Wednesday, October 07, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
• चंडीगढ़ के सेक्टर 2 के हाउस नंबर 50, पंजाब सीएम के कैंप ऑफिस में सीबीआई की छापेमारी ,पंजाब में CBI की बड़ी कार्रवाई कोठी नंबर 50 में CBI की रेड CM ऑफिस पर भी CBI की रेड , पंजाब कैंप ऑफिस में भी जांच जारी, पंजाब में कई ठिकानों पर CBI की कार्रवाई ,घारांचो में भी CBI की रेड • एशियन गेम्स में जोरदार प्रदर्शन करके लौटे हरियाणा के खिलाड़ियों का हरियाणा के खेल मंत्री ने किया जोरदार स्वागत • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने SING FORUM में विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों से की मुलाकात • एशियन गेम्स-2026 में हरियाणा का शानदार प्रदर्शन: राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने 32 पदक जीतने वाले प्रदेश के खिलाड़ियों को दी बधाई • गुरुग्राम में होगी विकसित भारत संकल्प सभा, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आएंगे • सही अवसर मिलें तो विशेष जरूरतों वाले बच्चे चुनौतियों को ताकत में बदल सकते हैं: आयुक्त एवं सचिव श्री के.एम. पांडुरंग • असम के घिलमारा में नाव पलटी, तीन लोगों की मौत • भदोही का नाम बदलकर अब होगा संत रविदास नगर, CM योगी का बड़ा ऐलान
Education

हरियाणा शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा का परिणाम घोषित

April 30, 2024 03:15 PM

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा संचालित करवाई गई सीनियर सैकेण्डरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) वार्षिक परीक्षा-2024 का परिणाम आज घोषित किया जा रहा है। परीक्षार्थी अपना परीक्षा परिणाम बाद दोपहर बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर देख सकते हैं।


बोर्ड के अध्यक्ष डॉ वी. पी. यादव ने आज बताया कि शिक्षा बोर्ड द्वारा सीनियर सैकण्डरी (शैक्षिक) नियमित परीक्षार्थियों का परीक्षा परिणाम 85.31 फीसदी तथा स्वयंपाठी परीक्षार्थियों का परिणाम 65.32 फीसदी रहा है।


उन्होंने बताया कि सीनियर सैकण्डरी (शैक्षिक) नियमित परीक्षा में 213504 परीक्षार्थी प्रविष्ठ हुए थे, जिनमें से 182136 उत्तीर्ण हुए तथा 6169 परीक्षार्थी अनुत्तीर्ण रहे। इस परीक्षा में 105993 प्रविष्ठ छात्राओं में से 93418 पास हुई, इनकी पास प्रतिशतता 88.14 रही, जबकि 107511 छात्रों में से 88718 पास हुए, इनकी पास प्रतिशतता 82.52 रही। इस प्रकार छात्राओं ने छात्रों से 5.62 फीसदी ज्यादा पास प्रतिशतता दर्ज कर बढ़त हासिल की है।


उन्होंने बताया कि इस परीक्षा में राजकीय विद्यालयों की पास प्रतिशतता 83.35 रही तथा प्राइवेट विद्यालयों की पास प्रतिशतता 88.12 रही है। इस परीक्षा में ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों की पास प्रतिशतता 86.17 रही है, जबकि शहरी क्षेत्र के विद्यार्थियों की पास प्रतिशतता 83.53 रही है। उन्होंने बताया कि पास प्रतिशतता में जिला महेंद्रगढ़ टॉप तथा जिला नूंह पायदान पर सबसे नीचे रहा।


बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि यह परिणाम आज दोपहर बाद से संबंधित विद्यालयों/संस्थाओं द्वारा बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर अपनी यूजर आईडी व पासवर्ड द्वारा लॉगिन करते हुए डाउनलोड भी किया जा सकेगा। कोई विद्यालय अगर समय पर परिणाम प्राप्त नहीं करता है तो इसके लिए वह स्वयं जिम्मेवार होगा।


उन्होंने आगे बताया कि सीनियर सैकण्डरी परीक्षा के स्वयंपाठी परीक्षार्थियों का परिणाम 65.32 प्रतिशत रहा है। इस परीक्षा में 5672 परीक्षार्थी प्रविष्ठ हुए जिनमें से 3705 पास हुए। स्वयंपाठी परीक्षार्थी अपना अनुक्रमांक अथवा नाम, पिता का नाम, माता का नाम व जन्मतिथि भरते हुए परीक्षा परिणाम देख सकते हैं। विद्यालयी परीक्षार्थी भी अपना परिणाम अनुक्रमांक व जन्मतिथि भरते हुए देख सकते हैं।

Have something to say? Post your comment
More Education News
इग्नू में जनवरी 2026 सत्र के लिए दाखिले शुरू इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल–2025 : छात्रों में विज्ञान के प्रति रुझान बढ़ाने का बड़ा कदम एमडीयू में 23 शोधार्थी पीएचडी डिग्री के पात्र घोषित
CGC Jhanjeri अब बना CGC University, Mohali: अगली पीढ़ी के लिए एक नई सोच और नया विजन
हरियाणा HBSE 10 बोर्ड का रिजल्ट घोषित हुआ
पीकेआर जैन पब्लिक स्कूल के 12वीं कक्षा के छात्रों ने नीट की परीक्षा में सफलता प्राप्त की
NEET UG 2024 के नतीजे घोषित हुए असम 10वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित, 75.7% विद्यार्थी हुए पास सैकेण्डरी/सीनियर सैकेण्डरी परीक्षा मार्च-2024 के लिए आवेदन की बढ़ाई तिथि जेईई और नीट की राह होगी आसान, वीएमसी ने लॉन्च किया इस साल का विद्या मंदिर इंटलेक्ट क्वेस्ट