Sunday, July 05, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
चंडीगढ़ में बड़ा हादसा, इंडस्ट्रियल एरिया में भरभराकर गिरी बिल्डिंग, मलबे में 2 लोग फंसेUS की आजादी के 250 साल पूरे, PM मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप और अमेरिकी नागरिकों को दी बधाईश्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर कल कोलकाता में अमित शाह, 125 फीट ऊंची मूर्ति का करेंगे शिलान्यासअमरनाथ यात्रियों की बसों पर हमले का दावा फर्जी, श्रीनगर पुलिस ने अफवाहों का किया खंडनहरियाणा सरकार ने 12 आईएएस और 3 HCS अधिकारियों का किया तबादलापलवल पत्रकार प्रकरण: प्रवीण अत्रेय बोले— मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मीडिया की स्वतंत्रता के पक्षधर, उचित कार्रवाई होगीएमडब्ल्यूबी ने की पलवल के पत्रकारों से कथित दुर्व्यवहार की निंदाहरियाणा को 'समग्र शिक्षा' कार्यक्रम के तहत मिलेंगे 1,639.02 करोड़
Haryana

पिहोवा से यमुनानगर तक फोरलेन के साथ-साथ कुरुक्षेत्र और लाडवा में बनेगा बाईपास: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

October 28, 2024 03:14 PM

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पिहोवा, कुरुक्षेत्र, लाड़वा के साथ-साथ हरिद्वार जाने वाले लाखों लोगों की पुरानी मांग को पूरा करते हुए पिहोवा से यमुनानगर तक सड़क को फोरलेन बनाया जाएगा। इसके साथ ही कुरुक्षेत्र और लाडवा में भी बाईपास बनाकर लोगों को ट्रैफिक जाम जैसी समस्या से निजात दिलाई जाएगी। प्रदेश में तेज गति के साथ कई हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं को अमलीजामा पहनाया जाएगा।

 

मुख्यमंत्री आज जिला कुरुक्षेत्र में कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित स्वागत व धन्यवाद समारोह में बोल रहे थे। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों व क्षेत्र की सम्मानित जनता को हाथ जोड़कर शीश नवाते हुए कमल का फूल खिलाने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने दीपावली पर्व, भैया दूज, छठ पूजा व विश्वकर्मा जयंती की भी सभी को बधाई दी।

 

श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत का ही परिणाम है कि भाजपा की प्रदेश में तीसरी बार सरकार बनी है। उन्होंने कहा कि हमें मिलकर लाडवा को विकास की दृष्टि से बेहतर बनाना है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में मेट्रो व लोकल ट्रेनों का विस्तार किया जाएगा ताकि लोगों को अपने आवागमन में आसानी हो। प्रदेश में जल्द ही ऐसे बहुत सी सड़क परियोजनाओं व अन्य परियोजनाओं को गति देने का काम किया जाएगा जिससे इंफ्रास्ट्रक्चर बेहतर हो और लोगों को इन सुविधाओं का लाभ मिले। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि नागरिकों की जो भी समस्याएं एवं कार्य हैं उन्हें प्राथमिकता के आधार पर करवाना सुनिश्चित किया जाए।

 

श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि लाडवा  विधानसभा क्षेत्र के तहत जहां पर भी सड़कों से संबंधित पैच वर्क या सड़कों को दुरुस्त किया जाना है, उस कार्य को जल्द से जल्द करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि हर नागरिक की समस्या का समाधान करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और जनता के लिए 24 घंटे  हमारे दरवाजे खुले रहेंगे।

 

उन्होंने कहा कि जैसे ही समय मिलेगा वह लाडवा के हर वार्ड, गांव, मोहल्ले में जाकर जनता का यहां से कमल का फूल खिलाने के लिए धन्यवाद भी करेंगे। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, मंडल प्रमुख को कहा कि भाजपा द्वारा ऑनलाइन भाजपा की प्राथमिक सदस्य बनाने की मुहिम चलाई गई है। हर बूथ पर समाज के हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए कम से कम 300 लोगों को इस मुहिम से जोड़ना है।

 

इस मौके पर पूर्व मंत्री श्री सुभाष सुधा, उपायुक्त श्री राजेश जोगपाल, पुलिस अधीक्षक श्री वरूण सिंगला सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
हरियाणा सरकार ने 12 आईएएस और 3 HCS अधिकारियों का किया तबादला
पलवल पत्रकार प्रकरण: प्रवीण अत्रेय बोले— मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मीडिया की स्वतंत्रता के पक्षधर, उचित कार्रवाई होगी
एमडब्ल्यूबी ने की पलवल के पत्रकारों से कथित दुर्व्यवहार की निंदा
हरियाणा को 'समग्र शिक्षा' कार्यक्रम के तहत मिलेंगे 1,639.02 करोड़ जमीन से जुड़े सभी काम हों आसान, पारदर्शी और समय पर, यही सरकार का उद्देश्य : मुख्यमंत्री
प्रदर्शनकारी बिजली कर्मचारियों के बीच खुद ज्ञापन लेने पहुंचे ऊर्जा मंत्री अनिल विज
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा सुपर-100 अभिनंदन कार्यक्रम में की दो बड़ी घोषणाएं बुनियाद योजना के तहत संचालित 103 केंद्रों में 25 नए केंद्र जुड़ेंगे, कुरुक्षेत्र सुपर-100 सेंटर को मिलेंगे 100 नए कंप्यूटर
अग्निपथ योजना’ के तहत हरियाणा में होंगी सेना भर्ती रैलियां ,20 जुलाई से चार चरणों में होगी भर्ती निक्षय मित्र बनकर हरियाणा को टीबी मुक्त बनाने में सहयोग करें : स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव
प्रदेश को ड्रग फ्री बनाने के लिए चलाई जाएगी विशेष मुहिम : प्रधान सचिव अरूण गुप्ता