Saturday, November 07, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
• मधुमक्खी पालकों को बड़ी सौगात, मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना में शामिल हुआ मधुमक्खी पालन; प्रति कॉलोनी व बॉक्स मिलेगा 1,250 रुपये का बीमा कवर • धनतेरस पर हरियाणा के लाखों लाभार्थियों को सौगात, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने एक क्लिक से लाभार्थियों के खातों में हस्तांतरित की 4,470 करोड़ 77 लाख रुपये की राशि • चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री आवास सन्त कबीर कुटीर में वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन • आजादी की पहली लड़ाई का शहीद स्मारक में लाइट एंड साउंड शो के दौरान सूचना जनंसंपर्क विभाग के आयुक्त के मकरंद पांडुरंग ऊर्जा मंत्री अनिल विज को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित करते हुए • कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने शहीदी स्मारक-1857 के ऐतिहासिक लोकार्पण समारोह में शहीदों को नमन करते हुए अंबाला छावनी जहां से क्रांति की शुरुआत हुई उस माटी को माथे पर लगाकर नमन किया। इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह व हरियाणा प्रदेश के अन्य मंत्रीगण मौजूद रहें। • अंबाला की धरती पर इतिहास, शौर्य और राष्ट्रीय गौरव का एक नया अध्याय लिखा गया-नायब सैनी, हरियाणा के मुख्यमंत्री • हरियाणा के अंबाला में बने 1857 की क्रांति के सबसे बड़े स्मारक का गुरुवार को गृहमंत्री अमित शाह ने लोकार्पण किया। • आज नारनौंद विधायक भाई जस्सी पेटवाड़ ने सोनीपत स्थित कांग्रेस भवन में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ चौपाल अभियान के सोनीपत जिला प्रभारी के रूप में प्रेस कॉन्फ्रेंस की
Haryana

हरियाणा को सुरक्षित रखने के लिए किसी (किसान संगठन) को भी कानून व्यवस्था हाथ में नहीं लेने दिया जाएगा - गृह मंत्री अनिल विज

February 11, 2024 03:44 PM
हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री अनिल विज ने किसान संगठनों के दिल्ली कूच पर कहा कि हमने हरियाणा को हर हाल में सुरक्षित करना है, वह (किसान संगठन) कानून व्यवस्था अपने हाथ में लेंगे तो इसकी इजाजत बिलकुल भी नहीं दी जाएगी। 
 
श्री विज आज पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे।  
 
 
*केंद्र के मंत्री पंजाब में जाकर किसानों से बात कर रहे हैं- विज*
 
 
इनेलो विधायक अभय चौटाला के एमएसपी गारंटी के बयान पर गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि सरकार किसानों के हक में काम करना चाहती है, प्रधानमंत्री सहायता राशि तीन किश्ते (दो लाख रुपये) की किसानों को दी जा चुकी है और अब भी केंद्र के मंत्री पंजाब में जाकर किसानों से बात कर रहे है। श्री विज ने कहा कि सरकार उनसे (किसान संगठन) बात करना चाहती है क्योंकि बातचीत से ही हल होगा।   
 
*‘‘लगता है कि राहुल गांधी फरस्टेशन (निराशा) के कारण कन्फ्यूज हो गए’’- विज*
 
राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री पर दिए गए बयान पर गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि ‘‘लगता है कि राहुल गांधी फरस्टेशन (निराशा) के कारण कन्फ्यूज हो गए है। इसलिए उनको समझ नहीं आ रहा कि उनको क्या करना है’’। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले 10 सालो में इतना काम किया है और आने वाले समय में भी इतना काम करेंगे कि आने वाली पीढ़ियां इनको (प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी) भगवान की तरह पूजेगी। श्री विज ने कहा कि 70 सालो में कांग्रेस की सरकारों को वह सभी काम कर देने चाहिए थे जो अब 70 साल बाद शुरू हुए है और विकसित भारत की कल्पना लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्य शुरू किए हैं।  
 
*केजरीवाल जेल से बचने के लिए प्रपंच रच रहे हैं - विज*
 
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के बयान कि उनके साथ आतंकवादी जैसा व्यवहार हो रहा है, पर तंज कसते हुए गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि अभी वह (अरविंद केजरीवाल)  एक बार भी अंदर गए तो है नहीं, अंदर जायेंगे तब इनको पता लगेगा कि इनके साथ कैसा सलूक होता है और इनके साथ कहां आंतकवादियों जैसा सलूक किया। विज ने कहा कि ये जेल से बचने के लिए इस तरह के प्रपंच रच रहे है जिससे उन्हें जेल न जाना पड़े, ऐसी स्थिति बन जाए और वह जेल से बच जाए। उन्होंने कहा कि इतनी बार इनको सम्मन दिए और वह जाते है नहीं। विज ने केजरीवाल पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जब ये कुछ नहीं थे तब ट्वीट करते थे कि इतने सम्मन पर भी सीबीआई के समक्ष पेश नहीं हो रहे। विज ने कहा कि इनका जो ट्वीट है वही टवीट इनके ऊपर लागू होना चाहिए।
 
*जनसमस्याओं को सुना गृह मंत्री अनिल विज*
 
वहीं, आज गृह मंत्री अनिल विज ने अपने आवास पर विभिन्न जिलों से आए लोगों की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए। पलवल से आए परिवार ने गृह मंत्री अनिल विज को बताया कि पुलिस ने उनके बेटे को फर्जी केस में अंदर कर दिया जिसके बाद उनके बेटे की मृत्यु हो गई। उन्होंने मामले में कार्रवाई की मांग की जिस पर गृह मंत्री अनिल विज ने पुलिस कम्पलेन अथॉरिटी को मामले की जांच के निर्देश दिए। इसी तरह, कुरुक्षेत्र से आई महिला ने उससे छेड़छाड़ करने, नूंह से आई महिला ने पति द्वारा उसे घर से निकालने, पानीपत से आई महिला ने पति द्वारा उसके साथ मारपीट करने के आरोप लगाए। जींद निवासी महिला ने छेड़छाड़ व मारपीट मामले की जांच अन्य जिला पुलिस से कराने, हिसार निवासी फरियादी ने चोरी के मामले में कार्रवाई नहीं होने, जींद निवासी व्यक्ति ने जमीनी धोखाधड़ी करने व अन्य कई शिकायतें की जिन पर गृह मंत्री अनिल विज ने संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए।
Have something to say? Post your comment
More Haryana News
मधुमक्खी पालकों को बड़ी सौगात, मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना में शामिल हुआ मधुमक्खी पालन; प्रति कॉलोनी व बॉक्स मिलेगा 1,250 रुपये का बीमा कवर
धनतेरस पर हरियाणा के लाखों लाभार्थियों को सौगात, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने एक क्लिक से लाभार्थियों के खातों में हस्तांतरित की 4,470 करोड़ 77 लाख रुपये की राशि
चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री आवास सन्त कबीर कुटीर में वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन
आजादी की पहली लड़ाई का शहीद स्मारक में लाइट एंड साउंड शो के दौरान सूचना जनंसंपर्क विभाग के आयुक्त के मकरंद पांडुरंग ऊर्जा मंत्री अनिल विज को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित करते हुए
कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने शहीदी स्मारक-1857 के ऐतिहासिक लोकार्पण समारोह में शहीदों को नमन करते हुए अंबाला छावनी जहां से क्रांति की शुरुआत हुई उस माटी को माथे पर लगाकर नमन किया। इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह व हरियाणा प्रदेश के अन्य मंत्रीगण मौजूद रहें।
अंबाला की धरती पर इतिहास, शौर्य और राष्ट्रीय गौरव का एक नया अध्याय लिखा गया-नायब सैनी, हरियाणा के मुख्यमंत्री हरियाणा के अंबाला में बने 1857 की क्रांति के सबसे बड़े स्मारक का गुरुवार को गृहमंत्री अमित शाह ने लोकार्पण किया।
आज नारनौंद विधायक भाई जस्सी पेटवाड़ ने सोनीपत स्थित कांग्रेस भवन में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ चौपाल अभियान के सोनीपत जिला प्रभारी के रूप में प्रेस कॉन्फ्रेंस की
सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर , केंद्र सरकार में प्रतिनियुक्ति पर गए IAS राकेश गुप्ता केंद्र से जल्दी होंगें रिलीव, राकेश गुप्ता की केंद्र से रिलीविंग की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंची , जल्दी ही हरियाणा में राकेश गुप्ता की होगी वापिसी हरियाणा सरकार में राकेश गुप्ता को मिलेगी अहम जिम्मेदारी
एसवीएसयू के कुलगुरु और कुलसचिव ने की राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट