Thursday, November 12, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
• विष्णु दत्त का धनपत सिंह सांगी लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड-2026 के लिए चयन • हरियाणा के जे.सी. बोस विश्वविद्यालय और रोमानिया की टेक्निकल यूनिवर्सिटी ऑफ क्लुज-नापोका के बीच ड्यूल डिग्री और यूरोपियन मोबिलिटी पर सहमति • विकास कार्यों के टेंडर में तेजी के लिए अलग कॉरपोरेशन बनाया जाए: मुख्यमंत्री • हरियाणा में आउटसोर्सिंग पॉलिसी के तहत कार्यरत कर्मचारियों की सेवाएं 31 दिसंबर तक बढ़ीं • हिसार, फरीदाबाद, पलवल, रोहतक और भिवानी में स्थापित की जाएंगी स्पेशल न्यायालय, मामलों के त्वरित निपटान पर रहेगा विशेष फोकस • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की समीक्षा बैठक में इंफ्रास्ट्रक्चर और ऊर्जा परियोजनाओं पर फोकस, अधिकारियों को दिए तेजी से काम पूरा करने के निर्देश • किसान को बीज से बाजार तक सुरक्षा और महिलाओं को सम्मान देना मोदी सरकार की प्राथमिकता : डॉ. अर्चना गुप्ता • हरियाणा सरकार ने 7 आईएएस और 7 HCS अधिकारियों का किया तबादला
Haryana

राज्य सरकार ग्रामीणों की समस्याओं के निदान को लेकर गंभीर: विकास एवं पंचायत राज्य मंत्री

July 09, 2024 06:29 PM

हरियाणा के विकास पंचायत एवं सहकारिता मंत्री श्री महीपाल ढांडा ने मंगलवार को जिला पानीपत के बाबरपुर और कचरौली में ग्रामीणों की जन समस्याएं सुनते हुए कहा कि जो समस्याएं शिकायतकर्ताओं द्वारा दी जा रही है उन पर शत प्रतिशत कार्यवाही होगी। राज्य सरकार ग्रामीणों की समस्याओं के निदान को लेकर गंभीर है।

        उन्होंने कहा कि समस्याएं चाहे बिजली पानी से संबंधित हो या फिर फैमली आईडी या अन्य रोजमर्रा से जुड़ी हुई हों, सभी पर कार्यवाही की जा रही है। लोगों की समस्या का समाधान उनके द्वार पर हो रहा है। अब सरकार ने पूरे प्रशासन को उनकी समस्याओं के निदान के लिए उनके दरवाजे पर ही भेजा है। इसके सकारात्मक परिणाम मिल रहे है।

        विकास पंचायत राज्य मंत्री ने दोनों गांव के ग्रामीणों, पंचों और सरपंचों से गांव की कुछ सामूहिक मांगों के बारे में भी चर्चा करते हुए कहा कि हर गांव में हर वर्ग के लोग अपनी निजी समस्याओं के साथ साथ सामूहिक समस्याओं को लेकर भी पहुंच रहे है जिनका मौके पर निदान किया जा रहा है। लोगों में सरकार के प्रति विश्वास जगा है व एक ऐसा वातावरण बनता जा रहा है जिसमें सब ग्रामीण खुशी पूर्वक स्वीकार कर रहे है कि सरकार ने जो कार्यक्रम शुरू किया है वह बहुत ही लाभकारी है व ग्रामीणों को इसका अच्छा लाभ मिल रहा है।

क्रमांक - 2024

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
विष्णु दत्त का धनपत सिंह सांगी लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड-2026 के लिए चयन हरियाणा के जे.सी. बोस विश्वविद्यालय और रोमानिया की टेक्निकल यूनिवर्सिटी ऑफ क्लुज-नापोका के बीच ड्यूल डिग्री और यूरोपियन मोबिलिटी पर सहमति विकास कार्यों के टेंडर में तेजी के लिए अलग कॉरपोरेशन बनाया जाए: मुख्यमंत्री हरियाणा में आउटसोर्सिंग पॉलिसी के तहत कार्यरत कर्मचारियों की सेवाएं 31 दिसंबर तक बढ़ीं हिसार, फरीदाबाद, पलवल, रोहतक और भिवानी में स्थापित की जाएंगी स्पेशल न्यायालय, मामलों के त्वरित निपटान पर रहेगा विशेष फोकस मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की समीक्षा बैठक में इंफ्रास्ट्रक्चर और ऊर्जा परियोजनाओं पर फोकस, अधिकारियों को दिए तेजी से काम पूरा करने के निर्देश किसान को बीज से बाजार तक सुरक्षा और महिलाओं को सम्मान देना मोदी सरकार की प्राथमिकता : डॉ. अर्चना गुप्ता
हरियाणा सरकार ने 7 आईएएस और 7 HCS अधिकारियों का किया तबादला
झींगा पालकों के लिए प्रदेश सरकार ने सोलर सिस्टम सब्सिडी की सीमा बढ़ाई : श्री श्याम सिंह राणा राज्य स्तरीय कपालमोचन मेले को दिया जाए भव्य एवं दिव्य स्वरूप, श्रद्धालुओं की सुविधाओं में न रहे कोई कमी: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी