुरुआत हुई उस माटी को माथे पर लगाकर नमन किया। इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह व हरियाणा प्रदेश के अन्य मंत्रीगण मौजूद रहें। • अंबाला की धरती पर इतिहास, शौर्य और राष्ट्रीय गौरव का एक नया अध्याय लिखा गया-नायब सैनी, हरियाणा के मुख्यमंत्री • हरियाणा के अंबाला में बने 1857 की क्रांति के सबसे बड़े स्मारक का गुरुवार को गृहमंत्री अमित शाह ने लोकार्पण किया। • आज नारनौंद विधायक भाई जस्सी पेटवाड़ ने सोनीपत स्थित कांग्रेस भवन में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ चौपाल अभियान के सोनीपत जिला प्रभारी के रूप में प्रेस कॉन्फ्रेंस की • सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर , केंद्र सरकार में प्रतिनियुक्ति पर गए IAS राकेश गुप्ता केंद्र से जल्दी होंगें रिलीव, राकेश गुप्ता की केंद्र से रिलीविंग की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंची , जल्दी ही हरियाणा में राकेश गुप्ता की होगी वापिसी हरियाणा सरकार में राकेश गुप्ता को मिलेगी अहम जिम्मेदारी • एसवीएसयू के कुलगुरु और कुलसचिव ने की राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट • दिवाली पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हरियाणा पुलिस अलर्ट, पटाखों के अवैध भंडारण और बिक्री पर होगी सख्त कार्रवाई • फ्रीस्टाइल कुश्ती की भारत की पहली महिला विश्व चैंपियन मनीषा भनवाला ने की मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात
Haryana

80 फीसदी सड़क दुर्घटनाओं का मुख्य कारण मानव त्रुटियां – अनिल विज

January 09, 2025 06:00 PM

परिवहन व्यवस्था को सुधारना हमारी प्राथमिकता है और इसके लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं,  हरियाणा के परिवहन,ऊर्जा एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने यह बात दिल्ली दौरे के बाद चंडीगढ़ स्थित अपने कार्यालय में मीडिया से बातचीत के दौरान कही। उन्होंने परिवहन सुधार और सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार साझा किए।

श्री अनिल विज ने बताया कि दिल्ली में आयोजित बैठक में केंद्रीय सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी की अध्यक्षता मे विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस बैठक में सड़क दुर्घटनाओं और परिवहन सुधार के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि 80 प्रतिशत सड़क दुर्घटनाओं का मुख्य कारण मानव त्रुटियां हैं, जिनमें ड्राइवरों की अत्यधिक थकान एक बड़ी समस्या है। उन्होंने सुझाव दिया कि सड़कों के किनारे आरामगृह बनाए जाएं, जहां ड्राइवर आराम कर सकें और खाने-पीने की बेहतर सुविधाएं मिलें। हरियाणा टूरिज्म के साथ मिलकर सार्वजनिक परिवहन में गुणवत्तापूर्ण भोजन व्यवस्था उपलब्ध कराने पर भी काम किया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि रेलवे की तर्ज पर खानपान सेवाओं को सुधारने के लिए अध्ययन किया जा रहा है।

आल इंडिया रोड ट्रांसपोर्टर्स के साथ  हुई बैठक के बारे में उन्होंने कहा कि उनको निर्देश दिए गए हैं कि गाड़ियों की ओवरलोडिंग रोकें।

नई सड़कों और राजमार्गों के निर्माण पर श्री अनिल विज ने कहा कि वर्तमान  सरकार के कार्यकाल में हरियाणा में सड़कों का व्यापक नेटवर्क तैयार किया गया है। नई सड़कों ने राज्य की कनेक्टिविटी को और बेहतर बनाया है, जिससे आर्थिक विकास को गति मिली है।

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में भारत तेजी से प्रगति कर रहा है। श्री नरेंद्र मोदी ने राजनीति की दिशा बदलते हुए काम करने की राजनीति शुरू की है । वर्ष 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के उनके संकल्प को जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है।

दिल्ली में आगामी चुनावों पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि हरियाणा में हमने भारतीय जनता पार्टी की विजय पताका फहराकर शंखनाद कर दिया है और हमने अश्वमेध यज्ञ का घोड़ा सारे देश के लिए छोड़ दिया है तथा यह जहां-जहां जाएगा सभी जगह भारतीय जनता पार्टी की विजय होगी। उन्होंने कहा कि यहां के बाद महाराष्ट्र का चुनाव हुआ, वहां पर भारतीय जनता पार्टी की विजय हुई और अब दिल्ली के चुनाव होने जा रहे हैं दिल्ली में भी भारतीय जनता पार्टी की विजय होगी।

उन्होंने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि यह एक झूठी और धोखेबाज पार्टी है। इस पार्टी के सभी नेता अन्ना हजारे के आंदोलन से निकले है जो भ्रष्टाचार में लिप्त है। उस आंदोलन मे राजनीति पार्टी बनाने का कोई एजेंडा नहीं था। जनता सब कुछ जानती है और इस पार्टी का दिल्ली चुनाव में कोई भविष्य नहीं है।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने शहीदी स्मारक-1857 के ऐतिहासिक लोकार्पण समारोह में शहीदों को नमन करते हुए अंबाला छावनी जहां से क्रांति की शुरुआत हुई उस माटी को माथे पर लगाकर नमन किया। इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह व हरियाणा प्रदेश के अन्य मंत्रीगण मौजूद रहें।
अंबाला की धरती पर इतिहास, शौर्य और राष्ट्रीय गौरव का एक नया अध्याय लिखा गया-नायब सैनी, हरियाणा के मुख्यमंत्री हरियाणा के अंबाला में बने 1857 की क्रांति के सबसे बड़े स्मारक का गुरुवार को गृहमंत्री अमित शाह ने लोकार्पण किया।
आज नारनौंद विधायक भाई जस्सी पेटवाड़ ने सोनीपत स्थित कांग्रेस भवन में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ चौपाल अभियान के सोनीपत जिला प्रभारी के रूप में प्रेस कॉन्फ्रेंस की
सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर , केंद्र सरकार में प्रतिनियुक्ति पर गए IAS राकेश गुप्ता केंद्र से जल्दी होंगें रिलीव, राकेश गुप्ता की केंद्र से रिलीविंग की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंची , जल्दी ही हरियाणा में राकेश गुप्ता की होगी वापिसी हरियाणा सरकार में राकेश गुप्ता को मिलेगी अहम जिम्मेदारी
एसवीएसयू के कुलगुरु और कुलसचिव ने की राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट
दिवाली पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हरियाणा पुलिस अलर्ट, पटाखों के अवैध भंडारण और बिक्री पर होगी सख्त कार्रवाई
फ्रीस्टाइल कुश्ती की भारत की पहली महिला विश्व चैंपियन मनीषा भनवाला ने की मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात
अमित शाह के अंबाला आगमन की तैयारियों को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने ली महत्वपूर्ण बैठक, गांधी ग्राउंड का किया निरीक्षण
विश्व चैंपियन मनीषा भानवाला से मिले खेल मंत्री गौरव गौतम, ऐतिहासिक स्वर्णिम उपलब्धि पर दी बधाई