Sunday, October 18, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
• 22-23 अक्टूबर को पंचकमल में प्रवास करेंगी प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी, विभिन्न संगठनात्मक बैठकों में होंगी शामिल:डॉ.अर्चना गुप्ता • हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सरकार के तीसरे कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रेस वार्ता करते हुए • धान-बाजरे की खरीद में देरी से किसानों की मेहनत पर फिरा पानी, लाखों टन फसल भीगी- हुड्डा • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन • सूत्रों से हवाले बड़ी खबर,अम्बाला छावनी में ‘‘आजादी की पहली लड़ाई का शहीद’’ स्मारक बनकर तैयार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 नवंबर को हरियाणा दिवस पर उद्घाटन कर सकते हैं • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वीडन दौरे के दूसरे दिन कई निवेशकों से की सीधी मुलाकात • पंजाब: सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर को भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी ने सभी जिम्मेदारियों से मुक्त किया • दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी, कल CJP ने किया है तिरंगा मार्च का ऐलान
Haryana

विधानसभा आम चुनावों के लिए बनाये गए हैं 20,632 मतदान केंद्र, 144 आदर्श मतदान केंद्र स्थापित

September 29, 2024 07:08 PM

हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री पंकज अग्रवाल ने कहा कि विधानसभा आम चुनावों के लिए 5 अक्तूबर, 2024 को होने वाले मतदान के मद्देनजर 85 वर्ष से अधिक और दिव्यांग मतदाताओं की होम वोटिंग की प्रक्रिया आज 30 सितंबर को पूरी होगी। 85 वर्ष आयु से अधिक तथा दिव्यांगजन मतदाताओं द्वारा संबंधित रिटर्निंग अधिकारी के पास आवेदन दिए गए थे। तदोपरांत रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा अनुमोदन करने पर 85 वर्ष से अधिक आयु के 9596 मतदाओं तथा 2600  दिव्यांगजन मतदाताओं को होम वोटिंग की सुविधा दी जा रही है।

उन्होंने कहा कि प्रदेशभर में कुल 20,632 मतदान केंद्र बनाये गए हैं। इनमें से 144 आदर्श मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। 115 मतदान केंद्र ऐसे हैं जो पूरी तरह से महिला कर्मचारियों द्वारा संचालित किए जाएंगे। इसके अलावा, 114 मतदान केंद्र यूथ कर्मचारियों तथा 87 मतदान केंद्र दिव्यांग कर्मचारियों द्वारा संचालित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि मतदान के दिन सभी केंद्रों की वेबकास्टिंग की जाएगी।

चुनावों में 27,866 ईवीएम का होगा उपयोग

श्री पंकज अग्रवाल ने कहा कि इन चुनावों के लिए रिजवर्ड ईवीएम सहित कुल 27,866 ईवीएम (बैलेट यूनिट) का उपयोग होगा। इसके साथ ही, 24,719 कंट्रोल यूनिट तथा 26,774 वीवीपैट मशीनों का उपयोग किया जाएगा। वीवीपैट में मतदाता अपने द्वारा दिए गए वोट को देख सकता है। उन्होंने कहा कि चुनावों में सुरक्षा की दृष्टि से केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की 225 कंपनियों की तैनाती की जा चुकी है। इसके अलावा, फ्लाइंग स्कवॉड की 500 टीमें तथा 461 स्टेट सरविलेंस टीमें भी तैनात हैं।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
22-23 अक्टूबर को पंचकमल में प्रवास करेंगी प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी, विभिन्न संगठनात्मक बैठकों में होंगी शामिल:डॉ.अर्चना गुप्ता
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सरकार के तीसरे कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रेस वार्ता करते हुए
धान-बाजरे की खरीद में देरी से किसानों की मेहनत पर फिरा पानी, लाखों टन फसल भीगी- हुड्डा
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन
सूत्रों से हवाले बड़ी खबर,अम्बाला छावनी में ‘‘आजादी की पहली लड़ाई का शहीद’’ स्मारक बनकर तैयार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 नवंबर को हरियाणा दिवस पर उद्घाटन कर सकते हैं
हरियाणा की मंडियों में फसल खरीद की स्थिति पर सरकार की पैनी नजर, किसानों को परेशानी न होने के सख्त निर्देश: खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री राजेश नागर
हरियाणा में निवेश और औद्योगिक सहयोग बढ़ाने के लिए स्वीडन जाएंगे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, स्टॉकहोम में भारत-स्वीडन नवाचार दिवस पर हरियाणा की औद्योगिक क्षमता और निवेश संभावनाओं को रखेंगे सामने, आईकेईए, साब, एरिक्सन और ट्रूकॉलर सहित प्रमुख कंपनियों के साथ होंगी बैठकें
अम्बाला छावनी में ‘‘आजादी की पहली लड़ाई का शहीद’’ स्मारक बनकर तैयार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द करेंगे उद्घाटन- ऊर्जा मंत्री अनिल विज
अजय खुंडिया के नेतृत्व में बूथ स्तर तक मजबूत होगा भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा: नायब सैनी
फिल्म “हनुमान अंश” के अभिनेता मनीष चौधरी ने मंत्री अनिल विज से मुलाकात कर आर्शीवाद लिया