Wednesday, May 13, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
हरियाणा सरकार ने एचसीएस अधिकारी श्री गौरव कुमार को भूमि अर्जन अधिकारी, पंचकूला का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया वार्ड नंबर 8 के नवनिर्वाचित पार्षद अमन राव अपने दादा राव इन्दरपाल का आशीर्वाद लेते हुएचंडीगढ 18 मई सोमवार को होगी हरियाणा कैबिनेट की अहम बैठक , मुख्यमंत्री नायब सैनी की अध्यक्षता में होगी बैठक , सोमवार को 10 AM बजे हरियाणा सिविल सचिवालय में होगी बैठकहुड्डा का नहीं जनता का गढ़ है सांपला, बार-बार तोड़ेगी : डॉ अरविंद शर्माहरियाणा में निकाय चुनाव में फिर खिला कमल भाजपा के विकास पर लगाई लोगों ने मोहर,कांग्रेस का हुआ सुपड़ा साफ,गौरव गौतम (खेल मंत्री)एचपीएससी भर्ती विवाद: हाई कोर्ट के फैसले ने खोली चयन प्रक्रिया की पोलपंचकूला नगर निगम में 10 पार्षद बीजेपी के जीते, वार्ड नंबर 6 से भाजपा प्रत्याशी पार्थ गुप्ता जीते,11 से 20 वार्ड की काउंटिंग जारीअंबाला के सभी 20 वार्डो की तस्वीर साफ़, 16 वार्डो में बीजेपी की जीत
 
Haryana

रबी सीजन में होगी सरसों, चना, सूरजमुखी व समर मूंग की खरीद - संजीव कौशल

February 12, 2024 04:37 PM

हरियाणा के मुख्य सचिव श्री संजीव कौशल ने कहा कि रबी सीजन के दौरान राज्य सरकार किसानों की सरसों, चना, सूरजमुखी और समर मूंग की खरीद निर्धारित एमएसपी पर करेगी। इसके अलावा, मार्च माह से 5 जिलों में उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से सूरजमुखी तेल की सप्लाई भी शुरू की जाएगी।

मुख्य सचिव आज यहां रबी सीजन के दौरान की जाने वाली खरीद प्रक्रिया बारे अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

मुख्य सचिव ने कहा कि सरकार द्वारा मार्च के अंतिम सप्ताह में 5650 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से सरसों की खरीद शुरू की जाएगी। इसी प्रकार, 5440 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से किसानों का चना खरीदा जाएगा। उन्होंने बताया कि 15 मई से 8558 रुपए प्रति क्विंटल की दर से समर मूंग की खरीद की जाएगी। इसी प्रकार, एक से 15 जून तक 6760 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से सूरजमुखी की खरीद की जाएगी।

बैठक में जानकारी दी गई कि इस सीजन में 50,800 मीट्रिक टन सूरजमुखी, 14,14,710 मीट्रिक टन सरसों, 26,320 मीट्रिक टन चना तथा 33,600 मीट्रिक टन समर मूंग की पैदावार होने की सम्भावना है। उन्होंने हरियाणा राज्य वेयरहाउसिंग कारपोरेशन, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग तथा हैफेड द्वारा मंडियों में सरसों, समर मूंग, चना तथा सूरजमुखी की खरीद शुरू करने के लिए तैयारियां करने के लिए निर्देश दिए।

उन्होंने खरीद प्रक्रिया के दौरान किसानों की सुविधा के लिए अधिकारियों को सभी आवश्यक प्रबंध करने के तथा खरीदी गई उपज का तीन दिन के अन्दर भुगतान करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि पर्याप्त बारदाने के  साथ-साथ मंडियों से अनाज का समय पर उठान भी सुनिश्चित किया जाए।

 बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री सुधीर राजपाल, अतिरिक्त मुख्य सचिव वी. राजा शेखर वुंदरू, हैफेड के प्रबंध निदेशक श्री जे. गणेशन तथा खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के निदेशक श्री मुकुल कुमार सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। 

 
Have something to say? Post your comment
 
 
More Haryana News
हरियाणा सरकार ने एचसीएस अधिकारी श्री गौरव कुमार को भूमि अर्जन अधिकारी, पंचकूला का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया
वार्ड नंबर 8 के नवनिर्वाचित पार्षद अमन राव अपने दादा राव इन्दरपाल का आशीर्वाद लेते हुए
चंडीगढ 18 मई सोमवार को होगी हरियाणा कैबिनेट की अहम बैठक , मुख्यमंत्री नायब सैनी की अध्यक्षता में होगी बैठक , सोमवार को 10 AM बजे हरियाणा सिविल सचिवालय में होगी बैठक
हुड्डा का नहीं जनता का गढ़ है सांपला, बार-बार तोड़ेगी : डॉ अरविंद शर्मा
हरियाणा में निकाय चुनाव में फिर खिला कमल भाजपा के विकास पर लगाई लोगों ने मोहर,कांग्रेस का हुआ सुपड़ा साफ,गौरव गौतम (खेल मंत्री)
एचपीएससी भर्ती विवाद: हाई कोर्ट के फैसले ने खोली चयन प्रक्रिया की पोल
पंचकूला नगर निगम में 10 पार्षद बीजेपी के जीते, वार्ड नंबर 6 से भाजपा प्रत्याशी पार्थ गुप्ता जीते,11 से 20 वार्ड की काउंटिंग जारी
अंबाला के सभी 20 वार्डो की तस्वीर साफ़, 16 वार्डो में बीजेपी की जीत अंबाला नगर परिषद मेयर चुनाव में भाजपा की अक्षिता सैनी ने जीत हासिल की । अम्बाला शहर वार्ड 5 से भाजपा के राजेश मेहता 1151 से जीते