Friday, May 09, 2025
Follow us on
Haryana

30 नवंबर से होगा प्रदेश में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आगाज

November 29, 2023 08:15 PM

विकसित भारत संकल्प यात्रा 30 नवंबर से  शहरी  ग्रामीण क्षेत्र के हर नागरिक तक केंद्र  प्रदेश सरकार की 9 साल की उपलब्धियों पर जागरूकता कार्यक्रम  लेकर पहुंच रही है। लगातार 26 जनवरी 2024 तक चलने वाले कार्यक्रम का आयोजन करने के लिए  सरकार पूरी तरह से सजग है और यात्रा में हर नागरिक प्रभावी ढंग से अपनी जिम्मेवारी  निभाएगा।

सरकारी प्रवक्ता ने यह जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा राज्य में संकल्प यात्रा का आगाज गुरुवार 30 नवंबर को मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल फरीदाबाद  से करेंगे। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के संबोधन से यात्रा का शुभारंभ होगा।  सरकार द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा-जनसंवाद के भव्य एवं सफल आयोजन को लेकर आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई है।

हर जिला में यात्रा के दौरान प्रतिदिन दो कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।  गुरुवार 30 नवंबर को प्रात 10 बजे से जिला रेवाड़ी  खंड बावल के गांव खेड़ा मुरार में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में हरियाणा के सहकारिता एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डा. बनवारी लाल मुख्य अतिथि होंगे।


विकसित भारत संकल्प यात्रा-जनसंवाद के दौरान होंगी अनेक गतिविधियां


प्रवक्ता ने बताया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा-जनसंवाद के माध्यम से सभी शहर, गांवों, कस्बों और वार्डों को कवर करेंगे और नागरिकों को जागरूक कर सरकारी योजनाओं  सेवाओं का लाभ देकर लाभान्वित करेंगे।  इस दौरान लोक कलाकारों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम एवम प्रगतिशील किसानों द्वारा प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों से विचार सांझा कर प्रोत्साहित किया जाएगा।  कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा ड्रोन प्रदर्शन तथा नागरिकों को प्रचार सामग्री का वितरण किया जायेगा। कार्यक्रम के दौरान बुजुर्गों, बच्चों,  प्रतिभाशाली खिलाडिय़ों, मेधावी छात्रों, उत्कृष्ट महिलाओं, विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं, शहीदों के परिजन, सेवानिवृत सेना  पुलिस अधिकारियों  कर्मचारियों  गांव की बेटियों का सम्मान किया जाएगा। इसके अलावा समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्तियों के जीवन में आए बदलाव बारे मेरी कहानी-मेरी जुबानी कार्यक्रम से लोगो को प्रोत्साहित किया जायेगा। कार्यक्रम में  स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयोजित स्वास्थ्य शिविर में टीबी, एनीमिया आदि की जांच तथा आयुष विभाग की ओर से आरोग्य शिविर में योगाभ्यास करवाया जायेगा।   परिवार पहचान पत्र से संबंधित सेवाओं के लिए हेल्प डेस्क, विकासात्मक गतिविधियों पर आधारित हरियाणवी फिल्म, गांव में उत्कृष्ट ड् कार्य करने वालों का सम्मान, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, मेरी फसल-मेरा ब्यौरा के तहत किसानों को कृषि और बागवानी विभाग की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।  स्वामित्व कार्ड पंजीकरण और वितरण ,  कॉमन सर्विस सेंटर का संचालन, मेरा भारत स्वयं सेवकों के पंजीकरण के लिए स्टॉल, पीएम उज्ज्वला योजना के तहत  गैस कनेक्शन सुनिश्चित किए जायेंगे।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
पंचकुला में बंद रहेंगे सभी शिक्षण संस्थान, शुक्रवार और शनिवार को सभी शिक्षण रहेंगे बंद , प्रशासन की तरफ से जारी किए गए आदेश
हरियाणा सरकार ने 13 आईएएस अधिकारियों के किये तबादले
सरकार ने जो कदम उठाया...वो बिल्कुल सही', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले विनय नरवाल के पिता ऑपरेशन सिंदूर' के बाद PAK सीमा सटे सभी जिलों समेत हरियाणा-पंजाब के एयरबेस पर हाई अलर्ट
पंजाब के नेताओं को शर्म आनी चाहिए जो युद्ध जैसी परिस्थिति में एकता दिखाने के बजाए हरियाणा का पानी रोक रहे हैं : ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज
जब प्रधानमंत्री ने कह दिया कि सेना निर्णय लें कि कब और कहां हमला करना है तो यह सेना को ही करने देना चाहिए : ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज
पाकिस्तान कांग्रेस का बच्चा है, इसीलिए कांग्रेस पाकिस्तान के हक में हिंदुस्तान की फौजों का मनोबल गिराना चाहती है : ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज
लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के घर पहुंचे राहुल गांधी, पत्नी हिमांशी से करेंगे मुलाकात
हरियाणा सरकार ने 6 आईएएस अधिकारियों का किया तबादला
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी मंत्रीमंडल की बैठक में लिए गए निर्णयों के बारे में जानकारी देते हुए