Sunday, May 19, 2024
Follow us on
BREAKING NEWS
स्वाति मालीवाल केस में दिल्ली पुलिस को आशंका, CCTV से की गई छेड़छाड़BJP मुख्यालय के बाहर 3 पैरामिलिट्री फोर्स की कंपनियां तैनात, AAP ने किया था प्रदर्शन का ऐलान दिल्ली: आज दोपहर 12 बजे AAP कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे केजरीवालझारखंड के साथ याद आते हैं नोटों के पहाड़, जमशेदपुर में बोले पीएम मोदीमैंने हरियाणा की रोटी खाई, धाकड़ सरकार चलाईः नरेन्द्र मोदीअंबाला:अपने संबोधन में पूर्व मंत्री अनिल विज ने पूर्व मंत्री खट्टर को कहा मनोहरलाल त्यागी !! बंतो कटारिया हुई भावुक !! रतन लाल कटारिया की पूर्ण तिथि पर आयोजित हुई अंबाला में विजय संकल्प रैली में कुछ देर में प्रधानमंत्री मोदी करेगे शिरकत। नूंह के तावडू के समीप केएमपी एक्सप्रेस वे पर श्रद्धालुओं से भरी बस में लगी आग,8 लोगों की हुई मौत,12 लोग गंभीर रूप से घायलचंडीगढ़ :1 जून से 30 जून तक होगा ग्रीष्मकालीन अवकाश 1 जुलाई को पहले की तरह ही लगेंगे स्कूल,शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश, सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में होगा लागू
Haryana

नामांकन से पूर्व नायब और मनोहर के भव्य रोड शो में उमड़ा लोगों का हुजूम

May 06, 2024 04:09 PM
करनाल(विकेश शर्मा): हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी और पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सोमवार को भव्य रोड़ शो के बाद करनाल में नामांकन दाखिल किया। इससे पहले दोनों ने जनसभा की। इसके बाद निकले रोड शो में उमड़ी भीड़ के साथ दोनों नेता नामांकन स्थल पर पहुंचे और नामांकन किया। सीएम नायब सैनी के कवरिंग कैंडिडेट के तौर पर उनकी पत्नी सुमन सैनी ने नामांकन दाखिल किया।
जबकि मनोहर लाल के कवरिंग कैंडिडेट के तौर पर करनाल से मौजूदा सांसद संजय भाटिया ने नामांकन किया। इस अवसर पर सांसद संजय भाटिया,मंत्री महिपाल ढांडा और सुभाष सुधा, विधायक सुरेंद्र नागर, हरविंदर कल्याण, रामकुमार कश्यप, प्रमोद विज सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और नेता उपस्थित थे। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उपचुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद कहा कि पूरे हरियाणा की जनता नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहती है और आज करनाल में मनोहर लाल ने नामांकन किया है। नामांकन पत्र भरने के बाद सीएम नायब सैनी ने कहा कि करनाल विधानसभा से भी भारी बहुमत से भारतीय जनता पार्टी जीत हासिल करेगी और नरेंद्र मोदी जी की झोली में 10 कमल डालकर आएंगे। वहीं एक कमल चंडीगढ़ लेकर जाएंगे। उन्होंने कहा की जनता का साथ मिल रहा है।
*कार्यकर्ता "माइक्रो मैनेजमेंट" से इस जीत को सबसे बड़ी जीत में दर्ज करें: नायब सिंह सैनी* 
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लोगों को संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वह एक-एक बूथ पर बड़ी जीत सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार होली और दिवाली हमारे पर्व है, इसी प्रकार चुनाव लोकतंत्र का महापर्व है और हमें इस महापर्व में एक-एक वोट को महत्वपूर्ण मानते हुए काम करना होगा। उन्होंने कहा कि बड़े अंतर से चुनाव जितवाकर मनोहर लाल को बड़ी पंचायत में भेजने का काम करें। 
*मनोहर लाल ने भरा नामांकन* 
दूसरी तरफ हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल नामांकन भरने पहुंचे। मीडिया से बातचीत करते हुए मनोहर लाल ने कहा कि उन्हें जनता का साथ और भरपूर प्यार मिल रहा है। जिसके बल पर वो कह सकते हैं कि भारतीय जनता पार्टी हरियाणा में सभी लोकसभा सीट जीतकर क्लीन स्वीप करेगी। नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में करनाल से भारतीय जनता पार्टी रिकॉर्ड तोड़ मतों से जीत हासिल करेगी।
 
*मनोहर लाल का कार्यकर्ताओं से आह्वान एकजुट होकर मोदी जी के 400 पार के लक्ष्य को सार्थक करें*
नामांकन पत्र भरने से पहले उपस्थित कार्यकर्ताओं को विजय रैली में संबोधित करते हुए हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज केवल भारत के ही नहीं बल्कि पूरे विश्व के सबसे बड़े नेता हैं। आज जब भी कोई विश्व में संकट आता है तो विश्व भर के नेता संकट के समाधान के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संपर्क स्थापित करते हैं और उसका समाधान पूछते हैं। उन्होंने वर्तमान लोकसभा चुनाव को धर्म और अधर्म तथा न्याय और अन्याय के बीच लड़ाई बताते हुए कहा कि एक ओर भाजपा के रूप में धर्म और न्याय है तो दूसरी ओर भाजपा विरोधी ताकते है,जोकि धर्म के विरुद्ध और अन्याय की लड़ाई लड़ रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आह्वान किया कि वह एकजुट होकर इस लड़ाई में नरेंद्र मोदी के अबकी बार 400 पार के नारे को पूरा करने में अपना योगदान दें। मनोहर लाल ने करनाल विधानसभा उप चुनाव में नायब सिंह सैनी को बड़े अंतर से चुनाव जितवाने की अपील की।
 
*नायब और मनोहर की विजय संकल्प यात्रा में उमड़े हजारों लोग*, *मोदी-मोदी से गूंजा करनाल*
नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले दोनों नेताओं ने एक साथ यहां विजय यात्रा निकाली। यह विजय यात्रा रामलीला मैदान रेलवे रोड से प्रारंभ हुई, जो भगवान वाल्मीकि चौक, नेताजी सुभाष बाजार, ओल्ड बठला केमिस्ट, ए-1 स्वीट्स, चेतन गारमेंटस, महावीर जैन स्वामी चौक, नेहरू पैलेस, ओपीएस ज्वैलर्स, महाबीर दल, स्कूटर मार्केट, सनातन धर्म मंदिर, कर्ण स्वीट्स, सुविधा, निर्मल जूस कॉर्नर, ज्ञान भूषण अस्पताल, भारती इलेक्ट्रानिक्स, लीला ग्रैंड, भगवान परशुराम चौक, होटल एवं रेस्टोरेंट एसोसिएशन, कार एक्सपर्ट, पेट्रोल पंप सेक्टर-12, पाठक अस्पताल होते हुए सेक्टर-12 मार्केट पहुंची।
कई किलोमीटर तक भाजपा समर्थकों का हुजूम देखकर भाजपा नेताओं का विश्वास दृढ़ करने के लिए प्रयाप्त था कि करनाल से दोनों ही प्रत्याशियों की जीत का मार्जिन इस बार एतिहासिक हो सकता है। हजारों लोगों के मुंह से निकले मोदी-मोदी के उद्घोष से वातावरण घंटों तक मोदीमय रहा। यहां सेक्टर 12 में लघु सचिवालय में दोनों नेताओं ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
Have something to say? Post your comment
 
 
More Haryana News
मैंने हरियाणा की रोटी खाई, धाकड़ सरकार चलाईः नरेन्द्र मोदी
अंबाला:अपने संबोधन में पूर्व मंत्री अनिल विज ने पूर्व मंत्री खट्टर को कहा मनोहरलाल त्यागी !! बंतो कटारिया हुई भावुक !! रतन लाल कटारिया की पूर्ण तिथि पर आयोजित हुई अंबाला में विजय संकल्प रैली में कुछ देर में प्रधानमंत्री मोदी करेगे शिरकत। नूंह के तावडू के समीप केएमपी एक्सप्रेस वे पर श्रद्धालुओं से भरी बस में लगी आग,8 लोगों की हुई मौत,12 लोग गंभीर रूप से घायल
चंडीगढ़ :1 जून से 30 जून तक होगा ग्रीष्मकालीन अवकाश 1 जुलाई को पहले की तरह ही लगेंगे स्कूल,शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश, सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में होगा लागू
स्व. रतनलाल कटारिया की पहली पुण्य तिथि पर अंबाला में पीएम मोदी रैली को करेंगे सबोधित : ज्ञानचंद गुप्ता
करनाल में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का धुआंधार प्रचार अभियान, कार्यकर्ताओं से आम वोटर तक से अपने अंदाज में संपर्क किया
हरियाणा में वोटर की संख्या 1 लाख 11 हजार से है अधिक-मुख्य निर्वाचन अधिकारी
प्रदेश में लोकसभा चुनाव में 20031 मतदान केंद्रों की जाएगी वेबकास्टिंग - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल
काला धन वापस नहीं आया, इलेक्ट्रोल बॉन्ड से bjp का खजाना बढ़ा, किसानों की आय नही बढ़ी, खर्च दोगुना हो गया:शक्ति सिंह गोहिल
चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने आज बुलाई कैबिनेट बैठक