Saturday, October 10, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
• पत्रकारों को बीमारी में ₹5 लाख की आर्थिक मदद और कैशलेस इलाज की सुविधा जल्द लागू करे सरकार : चंद्रशेखर धरणी • नाना पाटेकर के निधन पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने जताया गहरा दुख, कहा- उनकी दमदार अदायगी हमेशा याद रहेगी • चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा • धर्म और पूजा पद्धतियां अलग हो सकती हैं, लेकिन मानवता और राष्ट्रभावना एक : डॉ. अर्चना गुप्ता • जनसमस्याओं के समाधान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, शिकायतों की समयबद्ध हो जांच - ऊर्जा मंत्री अनिल विज • हरियाणा छोटा प्रदेश, बड़ा योगदान: जीएसटी संग्रह में सभी राज्यों में पांचवां स्थानः मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी • नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुग्राम में किया ‘विकसित भारत संकल्प ज्योति यात्रा’ का शुभारंभ
Haryana

लूट की राजनीति करने में माहिर है कांग्रेस और आम आदमी पार्टी : पंडित मोहन लाल बड़ौली

September 04, 2024 06:47 PM

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि कांग्रेस ने हरियाणा को लूट का अड्डा बनाया है और हमेशा लोकतंत्र को कमजोर किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने देश और प्रर्देश में भय, भूख और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का काम किया है। प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली बुधवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। गठबंधन के सवाल पर प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को घेरा। उन्होंने कहा कि लूट की राजनीति करने में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी माहिर है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र की दुश्मन पार्टी रही है। कांग्रेस पार्टी ने ही देश में लोकतंत्र को खत्म करके एमरजेंसी तक लगाने का काम किया है, इसलिए कांग्रेस लोकतंत्र की विरोधी पार्टी है। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के गठबंधन के सवाल पर पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि पहले भी इनके समझौते हुए हैं। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की शासन प्रक्रिया एक जैसी रही है। लूट की राजनीति कांग्रेस ने भी की है और आम आदमी पार्टी ने भी की है। हालांकि लोकतंत्र की परम्परा में गठबंधन करना सभी पार्टियों का अपना अधिकार है।
उम्मीदवारों के नामों की लिस्ट के बारे में पूछे गए सवाल पर प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने कहा कि पांच सितंबर को नामांकन शुरू होने हैं, इसलिए राष्ट्रीय नेतृत्व सही समय पर सही फैसला लेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा का राष्ट्रीय नेतृत्व उम्मीदवारों की छवि, पार्टी को जीत दिलाने और सभी वर्गों का सम्मान देने वाले व्यक्ति को ध्यान में रखकर ही फैसला लेता है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के चुनाव लड़ने के सवाल पर पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के लिए सभी 90 की 90 विधानसभाएं सेफ हैं और जिताउ हैं और राष्ट्रीय नेतृत्व का जहां से भी चुनाव लड़ने का निर्देश होगा नायब सिंह सैनी वहीं से चुनाव लड़ेंगे। खिलाड़ियों के मामले में पूछे गए एक अन्य सवाल पर श्री बड़ौली ने कहा कि प्रत्येक खिलाड़ी का अपना अधिकार है, प्रत्येक वोटर का अपना अधिकार है, इसलिए कोई भी चुनाव लड़ सकता है। रही बात भारतीय जनता पार्टी की तो भाजपा ने खिलाड़ियों का सदा सम्मान किया है और आगे भी करेंगे।
क्षेत्रीय दलों के बारे में बोलते हुए पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि हरियाणा में क्षेत्रीय दलों की सरकारें भी रही हैं और सरकार में शामिल भी रहे हैं। क्षेत्रीय दलों का अपना एक वोट बैंक भी है। क्षेत्रीय दल कई राज्यों में मजबूत स्थिति में हैं।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने कहा कि हरियाणा में 10 वर्षों से भाजपा की सरकार है और हरियाणा की जनता ने भी मन बना लिया है, इसलिए 2047 तक भाजपा की सरकार हरियाणा में रहने वाली है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में भाजपा सरकार ने 10 वर्षों में गरीब को न्याय देने का काम किया, किसान और महिलाओं का सम्मान किया। युवाओं को रोजगार देने का काम किया है। भाजपा की बहुत सारी उपलब्धियां हैं, इसलिए हरियाणा प्रदेश में भाजपा के पक्ष में एकतरफा वातावरण बना हुआ है और तीसरी बार पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बन रही है।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
पत्रकारों को बीमारी में ₹5 लाख की आर्थिक मदद और कैशलेस इलाज की सुविधा जल्द लागू करे सरकार : चंद्रशेखर धरणी
नाना पाटेकर के निधन पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने जताया गहरा दुख, कहा- उनकी दमदार अदायगी हमेशा याद रहेगी
चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा
धर्म और पूजा पद्धतियां अलग हो सकती हैं, लेकिन मानवता और राष्ट्रभावना एक : डॉ. अर्चना गुप्ता
जनसमस्याओं के समाधान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, शिकायतों की समयबद्ध हो जांच - ऊर्जा मंत्री अनिल विज
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुग्राम में किया ‘विकसित भारत संकल्प ज्योति यात्रा’ का शुभारंभ
कोई भी योग्य मतदाता न छूटे” SIR नोटिस एवं सुनवाई मामलों के समयबद्ध निस्तारण पर विशेष फोकस फसल खरीद में किसानों को किसी स्तर पर परेशानी न हो, फसल का उठान हो सुनिश्चित— मुख्यमंत्री एशियन गेम्स-2026 में हरियाणा का शानदार प्रदर्शन: राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने 32 पदक जीतने वाले प्रदेश के खिलाड़ियों को दी बधाई
गुरुग्राम में होगी विकसित भारत संकल्प सभा, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आएंगे