Wednesday, October 14, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
• भूपेंद्र सिंह हुड्डा AIIMS में भर्ती,पूर्व CM को दिल्ली आवास पर चक्कर आया, टेस्ट हुए, MRI भी कराई • हरियाणा में निवेश और औद्योगिक सहयोग बढ़ाने के लिए स्वीडन जाएंगे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, स्टॉकहोम में भारत-स्वीडन नवाचार दिवस पर हरियाणा की औद्योगिक क्षमता और निवेश संभावनाओं को रखेंगे सामने, आईकेईए, साब, एरिक्सन और ट्रूकॉलर सहित प्रमुख कंपनियों के साथ होंगी बैठकें • अम्बाला छावनी में ‘‘आजादी की पहली लड़ाई का शहीद’’ स्मारक बनकर तैयार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द करेंगे उद्घाटन- ऊर्जा मंत्री अनिल विज • अजय खुंडिया के नेतृत्व में बूथ स्तर तक मजबूत होगा भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा: नायब सैनी • फिल्म “हनुमान अंश” के अभिनेता मनीष चौधरी ने मंत्री अनिल विज से मुलाकात कर आर्शीवाद लिया • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नशा मुक्त हरियाणा के लिए दिए मुख्य 7 संकल्प, जागरूकता से लेकर इलाज, पुनर्वास और युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने पर विशेष फोकस • स्वच्छ एवं सुंदर परिवेश से ही संवर रहा है नौनिहालों का भविष्य- शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा • किसानों की फसल रखने के लिए मंडियों के अलावा खुले स्थान भी किए जाएं चिन्हित : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
Haryana

मुख्यमंत्री नायब सिंह से मिले विश्व विजेता टीम के सदस्य युजवेंद्र चहल, मुख्यमंत्री ने क्रिकेटर युजवेंद्र को किया सम्मानित,वेदांता ग्रुप के साथ हरियाणा सरकार ने साइन किया MOU, हरियाणा में पशु कल्याण के लिए 100 करोड़ रूपये निवेश करेगा वेदांता ग्रुप

July 11, 2024 11:42 AM

हरियाणा में पशु कल्याण को बढ़ावा देने के लिए अनिल अग्रवाल फाउंडेशन के तहत द एनिमल केयर आर्गेनाइजेशन (टाको)  ने आज हरियाणा सरकार के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) के माध्यम से 100 करोड़ रुपये की राशि लगाने की पेशकश की है।

 

इस संबंध में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह की मौजूदगी में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। समझौता ज्ञापन के तहत, टाको गुरुग्राम में सरकारी पशु चिकित्सालय को 24X7  मल्टीस्पेशलिटी  पशु अस्पताल में अपग्रेड करेगा और हरियाणा में अत्यंत गंभीर बीमारियों से ग्रस्त पशुओं के लिए पशु जन्म नियंत्रण (एबीसी) इकाई, प्रयोगशाला, फार्मेसी, प्रशिक्षण केंद्र और आश्रय का निर्माण शुरू करेगा। यह सुविधा गुरुग्राम के कादीपुर में स्थित पशु चिकित्सालय की 2 एकड़ भूमि पर तैयार की जाएगी।

 

यह समझौता ज्ञापन हरियाणा में पशु कल्याण सेवाओं के सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिसमें राज्य सरकार अनिल अग्रवाल फाउंडेशन के साथ 10 साल का सहयोग कर रही है। इस सहयोग के तहत, टाको आपातकालीन देखभाल सेवाएं घर-घर पहुंचाने के लिए एक एम्बुलेंस और एक उन्नत मोबाइल स्वास्थ्य वैन भी तैनात करेगी।

 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह ने कहा कि द एनिमल केयर ऑर्गनाइजेशन और राज्य सरकार के बीच इस महत्वपूर्ण साझेदारी से पशुओं की उन्नत देखभाल सुनिश्चित होगी। हरियाणा में पशु कल्याण के परिदृश्य को बदलने के प्रयास के अंतर्गत इससे पहले फरीदाबाद में आश्रय और अब गुरुग्राम में पशु चिकित्सा देखभाल सेवाओं में व्यापक सुधार होगा जिसका लाभ गुरुग्राम के साथ-साथ आस-पास के शहरों के निवासी भी उठा सकेंगे। उन्होंने कहा कि ‘‘मैं इस पहल का पशुओं के कल्याण और हमारे समुदायों के समग्र स्वास्थ्य पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभाव को देखना चाहता हूं’’। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को गौशालाओं में पशुओं के लिए देखभाल सेवाओं को उन्नत करने के निर्देश भी दिए।

 

हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड की अध्यक्ष, वेदांता में गैर-कार्यकारी निदेशक और टाको की एंकर, प्रिया अग्रवाल हेब्बार ने कहा कि वे राज्य में पशु कल्याण के बुनियादी ढांचे को बढ़ाने के लिए हरियाणा के साथ एक बार फिर सहयोग करके प्रसन्नता महसूस कर रही हैं। गुरुग्राम में सरकारी पशु चिकित्सा अस्पताल के उन्नयन के लिए 100 करोड़ रुपये के निवेश के साथ, एक 24x7  मल्टीस्पेशलिटी   पशु अस्पताल का निर्माण और देखभाल केन्द्र स्थापित किया जाएगा।  प्रिया अग्रवाल ने कहा कि हम हरियाणा में अत्याधुनिक पशु चिकित्सा देखभाल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि मैं मुख्यमंत्री के निरंतर समर्थन के लिए उनकी आभारी हूं क्योंकि हम ‘वन हेल्थ’ के विज़न की दिशा में काम कर रहे हैं।

 

अनिल अग्रवाल फाउंडेशन की अध्यक्ष रितु झिंगोन ने मुख्यमंत्री को बताया कि गुरूग्राम में उनकी संस्था द्वारा ओपीडी, आधुनिक सर्जिकल सुविधाओं और सर्वोत्तम प्रथाओं के उपयोग सहित पशु देखभाल के लिए उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान की जाएंगी।

 

उल्लेखनीय है कि टाको की पहलों में ‘वन हेल्थ’ के लिए एक समग्र दृष्टिकोण शामिल है, जो लोगों, पशुओं, पौधों और उनके साझा पर्यावरण के बीच अंतर्संबंध को पहचानता है। हरियाणा के फरीदाबाद में आर्गेनाइजेशन का आश्रय स्थल, गायों, बैलों और कुत्तों सहित 160 से अधिक पशुओं का घर है, जो बचाव, पुनर्वास, उन्नत पशु चिकित्सा देखभाल और समग्र कल्याण पर ध्यान केंद्रित करता है। वर्ष 2022 में अपनी स्थापना के बाद से, इसने अपने स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से 60,000 से अधिक  पशुओं  का उपचार किया है, दिल्ली और हरियाणा में बाढ़ के दौरान लगभग 5,000  पशुओं को बचाया गया है और पशु ओपीडी सेवाओं के माध्यम से किसान समुदाय के 460 से अधिक सदस्यों का सहयोग भी किया है। इसके अलावा, टाको अकादमी के माध्यम से पशु चिकित्सकों और पैराप्रोफेशनल्स के लिए सत्र आयोजित भी किए जाते है तथा एम्बुलेंस सेवाओं के माध्यम से पशु चिकित्सा स्वास्थ्य सेवाओं का समर्थन और सुदृढ़ीकरण भी किया जाता है।

 

गौरतलब है कि द एनिमल केयर ऑर्गनाइजेशन (टाको) अनिल अग्रवाल फाउंडेशन के तत्वावधान में एक अनूठी पशु कल्याण परियोजना है। इसका उद्देश्य विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचा, पशु चिकित्सा सेवाएं, प्रशिक्षण सुविधा और पशुओं को ठीक करने और उनकी सुरक्षा के लिए पशु आश्रय प्रदान करना है। टाको के छह स्तंभ आश्रय, अस्पताल, अकादमी, वन्यजीव संरक्षण, आपदा राहत प्रयास और क्षेत्रीय विकास, पशु कल्याण के लिए अंतर्राष्ट्रीय मानक विकसित करने का लक्ष्य हैं। उन्नत पशु स्वास्थ्य सेवा, निवारक पशु चिकित्सा देखभाल, निदान और मोबाइल आपातकालीन देखभाल इकाइयाँ फरीदाबाद में निर्माणाधीन बहु-विशिष्ट पशु चिकित्सा अस्पताल और पशु जन्म नियंत्रण केंद्र की मुख्य प्राथमिकताएँ होंगी।

 

इस अवसर पर मंडल आयुक्त श्री आर.सी. बिधान, गुरुग्राम पुलिस आयुक्त श्री विकास कुमार अरोड़ा, गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण और फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री श्रीनिवास, गुरुग्राम के उपायुक्त श्री निशांत कुमार यादव, पशुपालन एवं डेयरी विभाग के महानिदेशक डॉ. एल.सी. रंगा, उपनिदेशक डॉ. वीरेंद्र सहरावत और डॉ. वीरेंद्र राठी, पशु चिकित्सक डॉ. मंजीत शर्मा, नंदघर के सीईओ श्री शशि अरोड़ा, टैको के आपरेशन हैड श्री प्रिंसी जोन सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

 

 

 

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
हरियाणा में निवेश और औद्योगिक सहयोग बढ़ाने के लिए स्वीडन जाएंगे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, स्टॉकहोम में भारत-स्वीडन नवाचार दिवस पर हरियाणा की औद्योगिक क्षमता और निवेश संभावनाओं को रखेंगे सामने, आईकेईए, साब, एरिक्सन और ट्रूकॉलर सहित प्रमुख कंपनियों के साथ होंगी बैठकें
अम्बाला छावनी में ‘‘आजादी की पहली लड़ाई का शहीद’’ स्मारक बनकर तैयार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द करेंगे उद्घाटन- ऊर्जा मंत्री अनिल विज
अजय खुंडिया के नेतृत्व में बूथ स्तर तक मजबूत होगा भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा: नायब सैनी
फिल्म “हनुमान अंश” के अभिनेता मनीष चौधरी ने मंत्री अनिल विज से मुलाकात कर आर्शीवाद लिया
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नशा मुक्त हरियाणा के लिए दिए मुख्य 7 संकल्प, जागरूकता से लेकर इलाज, पुनर्वास और युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने पर विशेष फोकस
स्वच्छ एवं सुंदर परिवेश से ही संवर रहा है नौनिहालों का भविष्य- शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा किसानों की फसल रखने के लिए मंडियों के अलावा खुले स्थान भी किए जाएं चिन्हित : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पंचकूला के पैट एनिमल मेडिकल सेंटर का होगा आधुनिकीकरण लंबित बिलिंग मामलों पर सख्ती, इस माह अधिकतम निपटारे के निर्देश: विक्रम सिंह पराली जलाने से रोकने के लिए ग्राम स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं : श्याम सिंह राणा