Friday, September 25, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
• चंडीगढ़: एक बार फिर भेजा गया धमकी भरा ईमेल , ईमेल में भाजपा के कई दफ्तरों को उड़ाने की दी गई धमकी, पंजाब में भाजपा का समर्थन न करने की बात कही गई ई मेल में बब्बर खालसा का जिक्र किया गया, पंचकूला में स्कूलों को उड़ाने की धमकी • महिला क्रिकेट टीम ने एशिया कप में स्वर्ण पदक जीत भारत के ताज में और सितारे लगा दिए हैं - ऊर्जा मंत्री अनिल विज • हरियाणा में सरपट दौड़ी सुधारों की ट्रेन , 8 प्राथमिक क्षेत्रों में सुधार लागू, 14 अन्य सुधार अगले माह तक होंगे लागू • हरियाणा वीर एवं शहीदी दिवस पर मुख्यमंत्री ने शहीद राव तुलाराम को किए श्रद्धा सुमन अर्पित • पानीपत के डाडोला में 53 लाख रुपए से बनेगा भव्य अंबेडकर भवन, गांव के विकास को मिलेगी नई रफ्तार • एनएचएम के अनुबंध कर्मचारियों को बड़ी राहत अंतर-जिला पुनर्नियोजन के संबंध में नई दिशा-निर्देश जारी • केएमपी एक्सप्रेसवे व 152 डी विकसित भारत-2047 की बनेंगे शान: राव नरबीर सिंह • किसान की लागत घटे और आय बढ़े, वही तकनीक असली इनोवेशन : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
Haryana

दिल्ली के चुनाव होने जा रहे हैं और दिल्ली में भी भारतीय जनता पार्टी की विजय होगी" - ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज

January 08, 2025 12:36 PM
हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन और श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि "अब दिल्ली के चुनाव होने जा रहे हैं और दिल्ली में भी भारतीय जनता पार्टी की विजय होगी, क्योंकि हरियाणा में हमने भारतीय जनता पार्टी की विजय पताका फहराकर शंखनाद कर दिया है तथा सभी जगह भारतीय जनता पार्टी की विजय होगी"।
 
श्री विज आज दिल्ली में पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे।
 
उन्होंने कहा कि हरियाणा में हमने भारतीय जनता पार्टी की विजय पताका फहराकर शंखनाद कर दिया है और हमने अश्वेत का घोड़ा सारे देश के लिए छोड़ दिया है तथा यह जहां-जहां जाएगा सभी जगह भारतीय जनता पार्टी की विजय होगी। उन्होंने कहा कि यहां के बाद महाराष्ट्र का चुनाव हुआ, वहां पर भारतीय जनता पार्टी की विजय हुई और अब दिल्ली के चुनाव होने जा रहे हैं दिल्ली में भी भारतीय जनता पार्टी की विजय होगी, क्योंकि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने राजनीति की दिशा बदल दी है। 
 
*प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने काम करने की राजनीति शुरू की है - विज*
 
उन्होंने कहा कि "आज तक लोगों की भावनाओं से खिलवाड़ करके और झूठे- सच्चे वायदे करके तथा गरीबी हटाओ के नाम पर तीन-तीन चुनाव पार्टियां जीतती रही हैं लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने काम करने की राजनीति शुरू की है और उसे जनता पसंद कर रही है। इसलिए दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी विधानसभा चुनाव जीतेगी"।
 
 
*दिल्ली में शीश महल आम आदमी पार्टी की कब्रगाह बनेगा - विज*
 
 
दिल्ली में शीश महल को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि "यह जो शीश महल है जो एक आम आदमी पार्टी ने अपने रहन-सहन के तरीके को बताने के लिए बनाया है, वही दिल्ली में आम आदमी पार्टी की कब्रगाह बनेगा"।
उन्होंने कहा कि "प्रधानमंत्री जी ने कोई नया निवास नहीं बनाया है सभी प्रधानमंत्री इस निवास में रहे हैं नया तो इन्होंने (दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार) बनाया है और दिखाई नई चीज ही जाती है"।
 
*"आप पार्टी के किसी भी नेता और उनके मुख्यमंत्री ने आज तक किसानों के पास जाकर उनका हाल नहीं पूछा है" - विज*
 
किसानों को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने सवाल खड़ा करते हुए कहा कि "किसान जो बैठे हैं वह आम आदमी पार्टी की सरकार, जो पंजाब में है, की धरती पर बैठे हुए हैं। उन्होंने कहा कि उनके (किसान) क्या मुद्दे हैं क्या मामले हैं, को लेकर दिल्ली में चीख चीख कर बात करने वाली आम आदमी पार्टी के किसी भी नेता और उनके मुख्यमंत्री ने आज तक उनके (किसानों) पास जाकर उनका हाल नहीं पूछा है"। 
 
*"मुझको लगता है कि आप पार्टी किसी अनहोनी का इंतजार कर रही है ताकि उसे सारे देश में भुनाया जा सके" - विज*
 
उन्होंने पंजाब में आप पार्टी की सरकार को घेरते हुए कहा कि "हालात तो यहां तक है कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने किसानों से बातचीत करने के लिए एक समिति बनाई हुई है और माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने कुछ आदेश दिए हुए हैं। उन पर भी यह अमल करने को तैयार नहीं है"। उन्होंने कहा कि "मुझको लगता है कि जो किसान नेता डल्लेवाल जी आमरण अनशन पर हैं, आम आदमी पार्टी किसी अनहोनी का इंतजार कर रही है ताकि उसे सारे देश में भुनाया जा सके"।
 
*विज ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से की मुलाकात*
 
इसके पश्चात श्री विज ने नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी से उनके निवास पर मुलाकात की और परिवहन क्षेत्र के विभिन्न मुद्दों पर आपसी जानकारी सांझा की तथा विचार विमर्श किया।
Have something to say? Post your comment
More Haryana News
चंडीगढ़: एक बार फिर भेजा गया धमकी भरा ईमेल , ईमेल में भाजपा के कई दफ्तरों को उड़ाने की दी गई धमकी, पंजाब में भाजपा का समर्थन न करने की बात कही गई ई मेल में बब्बर खालसा का जिक्र किया गया, पंचकूला में स्कूलों को उड़ाने की धमकी
महिला क्रिकेट टीम ने एशिया कप में स्वर्ण पदक जीत भारत के ताज में और सितारे लगा दिए हैं - ऊर्जा मंत्री अनिल विज
हरियाणा में सरपट दौड़ी सुधारों की ट्रेन , 8 प्राथमिक क्षेत्रों में सुधार लागू, 14 अन्य सुधार अगले माह तक होंगे लागू हरियाणा वीर एवं शहीदी दिवस पर मुख्यमंत्री ने शहीद राव तुलाराम को किए श्रद्धा सुमन अर्पित पानीपत के डाडोला में 53 लाख रुपए से बनेगा भव्य अंबेडकर भवन, गांव के विकास को मिलेगी नई रफ्तार एनएचएम के अनुबंध कर्मचारियों को बड़ी राहत अंतर-जिला पुनर्नियोजन के संबंध में नई दिशा-निर्देश जारी केएमपी एक्सप्रेसवे व 152 डी विकसित भारत-2047 की बनेंगे शान: राव नरबीर सिंह
किसान की लागत घटे और आय बढ़े, वही तकनीक असली इनोवेशन : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
अमर शहीद राव तुलाराम के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता : केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह धान खरीद को लेकर तैयारियां पूरी, किसानों से संयम बरतने की अपील: श्याम सिंह राणा