Thursday, July 02, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
9 दिन में किसानों के खातों में ट्रांसफर होंगे 9,000 करोड़, तेलंगाना सरकार का ऐलान19KG वाला LPG कॉमर्शियल सिलेंडर हुआ सस्ता, घटे 183 रुपयेनायरा एनर्जी ने पेट्रोल की कीमत में 5 और डीजल की कीमत में 3 रुपये प्रति लीटर की कटौती कीआज से देशभर में लागू होगा G-RAMG एक्टधन्यौड़ा बोरवेल हादसा: रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा लेने देर शाम पहुंचे ऊर्जा मंत्री अनिल विज, बोले - "बच्चे की जान बचाना पहली प्राथमिकताहरियाणा में पहली बार होगा राज्य स्तरीय फिल्म फेस्टिवल, 12 से 15 नवंबर तक सजेगा 'हरियाणा फिल्म फेस्टिवल-2026'अनुराग रस्तोगी को मिला 6 महीने का एक्सटेंशन,बतौर चीफ सेक्रेटरी लगातार दूसरा एक्सटेंशन मिला* *31 दिसंबर तक बने रहेंगे पद परअंबाला में 7 घंटे से बोरवेल में फंसा बच्चा: कैमरे में हाथ नजर आया; बारिश की वजह से रेस्क्यू में दिक्कत, सेना ने टेंट लगाया
Haryana

2.80 करोड़ जनता मेरा परिवार- मनोहर लाल

February 12, 2024 06:28 PM

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश सरकार के लिए गरीब का अधिकार सबसे पहले है। सरकार ने परिवार पहचान पत्र के माध्यम से गरीब परिवारों की पहचान की है और प्रदेश की 2.80 करोड़ जनता मेरा परिवार है, प्रदेशवासियों की हर तकलीफ का समाधान सरकार द्वारा किया जायेगा। राज्य सरकार प्रदेश में भौतिक विकास के साथ-साथ संस्कारवान मानव निर्माण की दिशा में कार्य कर रही है।

        श्री मनोहर लाल जिला रोहतक में आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने प्रदेश में पुरानी व्यवस्थाओं को बदला है। जन हितैषी कार्यों को समयबद्ध तरीके से करने के लिए कुछ शक्तियां विभागों को सौंपी गई है तथा पारदर्शी प्रणाली बनाई गई है। राज्य सरकार हरियाणा एक-हरियाणवी एक के मूल मंत्र के तहत कार्य कर रही है तथा उनके लिए सभी प्रदेशवासी एक समान है।

        मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने अपने पैतृक घर को ई-लाइब्रेरी बनाने के लिए समाज को दान में दिया है तथा अपने हिस्से की तीन एकड़ भूमि में से एक एकड़ भूमि भी दान में दे दी है। सरकार द्वारा प्रदेश में एक हजार ई-लाइब्रेरी स्थापित की गई है तथा युवाओं को सुविधा प्रदान करने के लिए हर गांव में ई-लाइब्रेरी स्थापित की जा रही है। बिना पर्ची-बिना खर्ची तथा मेरिट के आधार पर नौकरी देने की प्रदेश सरकार की नीति से युवाओं का अब पढ़ाई में विश्वास बहाल हुआ है।

        श्री मनोहर लाल ने कहा कि वर्ष 2014 के बाद देश व प्रदेश में शासन व्यवस्था में व्यापक बदलाव आया है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत आगामी 5 वर्ष में विश्व की तीसरी बड़ी आर्थिक महाशक्ति बनकर उभरेगा। प्रधानमंत्री ने पुरानी विचारधारा को बदलते हुए अच्छे कार्य का समर्थन तथा गलत कार्य का विरोध करने की विचारधारा को अपनाया है। कभी श्री नरेंद्र मोदी को वीजा न देने वाला अमेरिका स्वयं अब नरेंद्र मोदी का मुरीद बन गया है तथा रूस और यूक्रेन भी आज भारत की ओर देख रहे हैं। रूस-यूक्रेन युद्ध में फंसे भारतीयों को 24 घंटे का युद्ध विराम करवाकर हजारों भारतीयों को सुरक्षित भारत लाया गया। यह नए भारत की ताकत है। आज विश्व में भारत का गौरव बढ़ा है तथा विदेशों में भारतीयों को सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है। गत 22 जनवरी को अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर में श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा से राम राज्य की कल्पना साकार हुई है।

        उन्होंने कहा कि हरियाणा में 2014 से पूर्व सीएलयू एवं लाइसेंस के नाम पर धंधे चलते थे। अब इन सबके अधिकार संबंधित विभाग को सौंप दिए गए हैं। उन्होंने आज के कार्यक्रम को ऐतिहासिक बताते हुए भाजपा पार्टी में शामिल होने वाले पूर्व मंत्री श्री कृष्णमूर्ति हुड्डा, विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष श्री आजाद मोहम्मद, पूर्व कबड्डी कप्तान दीपक हुड्डा, बॉक्सर स्वीटी बूरा सहित हजारों समर्थकों का खुले दिल से स्वागत किया। उन्होंने प्रदेश के किसानों, जवानों व पहलवानों के योगदान की भी सराहना की।

देश में एमएसपी पर सर्वाधिक 14 फसलें खरीदने वाला पहला राज्य है हरियाणा- कृषि मंत्री जे पी दलाल

        कार्यक्रम में कृषि मंत्री श्री जे पी दलाल ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल के नेतृत्व में किसानों की 14 फसलों को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदा जा रहा है, जो सर्वाधिक है, जिससे किसान खुशहाल हो रहे हैं। गन्ने का सर्वाधिक मूल्य दिया जा रहा है तथा बाजरा भी पड़ोसी राज्यों से अधिक भाव पर खरीदा जा रहा है। प्रदेश सरकार द्वारा कृषि व सिंचाई के लिए बजट को 5 गुणा बढ़ाया गया है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व की महाशक्ति बनने की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आमजन की पार्टी है, जिसमें प्रतिभा व मेहनत के दम पर जिम्मेवारी मिलती है। इस पार्टी में सभी को आगे बढ़ने के पर्याप्त अवसर मिलते हैं।

देश व प्रदेश में सुशासन का राज किया कायम- सांसद व प्रदेशाध्यक्ष नायब सिंह सैनी

        लोकसभा सांसद एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री नायब सिंह सैनी ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की नीतियों के परिणामस्वरूप लोगों में नया जोश व उत्साह देखने को मिल रहा है। डबल इंजन की सरकार की नीति के परिणामस्वरूप आज प्रदेश में टेल तक किसानों को पर्याप्त पानी उपलब्ध हो रहा है, जिससे किसान समृद्ध हुए हैं। सरकार द्वारा मेरिट के आधार पर सरकारी रोजगार दिया जा रहा है। पर्ची-खर्ची की नीति से परे अब युवाओं का शिक्षा में विश्वास बहाल हुआ है। प्रदेश सरकार की कल्याणकारी नीतियों से किसान, महिला, श्रमिक व हर वर्ग का सरकार में विश्वास मजबूत हुआ है। मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल का ध्येय प्रदेश के हर व्यक्ति तक योजनाओं का पूरा लाभ पहुंचाना है।

        कार्यक्रम में लोकसभा सांसद डॉ. अरविंद शर्मा, राज्यसभा सांसद जनरल (सेवानिवृत) डीपी वत्स, जिला परिषद की चेयरपर्सन मंजू हुड्डा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
धन्यौड़ा बोरवेल हादसा: रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा लेने देर शाम पहुंचे ऊर्जा मंत्री अनिल विज, बोले - "बच्चे की जान बचाना पहली प्राथमिकता
हरियाणा में पहली बार होगा राज्य स्तरीय फिल्म फेस्टिवल, 12 से 15 नवंबर तक सजेगा 'हरियाणा फिल्म फेस्टिवल-2026'
अनुराग रस्तोगी को मिला 6 महीने का एक्सटेंशन,बतौर चीफ सेक्रेटरी लगातार दूसरा एक्सटेंशन मिला* *31 दिसंबर तक बने रहेंगे पद पर
अंबाला में 7 घंटे से बोरवेल में फंसा बच्चा: कैमरे में हाथ नजर आया; बारिश की वजह से रेस्क्यू में दिक्कत, सेना ने टेंट लगाया
चंडीगढ़: पुलिस विभाग में फिर हुआ बड़ा फेरबदल, कई जिलों के बदले इंस्पेक्टर लिस्ट जारी
फुकुओका, जापान की 80 प्रतिशत कंपनियों में मानव संसाधन की भारी कमी, हरियाणा के 50 हजार युवाओं को मिलेगा रोजगार का मौका
हरियाणा के मुख्यमंत्री से फ्लिपकार्ट के सीईओ कल्याण कृष्णमूर्ति ने की मुलाकात, राज्य में साझेदारी और मजबूत करने पर हुई चर्चा
जम्मू कश्मीर के सोपोर में AK-47, हैंड ग्रेनेड समेत भारी मात्रा में हथियार बरामद
प्रदेश में फिर हुआ प्रशासनिक फेरबदल, सरकार ने 15 IPS और 21 HPS अधिकरियो के हुए तबादले, एवं नियुक्ति के आदेश किए जारी।
हरियाणा में 7 IAS सहित 18 अफसरों के तबादलेः मोनिका बनीं रोहतक कमिश्नर, हिसार, गुरुग्राम में भी बदलाव