Sunday, October 18, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
• 22-23 अक्टूबर को पंचकमल में प्रवास करेंगी प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी, विभिन्न संगठनात्मक बैठकों में होंगी शामिल:डॉ.अर्चना गुप्ता • हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सरकार के तीसरे कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रेस वार्ता करते हुए • धान-बाजरे की खरीद में देरी से किसानों की मेहनत पर फिरा पानी, लाखों टन फसल भीगी- हुड्डा • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन • सूत्रों से हवाले बड़ी खबर,अम्बाला छावनी में ‘‘आजादी की पहली लड़ाई का शहीद’’ स्मारक बनकर तैयार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 नवंबर को हरियाणा दिवस पर उद्घाटन कर सकते हैं • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वीडन दौरे के दूसरे दिन कई निवेशकों से की सीधी मुलाकात • पंजाब: सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर को भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी ने सभी जिम्मेदारियों से मुक्त किया • दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी, कल CJP ने किया है तिरंगा मार्च का ऐलान
Haryana

गांवों में शहरों की तर्ज पर करवाए जा रहे हैं विकास कार्य : ऊर्जा मंत्री रणजीत सिंह

July 09, 2024 06:29 PM

हरियाणा के ऊर्जा मंत्री श्री रणजीत सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह के नेतृत्व में प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र का समान विकास सुनिश्चित किया जा रहा है। विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। प्रदेश के गांवों में भी शहरों की तर्ज पर विकास कार्य करवाए जा रहे हैं।

        ऊर्जा मंत्री मंगलवार को जिला सिरसा के गांव मटदादू, सादेवाला, ममेराकलां, नटार आदि गांवों के दौरे के दौरान ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि रानियां हलका में वर्तमान में करोड़ों रुपये के विकास कार्य पूरे किए जा चुके हैं और अनेक कार्य प्रगति पर है। गांवों में पक्की गलियों का निर्माण किया जा रहा है तथा पेयजल व सिंचाई सुविधा को बेहतर किया गया है।

        उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पंचायतों को सुदृढ़ करने के लिए लगातार काम कर रही है। बीते दिनों मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह ने पंचायतों व सरपंचों से जुड़ी बड़ी घोषणाएं की हैं। अब सरपंच 21 लाख रुपये तक के कार्य स्वयं करवा सकता है। उन्होंने सरपंचों से आह्वान किया कि सरकार की नीतियों का लाभ उठाकर पंचायतों को सुदृढ़ करें। सभी सामूहिक प्रयास करें, इससे पूरे समाज को लाभ मिलेगा।

दौरे के दौरान ऊर्जा मंत्री ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश

ऊर्जा मंत्री श्री रणजीत सिंह के समक्ष ग्रामीणों ने गलियों, सड़कों व बिजली से संबंधित समस्याएं रखी,  जिनका उन्होंने मौके पर ही अधिकारियों को जल्द से जल्द समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार जन समस्याओं के समाधान के प्रति गंभीर है। सार्वजनिक कार्यों व समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि सरकार गांवों में विकास कार्यों के लिए ग्रांट उपलब्ध करवा रही है, इसलिए ग्रामीण एकजुट होकर आपसी सहमति से विकास कार्यों की रूपरेखा तैयार करें और विकास कार्य करवाएं।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
22-23 अक्टूबर को पंचकमल में प्रवास करेंगी प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी, विभिन्न संगठनात्मक बैठकों में होंगी शामिल:डॉ.अर्चना गुप्ता
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सरकार के तीसरे कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रेस वार्ता करते हुए
धान-बाजरे की खरीद में देरी से किसानों की मेहनत पर फिरा पानी, लाखों टन फसल भीगी- हुड्डा
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन
सूत्रों से हवाले बड़ी खबर,अम्बाला छावनी में ‘‘आजादी की पहली लड़ाई का शहीद’’ स्मारक बनकर तैयार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 नवंबर को हरियाणा दिवस पर उद्घाटन कर सकते हैं
हरियाणा की मंडियों में फसल खरीद की स्थिति पर सरकार की पैनी नजर, किसानों को परेशानी न होने के सख्त निर्देश: खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री राजेश नागर
हरियाणा में निवेश और औद्योगिक सहयोग बढ़ाने के लिए स्वीडन जाएंगे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, स्टॉकहोम में भारत-स्वीडन नवाचार दिवस पर हरियाणा की औद्योगिक क्षमता और निवेश संभावनाओं को रखेंगे सामने, आईकेईए, साब, एरिक्सन और ट्रूकॉलर सहित प्रमुख कंपनियों के साथ होंगी बैठकें
अम्बाला छावनी में ‘‘आजादी की पहली लड़ाई का शहीद’’ स्मारक बनकर तैयार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द करेंगे उद्घाटन- ऊर्जा मंत्री अनिल विज
अजय खुंडिया के नेतृत्व में बूथ स्तर तक मजबूत होगा भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा: नायब सैनी
फिल्म “हनुमान अंश” के अभिनेता मनीष चौधरी ने मंत्री अनिल विज से मुलाकात कर आर्शीवाद लिया